होममुकदमेसुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की प्रतिक्रिया, HC के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की प्रतिक्रिया, HC के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई

राहुल गांधी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के आरोपों की जांच के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई होगी।

16 अगस्त 2026 को 11:54 am बजे
सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की प्रतिक्रिया, HC के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई

सौजन्य से:- AajTak

Sign In

Advertisement

X

सुप्रीम कोर्ट सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उस याचिका पर सुनवाई करेगा जिसमें इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई है, जिसमें CBI और ED को उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के आरोपों की जांच करने का निर्देश दिया गया था.

सुप्रीम कोर्ट की 17 अगस्त की कॉज लिस्ट के अनुसार, जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और वी. मोहना की बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी.

बता दें, CBI के जवाब से असंतोष जताते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने 20 जुलाई को एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारी को व्यक्तिगत रूप से एक नया हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया था. इसमें लोकसभा में विपक्ष के नेता के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के आरोपों की जांच में हुई प्रगति का विवरण देने को कहा गया था.

हाईकोर्ट ने यह भी कहा था कि अगर आरोपों की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) को कोई ऐसी सामग्री या दस्तावेज मिलते हैं जिनसे किसी गैर-कानूनी गतिविधि का संकेत मिलता है, तो वह कानून के अनुसार आगे बढ़ने के लिए स्वतंत्र होगा.

हाईकोर्ट उस याचिका पर सुनवाई कर रहा था जिसमें कांग्रेस नेता के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के आरोपों की CBI और ED से जांच कराने की मांग की गई थी.

Advertisement

यह आदेश कर्नाटक के निवासी एस. विग्नेश शिशिर द्वारा दायर आपराधिक रिट याचिका पर लगभग दो घंटे चली इन-चैंबर सुनवाई के बाद पारित किया गया था. बीजेपी कार्यकर्ता विग्नेश ने पहले भी याचिकाएं दायर कर आरोप लगाया था कि कांग्रेस नेता के पास दोहरी नागरिकता है.

हाईकोर्ट ने पाया था कि CBI द्वारा दाखिल हलफनामा उसके पिछले आदेश के अनुरूप नहीं था और इसमें राहुल गांधी के खिलाफ याचिकाकर्ता की ओर से उनकी संपत्ति से संबंधित शिकायत पर हुई प्रगति को ठीक से नहीं समझाया गया था.

---- समाप्त ----

Latest News in Hindi »

Advertisement

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Bhadohi News: राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को
मुकदमे

Bhadohi News: राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को

Faridabad News: 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत
मुकदमे

Faridabad News: 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत

सुप्रीम कोर्ट ने यमुना बाढ़ क्षेत्र को हुए नुकसान के लिए आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा भुगतान किया गया जुर्माना वापस करने का आदेश दिया
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने यमुना बाढ़ क्षेत्र को हुए नुकसान के लिए आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा भुगतान किया गया जुर्माना वापस करने का आदेश दिया

सुप्रीम कोर्ट ने आर्ट ऑफ लिविंग पर लगा 5 करोड़ का जुर्माना हटाया, कहा- यमुना खादर को नुकसान का सीधा सबूत नहीं - sc quashes 5 cr fine on art of living for yamuna event
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने आर्ट ऑफ लिविंग पर लगा 5 करोड़ का जुर्माना हटाया, कहा- यमुना खादर को नुकसान का सीधा सबूत नहीं - sc quashes 5 cr fine on art of living for yamuna event

बिकरू कांड के गैंग्सटर मामले में पांच दोषियों की सजा निलंबित, जमानत अर्जी मंजूर
 - five accused granted bail by supreme court in the bikru incident gangster case
मुकदमे

बिकरू कांड के गैंग्सटर मामले में पांच दोषियों की सजा निलंबित, जमानत अर्जी मंजूर - five accused granted bail by supreme court in the bikru incident gangster case

'ग्राहकों के लिए अपनी संपत्ति भी बेच दूंगा...' सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद चर्चा में आया रामोजी राव का वो ऐतिहासिक पत्र
मुकदमे

'ग्राहकों के लिए अपनी संपत्ति भी बेच दूंगा...' सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद चर्चा में आया रामोजी राव का वो ऐतिहासिक पत्र

सुप्रीम कोर्ट ने श्री श्री रविशंकर के फाउंडेशन को दी राहत, वापस होगी 5 करोड़ जमा राशि
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने श्री श्री रविशंकर के फाउंडेशन को दी राहत, वापस होगी 5 करोड़ जमा राशि

Faridabad News: 12 सितंबर को जिला न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत
मुकदमे

Faridabad News: 12 सितंबर को जिला न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत

ताज़ा ख़बरें