कंगना रनौत ने एआई‑जनित अपमानजनक कंटेंट के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर, न्यायालय ने नोटिस जारी किया
बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिये दिल्ली उच्च न्यायालय में एआई द्वारा बनायी गई पोर्नोग्राफिक सामग्री को हटाने की मांग की। कोर्ट ने याचिका पर नोटिस देकर जवाब में प्रतिवादियों के नाम पूछे और अंतरिम राहत के आदेश की संभावनाओं पर विचार किया, अगली सुनवाई 3 फ़रवरी 2027 तय की गई।

सौजन्य से:- Hindustan
- NCR
- उत्तर प्रदेश- लखनऊ
- वाराणसी
- बरेली
- मुरादाबाद
- मेरठ
- आगरा
- अलीगढ़
- प्रयागराज
- गोरखपुर
- कानपुर
- बाराबंकी
- आजमगढ़
- बलिया
- भदोही
- चंदौली
- गाजीपुर
- जौनपुर
- मऊ
- मिर्जापुर
- सोनभद्र
- बस्ती
- कुशीनगर
- देवरिया
- महाराजगंज
- संतकबीरनगर
- सिद्धार्थनगर
- बागपत
- शामली
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- हापुड़
- मुजफ्फर नगर
- सहारनपुर
- बदायूं
- लखीमपुरखीरी
- पीलीभीत
- शाहजहांपुर
- एटा
- फिरोजाबाद
- मैनपुरी
- मथुरा
- अंबेडकर नगर
- अमेठी
- गौरीगंज
- श्रावस्ती
- बलरामपुर
- बहराइच
- फैजाबाद
- गोंडा
- रायबरेली
- फतेहपुर
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- औरैया
- अकबरपुर
- बिल्ल्होर
- ललितपुर
- महोबा
- कानपुर देहात
- चित्रकूट
- बांदा
- इटावा
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- हमीरपुर
- हरदोई
- झांसी
- उरई
- उन्नाव
- हाथरस
- अमरोहा
- रामपुर
- संभल
- गंगापार
- कौशाम्बी
- प्रतापगढ़ - कुंडा
- बिहार
- उत्तराखंड
- झारखंड
- अन्य राज्य
By Sourabh Jain हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
अभिनेत्री और भाजपा सांसद के वकील ने कहा कि तथ्यों की जांच से साबित होता है कि यह सभी आपत्तिजनक सामग्री एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से बनाई गई हैं।
रिपोर्ट- हेमलता कौशिक
बॉलीवुड अभिनेत्री और हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत ने अपने व्यक्तित्व के अधिकारों की सुरक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया है। यह याचिका कंगना की तरफ से बुधवार को हाई कोर्ट में दाखिल की गई थी। जिसके बाद सुनवाई करते हुए जस्टिस विकास महाजन की बेंच ने इस याचिका पर नोटिस जारी किया और उनसे पूछा कि वह कौन लोग हैं, जिनके खिलाफ सामग्री हटाने का आदेश जारी करने को कहा जा रहा है। इसके अलावा पीठ ने अभिनेत्री की तरफ से दायर अंतरिम रोक की याचिका पर भी नोटिस जारी किया है।
कंगना रनौत के वकील ने पीठ को बताया कि वह सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ लगातार पोस्ट की जाने वाली पोर्नोग्राफिक और अश्लील सामग्री (कंटेंट) से परेशान हैं। उन्होंने अभिनेत्री के खिलाफ एआई से बनी कुछ खास सामग्रियों का भी जिक्र किया। अभिनेत्री के वकील ने कहा कि तथ्यों की जांच से साबित होता है कि यह सभी आपत्तिजनक सामग्री एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से बनाई गई हैं।
UP से बंगाल तक हजारों कॉकरोच पकड़ लिए जाने का दावा; रांका ने कहा- हम 2.5 करोड़
वकील ने आगे कहा कि तथ्यों की जांच में पाया गया है कि ऐसी कोई असली तस्वीर नहीं है। पीठ ने अभिनेत्री के वकील से उन प्रतिवादियों के नाम बताने को कहा जिनके खिलाफ सामग्री हटाने का आदेश मांगा जा रहा है। अब अभिनेत्री की अंतरिम रोक की याचिका पर आदेश पारित किया जा सकता है। पीठ ने इस मामले की अगली सुनवाई 3 फरवरी 2027 तय की है।
रनौत के वकील ने उनके बारे में यौन और अश्लील ग्राफिक सामग्री, फर्जी खबरों के साथ-साथ भाजपा नेता ने जो बातें वास्तव में नहीं कही हैं, उन्हें एआई से तैयार सामग्री में उनके नाम से गलत तरीके से पेश किए जाने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि 'मीम' और अन्य आपत्तिजनक व्यंग्यात्मक सामग्री भी मौजूद है, लेकिन अंतरिम राहत के स्तर पर वह इनके खिलाफ राहत का अनुरोध नहीं कर रहे हैं।
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ‘लंच पर चर्चा’, CP में दिल्ली पुलिस की टीमें तैनात
उधर अदालत ने तेलुगु अभिनेता विजय देवरकोंडा की व्यक्तित्व अधिकारों से जुड़ी एक अलग याचिका पर भी समन जारी किए और कहा कि वह इस मामले में भी अंतरिम आदेश पारित करेगी। देवरकोंडा की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि विभिन्न माध्यमों से तीसरे पक्ष द्वारा अभिनेता के व्यक्तित्व का अनधिकृत व्यावसायिक इस्तेमाल किया जा रहा है। इनमें उनके व्यक्तित्व से जुड़ी विशेषताओं वाले सामान की बिक्री भी शामिल है।
वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा कि एआई से तैयार सोशल मीडिया पोस्ट, अभिनेता का रूप धारण करने, झूठे प्रचार और अभद्र भाषा के इस्तेमाल के मामले भी सामने आए हैं।
गुंडों-लफंगों वाला काम मत करिए; सौरव दास ने किस बात के लिए केंद्र को दी चेतावनी
बता दें कि इससे पहले बॉलीवुड कलाकार ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन और सलमान खान, 'आर्ट ऑफ लिविंग' के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर, आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और क्रिकेटर अभिषेक शर्मा समेत कई सार्वजनिक हस्तियां अपने व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा के अनुरोध को लेकर उच्च न्यायालय का रूख कर चुके हैं।
सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव
सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।
इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।
सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
अगला लेख
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के 50 वार्डों में नई चुनावी प्रक्रिया का आदेश, नामांकन में व्यापक अड़चन की पुष्टि

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के 50 वार्डों में नई चुनावों का आदेश दिया

सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड DGP नियुक्ति नियमों पर प्रकाश सिंह निर्णय का विरोध जताया

सुप्रीम कोर्ट में 3 नए न्यायाधीश, कार्यबल 37 तक बढ़ा

संसद ने मनोज कुमार तिवारी को उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय का कार्यवाहक प्रमुख न्यायाधीश नामित किया

सुप्रीम कोर्ट ने फ़ार्मा विज्ञापन पर समिति बनाने का निर्देश दिया

सुप्रीम कोर्ट ने 50 वार्डों में न्यायिक निगरानी के तहत दोबारा चुनावों का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्शन कमिश्नर नियुक्ति नियम पर विभाजन फैसले को पुनः विचारने की याचिका पर विचार करने को कहा
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट: ‘हम इस पर विचार करेंगे और फैसला लेंगे’—मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति पर 2023 के कानून के चुनौती याचिका
- क्या 30 करोड़ की अनदेखी से मतदाता पर असर पड़ेगा?
- सुप्रीम कोर्ट ने CEC‑EC नियुक्ति कानून को संवैधानिक बेंच में भेजे जाने वाले फैसले की पुनः समीक्षा का प्रस्ताव स्वीकार किया
- सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांग अधिकारी कैडेट्स के कल्याण उपायों में सरकार की लापरवाही पर फटकार लगाई
- सुप्रीम कोर्ट ने एपी हाई कोर्ट को मलेरिया अभियान में हुई बच्ची की मौत की जांच की देखरेख का निर्देश दिया
- सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के फैसले की पुनः जाँच का आदेश, जजों के मतभेद और संभावित पक्षपात पर विचार
- सुप्रीम कोर्ट में पंजाब सरकार की हाईकोर्ट के CBI जांच आदेश को चुनौती की याचिका पर सुनवाई कल
- डेल्ही हाई कोर्ट ने तय किया: युवा कांग्रेस की जंतर मंतर में विरोध हेतु याचिका पर कल सुनवाई

