सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड DGP नियुक्ति नियमों पर प्रकाश सिंह निर्णय का विरोध जताया
सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) की नियुक्ति के नियमों को अपने पूर्व के फैसलों के विरुद्ध बताया और सीनियर आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा से जवाब मांगने का आदेश दिया। न्यायाधीशों ने कहा कि यदि ये नियम रद्द होते हैं तो उन पर गहरा असर पड़ेगा, जबकि केंद्र सरकार ने झारखंड सरकार को चेतावनी दी कि ये नियम सुप्रीम कोर्ट के प्रकाश सिंह निर्णय के खिलाफ हैं।

सौजन्य से:- Jagran
'अदालत के फैसले के खिलाफ', झारखंड DGP की नियुक्ति के नियम को लेकर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी टिप्पणी
सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड के डीजीपी नियुक्ति नियमों को अपने पूर्व के फैसलों के खिलाफ बताया है। कोर्ट ने नियुक्त ...और पढ़ें
HighLights
- सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड डीजीपी नियुक्ति नियमों को गलत बताया।
- ये नियम कोर्ट के प्रकाश सिंह फैसले के खिलाफ हैं।
- नियुक्त डीजीपी तदाशा मिश्रा से कोर्ट ने जवाब मांगा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि झारखंड के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) की नियुक्ति के नियम उसके पहले के फैसले के खिलाफ हैं। कोर्ट ने सीनियर आईपीएस अफसर तदाशा मिश्रा से जवाब मांगा है, जिन्हें राज्य में पुलिस प्रमुख नियुक्त किया गया था।
झारखंड की तरफ से पेश हुए सीनियर वकील कपिल सिबल ने चीफ जस्टिस सूर्य कांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची और वी. मोहना की बेंच को बताया कि राज्य इन नियमों पर फिर से विचार करेगा।
क्या है मामला?
बेंच ने कहा कि वह मिश्रा को अपना जवाब दाखिल करने का मौका दे रही है, क्योंकि अगर नियम रद किए जाते हैं तो उन पर असर पड़ेगा। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में झारखंड के डायरेक्टर जनरल और इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (पुलिस फोर्स के प्रमुख) के चयन और नियुक्ति के नियम, 2025 को चुनौती दी थी, जिन्हें राज्य सरकार ने 8 जनवरी, 2025 को नोटिफाई किया था।
केंद्र सरकार ने क्या कहा?
केंद्र की तरफ से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि केंद्र सरकार ने झारखंड सरकार को बार-बार बताया है कि उसके नियम सुप्रीम कोर्ट के प्रकाश सिंह फैसले के खिलाफ हैं और उन्हें बरकरार नहीं रखा जा सकता। उन्होंने कहा कि अगर किसी दूसरे राज्य ने भी ऐसे नियम बनाए हैं, चाहे सत्ता में कोई भी पार्टी हो, तो उन्हें हटाना ही होगा।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के 50 वार्डों में नई चुनावी प्रक्रिया का आदेश, नामांकन में व्यापक अड़चन की पुष्टि

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के 50 वार्डों में नई चुनावों का आदेश दिया

कंगना रनौत ने एआई‑जनित अपमानजनक कंटेंट के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर, न्यायालय ने नोटिस जारी किया

सुप्रीम कोर्ट में 3 नए न्यायाधीश, कार्यबल 37 तक बढ़ा

संसद ने मनोज कुमार तिवारी को उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय का कार्यवाहक प्रमुख न्यायाधीश नामित किया

सुप्रीम कोर्ट ने फ़ार्मा विज्ञापन पर समिति बनाने का निर्देश दिया

सुप्रीम कोर्ट ने 50 वार्डों में न्यायिक निगरानी के तहत दोबारा चुनावों का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्शन कमिश्नर नियुक्ति नियम पर विभाजन फैसले को पुनः विचारने की याचिका पर विचार करने को कहा
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट: ‘हम इस पर विचार करेंगे और फैसला लेंगे’—मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति पर 2023 के कानून के चुनौती याचिका
- क्या 30 करोड़ की अनदेखी से मतदाता पर असर पड़ेगा?
- सुप्रीम कोर्ट ने CEC‑EC नियुक्ति कानून को संवैधानिक बेंच में भेजे जाने वाले फैसले की पुनः समीक्षा का प्रस्ताव स्वीकार किया
- सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांग अधिकारी कैडेट्स के कल्याण उपायों में सरकार की लापरवाही पर फटकार लगाई
- सुप्रीम कोर्ट ने एपी हाई कोर्ट को मलेरिया अभियान में हुई बच्ची की मौत की जांच की देखरेख का निर्देश दिया
- सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के फैसले की पुनः जाँच का आदेश, जजों के मतभेद और संभावित पक्षपात पर विचार
- सुप्रीम कोर्ट में पंजाब सरकार की हाईकोर्ट के CBI जांच आदेश को चुनौती की याचिका पर सुनवाई कल
- डेल्ही हाई कोर्ट ने तय किया: युवा कांग्रेस की जंतर मंतर में विरोध हेतु याचिका पर कल सुनवाई

