पंजाब सरकार ने CBI जांच को चुनौती दी, सुप्रीम कोर्ट से त्वरित सुनवाई का अनुरोध
पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश के तहत मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े भ्रष्टाचार मामलों की CBI जांच को पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में उलट दिया है और शीघ्र सुनवाई की मांग की है। कोर्ट ने मामले को अगले दो दिनों में सूचीबद्ध करने का भरोसा दिया। हाई कोर्ट ने सार्वजनिक हित याचिका के आधार पर CBI को दो महीने में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था, जिसमें अधिकारियों के लेन‑देन और टेंडर में अनियमितताओं का आरोप था।

सौजन्य से:- Jagran
पंजाब सरकार ने CBI जांच के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, तुरंत सुनवाई की मांग
पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई जांच के पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।
समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई जांच का आदेश देने वाले पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।
मंगलवार को पंजाब सरकार की ओर से याचिका पर शीघ्र सुनवाई की मांग की गई जिस पर कोर्ट ने मामले को बुधवार या गुरुवार को सूचीबद्ध किये जाने का भरोसा दिया।
इस मामले में पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट ने निखिल सराफ की जनहित याचिका पर पांच अक्टूबर को फैसला दिया है जिसमें जनहित याचिका में लगाए गए आरोपों की जांच सीबीआइ को करने और दो महीने में रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है।
पंजाब सरकार ने हाई कोर्ट के सीबीआई जांच आदेश को चुनौती दी
निखिल सराफ ने याचिका में पंजाब के वरिष्ठ अधिकारियों पर तबादले के बदले नगदी लेने, अनुकूल नीतियां बनवाने, निविदाओं में कथित लेनदेन तथा अन्य गंभीर आरोप लगाए थे।
इसमें पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और उनके सहयोगी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की थी।
याचिका में ईडी की जांच में सरकारी अधिकारियों की पोस्टिंग प्रभावित करने, गोपनीय दस्तावेजों तक पहुंच, सरकारी मंजूरियों और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओँ में कथित हस्तक्षेप से संबंधित सामग्री सामने आने का दावा किया गया था।
इस मामले में ईडी ने 30 जुलाई को मनीलांड्रिंग कानून की धारा 66(2) के तहत पंजाब के डीजीपी को पत्र भेजा था। हाई कोर्ट ने पाया कि सूचना मिलने के बावजूद लगभग दो माह तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई।
सुप्रीम कोर्ट ने मामले को शीघ्र सूचीबद्ध करने का भरोसा दिया
मंगलवार को पंजाब सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ वकील विकास सिंह ने चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष मामले का उल्लेख कर पंजाब में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव की दुहाई देते हुए शीघ्र सुनवाई की गुहार लगाई।
विकास सिंह ने कहा डीजीपी को कम्युनिकेशन जुलाई में हुआ था। विजय मदनलाल चौधरी मामले के पैरा 151 में कहा गया है कि ऐसा तभी होता है जब कोई संज्ञेय अपराध हो।
वह मामला ऐसी स्थिति से जुड़ा था जहां भारी मात्रा में कैश मिला था। यह कोई रूटीन मामला नहीं है जहां ईडी कहे कि आप एफआइआर दर्ज करें। हम जांच कर रहे थे।
ईडी द्वारा दिए गए कागजात स्पष्ट नहीं थे। हाई कोर्ट ने सोमवार को सीबीआइ को एफआइआर दर्ज करने का आदेश दिया है। सीबीआई को एफआइआर करने का निर्देश नहीं दिया जा सकता।
यह भी पढ़ें- विधायी विशेषाधिकार बनाम अभिव्यक्ति की आजादी: सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की बेंच बंद कर सकती है 23 साल पुराना मामला
यह भी पढ़ें- CBI जांच के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची पंजाब सरकार, ट्रांसफर-पोस्टिंग और टेंडर से जुड़ा मामला गरमाया
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
फॉर्म‑6 में बदलाव को लेकर ईसीआई पर उठे सवाल: सुप्रीम कोर्ट और विपक्ष के आरोपों की जाँच

प्रांतीय राष्ट्रीय सभा ने कई विधियों के सुधार हेतु मसौदे पर राय मांगी

पश्चिम चंपारण: रीना की आग‑जनी मौत के नौ साल बाद पति‑सास‑ससुर को 498ए व 306 के तहत दोषी घोषित

बहराइच की अदालत ने 24‑वर्ष पुरानी हत्या‑प्रयास केस में कैलाश सिंह को 5 साल की जेल की सजा सुनाई

स्व-प्रतिनिधि डेलावेर गृहस्वामी को मिली आंशिक जीत – तालाब‑नाले की देख‑रेख और $44,329.59 ऋण की जानकारी का आदेश

विलंब से नहीं रद्द होगा मध्यस्थीय फैसला, दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा

निर्वाचक आयोग की स्वतंत्रता और जवाबदेही का संतुलन: संविधानिक चुनौती

डेल्ही में विपक्षी सांसदों को हिरासत में, चुनाव आयुक्त को इस्तीफे पर दबाव
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट की फॉर्म‑6 टिप्पणी पर चुनाव आयोग का बचाव, विपक्ष में उठापटक
- पटियाला हाउस कोर्ट ने 17 छात्रों‑पत्रकारों को शर्तों के साथ जमानत दी, पुलिस पर हमले को चिंताजनक कहा
- प्रशांत किशोर ने सुप्रीम कोर्ट व चुनाव आयोग पर किए कड़ी टिका-टिप्पणी, बिहार में वोट‑खरीद का आरोप
- हजारीबाग डिटेंशन सेंटर में बांग्लादेशी महिला पर दुष्कर्म, सजा समाप्ति के बाद भी बंदी का कारण कोर्ट ने पूछा
- पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट के CBI जांच आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया
- आलाबाग हाई कोर्ट ने कहा: वयस्क बेटी को माता के साथ रहने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता
- पंजाब सरकार सुप्रीम कोर्ट में हाई कोर्ट के CBI जांच आदेश को चुनौती देगा
- सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 37, तीन नए जजों को CJI सूर्यकांत ने शपथ दी

