होम›मुकदमे›योगी आदित्यनाथ का पीलीभीत-बरेली दौरा: विकास कार्यों की व कानून व्यवस्था की जाएगी समीक्षा
मुकदमे

योगी आदित्यनाथ का पीलीभीत-बरेली दौरा: विकास कार्यों की व कानून व्यवस्था की जाएगी समीक्षा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 29 और 30 जून को पीलीभीत और बरेली का दौरा करेंगे। उन्होंने 29 जून को पीलीभीत में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और जनसभा का आयोजन किया जाएगा, जबकि 30 जून को बरेली में विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी।

28 जून 2026 को 10:24 am बजे
योगी आदित्यनाथ का पीलीभीत-बरेली दौरा: विकास कार्यों की व कानून व्यवस्था की जाएगी समीक्षा

सौजन्य से:- जागरण

सीएम योगी का पीलीभीत-बरेली दौरा: विकास कार्यों की व कानून व्यवस्था की करेंगे समीक्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 29 जून को पीलीभीत और 30 जून को बरेली का दौरा करेंगे। वे पीलीभीत में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और जनसभा करेंगे, जबकि बरेल ...और पढ़ें

मुख्य बातें

- मुख्यमंत्री योगी का 29-30 जून को पीलीभीत-बरेली दो दिवसीय दौरा।

- पीलीभीत में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और जनसभा को संबोधित करेंगे।

- बरेली में मंडल के विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा।

जागरण संवाददाता, बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बरेली और मुरादाबाद के दो दिवसीय दौरे का कार्यक्रम जारी हो गया है। वह रविवार को सबसे पहले बरेली पहुंचेंगे। त्रिशूल एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वह राजकीय हेलीकॉप्टर से पीलीभीत रवाना होंगे। पीलीभीत में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे।

इसके बाद वह मुरादाबाद जाएंगे, जहां विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 30 जून को रामपुर में कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर में फिर बरेली पहुंचेंगे और मंडल के विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।

29 जून को पीलीभीत पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री 30 जून को दोपहर करीब 12:30 बजे मुख्यमंत्री बरेली सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां सबसे पहले बरेली मंडल के लोक निर्माण विभाग के पुराने कार्यों की समीक्षा करेंगे और नई परियोजनाओं की कार्ययोजना पर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद मंडल के चारों जिलों बरेली, पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर के विकास कार्यों तथा कानून व्यवस्था की समीक्षा होगी।

यह भी पढ़ें- दोस्ती, प्यार और लव मैरिज... छत्तीसगढ़ की अलीशा बनी अदिति, जाति-धर्म का बंधन तोड़ थामा रामपुर के युवक का हाथ

30 को बरेली में करेंगे समीक्षा बैठक

बैठक में मुख्यमंत्री शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति, सड़क निर्माण, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, राजस्व और कानून व्यवस्था की स्थिति की विस्तार से समीक्षा करेंगे। समीक्षा बैठक में मंडल के सभी जिलाधिकारी, पुलिस कप्तान और विभागीय अधिकारी मौजूद रहेंगे।

खबरें और भी

यह भी पढ़ें- सीएम योगी मुरादाबाद को देंगे 365 करोड़ की सौगात, कल मुख्यमंत्री विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

सीएम के दौरे को लेकर बरेली पूरी तरह अलर्ट

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर बरेली पूरी तरह अलर्ट है। त्रिशूल एयरपोर्ट, पुलिस लाइन हेलीपैड, सर्किट हाउस और कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

न्याय 247 न्यूज़ द्वारा प्रस्तुत

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
दिल्ली उच्च न्यायालय सहित पांच स्थानों को हिंसक हमले की धमकी
मुकदमे

दिल्ली उच्च न्यायालय सहित पांच स्थानों को हिंसक हमले की धमकी

चेहरे की पहचान को चुनौती देने वाले विरोध प्रदर्शन: भारत का सर्वोच्च न्यायालय सुनेगा मामला
मुकदमे

चेहरे की पहचान को चुनौती देने वाले विरोध प्रदर्शन: भारत का सर्वोच्च न्यायालय सुनेगा मामला

गवर्नर हाउस घेराव के एलान पर हाईकोर्ट का कड़वा जवाब, शांति बनाए रखने का निर्देश
मुकदमे

गवर्नर हाउस घेराव के एलान पर हाईकोर्ट का कड़वा जवाब, शांति बनाए रखने का निर्देश

वार्निंग लेबल लागू करने में देरी को लेकर अदालत ने एफएसएसएआई को फटकारा
मुकदमे

वार्निंग लेबल लागू करने में देरी को लेकर अदालत ने एफएसएसएआई को फटकारा

सुप्रीम कोर्ट ने कोरियन रैना जैसे 5 कॉमेडियन के खिलाफ दर्ज मामले रद्द कर दिए
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने कोरियन रैना जैसे 5 कॉमेडियन के खिलाफ दर्ज मामले रद्द कर दिए

कर विभाग को झटका: ट्रिब्यूनल ने कर विभाग की अपील खारिज कर दी
मुकदमे

कर विभाग को झटका: ट्रिब्यूनल ने कर विभाग की अपील खारिज कर दी

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायधीश का शीर्ष अदालत में हलफनामा: ट्रिब्यूनल की गतिविधियों पर हाईकोर्ट के आदेश को खारिज करना है
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायधीश का शीर्ष अदालत में हलफनामा: ट्रिब्यूनल की गतिविधियों पर हाईकोर्ट के आदेश को खारिज करना है

सुप्रीम कोर्ट ने तृणमूल बैंक खातों से प्रतिबंध में नहीं किया हस्तक्षेप
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने तृणमूल बैंक खातों से प्रतिबंध में नहीं किया हस्तक्षेप

ताज़ा ख़बरें