होममुकदमेकब्जा मिलने बाद भी देरी के लिए मुआवजा वसूल सकते हैं घर खरीदार, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
मुकदमे

कब्जा मिलने बाद भी देरी के लिए मुआवजा वसूल सकते हैं घर खरीदार, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि घर खरीदार फ्लैट का कब्जा लेने के बाद भी रियल एस्टेट कंपनियों के खिलाफ शिकायत कर सकते हैं यदि उन्हें कब्जा मिलने में देरी हुई थी । यह फैसला नेशनल कंज्यूमर डिस्प्यूट्स रिड्रेसल कमीशन (एनसीडीआरसी) के उस आदेश को रद करने से संबंधित है जिसमें कहा गया था कि फ्लैट का कब्जा लेने के बाद घर खरीदार कंज्यूमर नहीं रह जाते हैं और देरी के लिए मुआवजा नहीं मांग सकते।

27 जून 2026 को 09:23 am बजे
कब्जा मिलने बाद भी देरी के लिए मुआवजा वसूल सकते हैं घर खरीदार, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सौजन्य से:- Jagran

'कब्जा मिलने के बाद भी बिल्डर से मुआवजे की मांग कर सकते हैं घर खरीदार', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि घर खरीदार फ्लैट का कब्जा लेने के बाद भी देरी के लिए रियल एस्टेट कंपनियों के खिलाफ शिकायत कर सकते हैं। अदालत ने NCD ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फ्लैट का कब्जा लेने के बाद भी घर खरीदार सर्विस में कमी के लिए रियल एस्टेट कंपनियों के खिलाफ शिकायत कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि घर खरीदार फ्लैट का कब्जा लेने के बाद भी कब्जा मिलने में हुई देरी के लिए मुआवजा पाने के लिए डेवलपर्स के खिलाफ कंज्यूमर फोरम में जा सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल कंज्यूमर डिस्प्यूट्स रिड्रेसल कमीशन (NCDRC) के उस आदेश को रद कर दिया जिसमें कहा गया था कि फ्लैट का कब्जा लेने के बाद घर खरीदार कंज्यूमर नहीं रह जाता और देरी के लिए मुआवजा नहीं मांग सकता।

कंज्यूमर फोरम जाने से नहीं रोका जा सकता

अदालत ने यह भी कहा कि घर खरीदार और रियल एस्टेट कंपनी के बीच हुए एग्रीमेंट में मौजूद आर्बिट्रेशन क्लॉज (मध्यस्थता की शर्त) खरीदार को अपनी शिकायतें लेकर कंज्यूमर फोरम में जाने से नहीं रोक सकता।

एनसीआर के द्वारका में एक हाउसिंग प्रोजेक्ट में फ्लैट का कब्जा मिलने के बाईस साल बाद जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस वी. मोहना की बेंच ने फ्लैट सौंपने में हुई देरी के लिए मुआवजा मांगने की खरीदार की याचिका को मंजूरी दे दी। बेंच ने कहा कि एनसीडीआरसी का तर्क सही नहीं ठहराया जा सकता।

खबरें और भी

पीठ ने क्या कहा?

बेंच ने कहा, "अपीलकर्ता की शिकायत सिर्फ कब्जा पाने के बारे में नहीं थी। उसकी शिकायत यह थी कि फ्लैट का कब्जा सौंपने में देरी हुई थी और वह इस देरी के लिए मुआवजा पाने का हकदार था। कब्जा मिलने में देरी के लिए मुआवजे का दावा असल में कब्जा मिलने से पहले की अवधि से जुड़ा होता है। बाद में कब्जा मिल जाने से देरी के लिए मुआवजे के दावे पर फैसला पाने का अलॉटी (आवंटी) का अधिकार अपने-आप खत्म नहीं हो जाता।"

बेंच ने घर खरीदार की ओर से जिला उपभोक्ता फोरम में 2005 में दायर शिकायत को फिर से शुरू किया और फोरम से कहा कि वह एक साल के भीतर यह तय करे कि क्या इसमें कोई देरी हुई थी।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
24 कोसी परिक्रमा मार्ग परियोजना पर रोक से हाईकोर्ट ने इन्कार की अहम टिप्पणी की
मुकदमे

24 कोसी परिक्रमा मार्ग परियोजना पर रोक से हाईकोर्ट ने इन्कार की अहम टिप्पणी की

70 साल पहले शुरू हुआ ज़मीन विवाद: SC ने दी शराफत अली को बड़ी राहत
मुकदमे

70 साल पहले शुरू हुआ ज़मीन विवाद: SC ने दी शराफत अली को बड़ी राहत

फ्लैट का कब्जा मिलने के बाद भी मुआवजे का दावा हो सकता है, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
मुकदमे

फ्लैट का कब्जा मिलने के बाद भी मुआवजे का दावा हो सकता है, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

चार पीढ़ी बाद, 70 साल पुराने भूमि विवाद का अंत: सुप्रीम कोर्ट ने विक्रय पत्र को बरकरार रखा
मुकदमे

चार पीढ़ी बाद, 70 साल पुराने भूमि विवाद का अंत: सुप्रीम कोर्ट ने विक्रय पत्र को बरकरार रखा

सनी देओल और सुनील दर्शन के बीच 18 साल पुराना विवाद फिर से सुर्खियों में
मुकदमे

सनी देओल और सुनील दर्शन के बीच 18 साल पुराना विवाद फिर से सुर्खियों में

फ्लैट में कब्जे के बाद भी घर खरीदार मुआवजे का दावा कर सकते हैं: सुप्रीम कोर्ट
मुकदमे

फ्लैट में कब्जे के बाद भी घर खरीदार मुआवजे का दावा कर सकते हैं: सुप्रीम कोर्ट

बॉम्बे हाई कोर्ट ने बंद फिल्म को लेकर सनी देओल के खिलाफ सुनील दर्शन की अपील को बहाल कर दिया।
मुकदमे

बॉम्बे हाई कोर्ट ने बंद फिल्म को लेकर सनी देओल के खिलाफ सुनील दर्शन की अपील को बहाल कर दिया।

29 साल बाद 500 रुपये की घड़ी के विवाद के बाद बुजुर्ग को मिली रिहाई
मुकदमे

29 साल बाद 500 रुपये की घड़ी के विवाद के बाद बुजुर्ग को मिली रिहाई

ताज़ा ख़बरें