सुप्रीम कोर्ट में नोएडा की डीएम मेधा रूपम के मामले में आउट‑ऑफ़‑टर्न लिस्टिंग को लेकर विवाद
नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा आकृति चौधरी की एनएसए हिरासत से जुड़ी पाँच लाख रुपये की रिकवरी को चुनौती देने वाली याचिका पर जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की बेंच ने सुनवाई की, जबकि रोस्टर के अनुसार यह उनका अधिकार क्षेत्र नहीं था। इस आउट‑ऑफ़‑टर्न लिस्टिंग पर लॉयर्स एसोसिएशन फ़ॉर कॉन्स्टिट्यूशन ने चीफ़ जस्टिस से रोस्टर बदलने की आलोचना की, यह तर्क देते हुए कि सभी मुद्दे समान बेंच के सामने होना चाहिए।

सौजन्य से:- bbc.com
नोएडा की डीएम मेधा रूपम से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आउट-ऑफ टर्न लिस्टिंग को लेकर सवाल
नोएडा की डीएम मेधा रूपम के मामले में सुप्रीम कोर्ट में 'आउट-ऑफ़ टर्न' लिस्टिंग को लेकर विवाद हो रहा है.
सुप्रीम कोर्ट के सामने नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा आकृति चौधरी को एनएसए के तहत हिरासत में लिए जाने पर मेधा रूपम और अन्य अधिकारियों से पाँच लाख रुपए की रिकवरी को चुनौती देने वाली याचिका थी.
रिकवरी का ये आदेश सितंबर की शुरुआत में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दिया था.
मेधा रूपम का केस सुप्रीम कोर्ट के रोस्टर से अलग जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा के कोर्ट में लिस्ट किया गया.
मेधा रूपम से जुड़ी याचिकाओं पर 23 सितंबर को जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा और जस्टिस एनके सिंह की बेंच ने सुनवाई की, जबकि 13 जुलाई 2026 से लागू रोस्टर के अनुसार, प्रिवेंटिव डिटेंशन से जुड़े मामलों की सुनवाई उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं थी.
यह मामला इसलिए और भी अहम है क्योंकि मज़दूरों के उसी विरोध प्रदर्शन से जुड़ी हिरासत की अन्य याचिकाएँ जस्टिस बीवी नागरत्ना की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने पहले से लंबित हैं.
सुप्रीम कोर्ट में किस केस की सुनवाई कौन जज करेगा, इसका रोस्टर चीफ़ जस्टिस बनाते हैं. ऐसा मानकर चला जाता है कि रोस्टर के हिसाब से ही जजों को केस मिलेंगे. ऐसे में आउट-ऑफ टर्न केसों की लिस्टिंग होती है तो इसका फ़ैसला चीफ़ जस्टिस ही करते हैं.
वकीलों के संगठन लॉयर्स एसोसिएशन फ़ॉर कंस्ट्यूिशन ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ़ जस्टिस सूर्यकांत को खुली चिट्ठी लिखकर मेधा रूपम के मामले में रोस्टर बदलने की आलोचना की है.
इसने कहा है कि एक ख़ास बेंच के सामने लिस्टिंग से न्यायिक प्रक्रिया में लोगों का विश्वास कम हुआ है.
लॉयर्स एसोसिएशन फ़ॉर कॉन्सिट्यूशन ने लिखा है कि ये मामला इसलिए भी अहम है, क्योंकि याचिकाकर्ता एक लोकसेवक हैं और भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बेटी हैं.
लॉयर्स एसोसिएशन फॉर कॉन्स्टिट्यूशन के संयोजक सुभाष चंद्र ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से कहा कि सामान्य परिस्थितियों में नोएडा के ज़िलाधिकारी से जुड़ा मामला जस्टिस नागरत्ना की अध्यक्षता वाली पीठ के सामने जाना चाहिए था.
उन्होंने कहा, "आम तौर पर किसी एक मामले से जुड़े सभी मुद्दे उसी बेंच के सामने जाते हैं, जो उस मामले की सुनवाई कर रही होती है."
उन्होंने कहा, "रोस्टर को दरकिनार करते हुए मामले को अनुचित तरीक़े से जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की बेंच के सामने लिस्ट किया गया. जज ने माइक्रोफोन भी म्यूट कर दिया और आम लोगों के साथ-साथ पत्रकारों की पहुँच भी सीमित कर दी, जिन्हें फ़िलहाल अदालत में आने की अनुमति नहीं है और केवल ऑनलाइन सुनवाई सुनने की अनुमति है."
सुप्रीम कोर्ट के जाने-माने वकील प्रशांत भूषण ने भी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर मामले का ज़िक्र करते हुए लिखा कि आख़िर सुप्रीम कोर्ट में चल क्या रहा है.
वहीं कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास ने लिखा कि जूडिशरी में इस तरह का मामला निष्पक्ष न्याय की उम्मीद नहीं जगाता.
मेधा रूपम का मामला क्या है?
जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की बेंच ने अपने फ़ैसले में इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस फ़ैसले पर स्टे लगा दिया जिसमें कहा गया था कि नोएडा की डीएम मेधा रूपम और दूसरे अधिकारी अपने वेतन से दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा आकृति चौधरी को पाँच लाख रुपए का मुआवज़ा दें.
इलाहाबाद हाई कोर्ट का कहना था कि इस साल अप्रैल में नोएडा के श्रमिक आंदोलन के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा क़ानून (एनएसए) के तहत आकृति को हिरासत में लेना ग़ैर-क़ानूनी था.
लेकिन सतीश चंद्र शर्मा और जस्टिस एनके सिंह की बेंच ने मेधा रूपम की याचिका पर सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट की प्रतिकूल टिप्पणी और मुआवज़ा देने के फ़ैसले पर स्टे लगा दिया.
हालाँकि आकृति चौधरी को एनएसए के तहत गिरफ़्तार करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का आदेश क़ायम रहेगा.
सुनवाई को लेकर क्यों उठे सवाल?
बेंच के फ़ैसले से ज़्यादा चर्चा इस आरोप की है कि बेंच बदलकर और आउट-ऑफ़ टर्न लिस्टिंग के ज़रिए मेधा रूपम की मदद की गई.
लॉयर्स एसोसिएशन फ़ॉर कॉन्स्टिट्यूशन ने सीजेआई को लिखा है, ''कोर्ट में सुनवाई पब्लिक हियरिंग होती है. इसे वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के ज़रिए, वकीलों, वादियों और पत्रकारों को मुहैया कराया जाता है. मामला श्रमिकों के समर्थन में आंदोलन के दौरान एनएसए के तहत स्टूडेंट्स की गिरफ़्तारी का था. ये पत्रकारों और जनता के लिए अहम मामला था. इसके बावजूद वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग की एक्सेस बंद कर दी गई.''
''ये गंभीर मामला है और लॉयर्स एसोसिएशन फ़ॉर कॉन्स्टिट्यूशन किसी को इस मामले में ख़ास सुविधा दिए जाने का विरोध करता है. जनता के लिए ये भारी चिंता का विषय है.''
कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास ने इस मामले में एक्स पर लिखा है, ''सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा रिटायर होने से महज दो महीने दूर हैं.''
''अगर आपको याद हो, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने नोएडा की डीएम और ज्ञानेश कुमार की बेटी मेधा रूपम पर एक छात्र कार्यकर्ता के नोएडा श्रमिक विरोध-प्रदर्शन के ख़िलाफ़ कथित तौर पर तर्कहीन तरीक़े से एनएसए लगाने के मामले में पाँच लाख रुपए का जुर्माना लगाया था. इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी.''
''समाचार पोर्टल लाइव लॉ ने रिपोर्ट किया कि ज्ञानेश कुमार की बेटी का मामला सुप्रीम कोर्ट की रोस्टर व्यवस्था, नियमों और परंपराओं का उल्लंघन करते हुए जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की बेंच दे दिया गया. यह मामला जस्टिस नागरत्ना की बेंच के सामने जाना चाहिए था.''
''दो दिन पहले जब इस मामले की सुनवाई हुई तो जस्टिस शर्मा की बेंच ने सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही का ऑडियो बंद कर दिया. यह बेहद असामान्य है और ऐसा लगभग कभी नहीं किया जाता. यह चिंताजनक है. जज की तरफ़ से यह नहीं बताया गया कि ज्ञानेश कुमार की बेटी के मामले में ऐसा असाधारण क़दम क्यों उठाया गया?''
प्रशांत भूषण ने इस मामले में टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, ''ये चौंकाने वाली बात है कि स्टूडेंट एक्टिविस्ट की प्रिवेंटिव डिटेंशन आदेश को रद्द करने वाले इलाहाबाद हाई कोर्ट के फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील सुप्रीम कोर्ट की सबसे जूनियर बेंच, जस्टिस एससी शर्मा की बेंच के सामने लिस्ट की गई, जबकि रोस्टर के मुताबिक़ ऐसे मामलों की सुनवाई का अधिकार सिर्फ़ चार सबसे सीनियर बेंचों के पास था. सुप्रीम कोर्ट में आख़िर हो क्या रहा है?''
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आकृति चौधरी के मामले में क्या कहा था?
इस महीने की शुरुआत में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दिल्ली यूनिवर्सिटी की 24 वर्षीय लॉ स्टूडेंट और सामाजिक कार्यकर्ता आकृति चौधरी को हिरासत में लिए जाने को लेकर पुलिस और प्रशासिक अधिकारियों पर जुर्माना लगाया था.
हाई कोर्ट की बेंच ने 'साफ़ तौर पर तथ्य गढ़ने' की बात कही थी और निर्देश दिया था कि उनके फ़ैसले को इन अधिकारियों के सर्विस रिकॉर्ड का हिस्सा बनाया जाए.
इस फ़ैसले में राष्ट्रीय सुरक्षा क़ानून (एनएसए) के तहत आकृति चौधरी की हिरासत को ग़लत बताया गया था.
एनएसए के तहत राष्ट्रीय सुरक्षा या सार्वजनिक व्यवस्था के लिए ख़तरे से जुड़े मामलों में किसी व्यक्ति को बिना मुक़दमे के हिरासत में रखने की अनुमति है.
लेकिन अदालत ने ये भी स्पष्ट किया कि एनएसए के तहत एहतियातन हिरासत एक अपवाद है, और इसका इस्तेमाल सामान्य क़ानून के विकल्प के तौर पर नहीं किया जा सकता.
जस्टिस अचल सचदेव और अतुल श्रीधरन की दो सदस्यीय बेंच ने आकृति चौधरी को पाँच लाख रुपए का मुआवज़ा देने का आदेश दिया था.
अदालत ने आदेश दिया कि यह रक़म गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) की ज़िलाधिकारी और हिरासत का आदेश जारी करने के लिए ज़िम्मेदार अन्य अधिकारियों के वेतन से वसूली जाए.
आकृति 'मज़दूर बिगुल' अख़बार के लिए नोएडा के विरोध प्रदर्शनों की रिपोर्टिंग करते हुए इन प्रदर्शनों से जुड़ी थीं.
आकृति पिछले दो-तीन सालों से स्टूडेंट और मज़दूरों के अधिकारों से जुड़े संगठनों के साथ बतौर वॉलंटियर भी काम कर रही थीं.
आकृति ने मज़दूरों के प्रदर्शन से जुड़ने की वजह पूछे जाने पर अपने दोस्त के ज़रिए बीबीसी संवाददाता विनीत भल्ला से कहा था, "प्रदर्शन करने वाले वे लोग हैं जो हमारे देश का निर्माण करते हैं. वे बहुत बुनियादी चीज़ों की मांग कर रहे हैं, जैसे महँगाई और शोषण से राहत."
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें
BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह
कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने हिंदी को आधिकारिक भाषा बनाने की याचिका को खारिज किया, साथ ही उत्तरा बब्बर को एडवोकेट कमिश्नर के रूप में प्रस्तावित किया

सुप्रीम कोर्ट ने साम्भल मस्जिद‑मंदिर विवाद पर सर्वेक्षण के खिलाफ याचिकाओं का फैसला स्थगित किया

सुप्रीम कोर्ट ने सांसदों एवं विधायक पर लंबित आपराधिक मामलों की त्वरित समीक्षा के लिए PIL सुनने पर सहमति जताई

सुप्रीम कोर्ट के जज शरमा के बेटे का इलेक्शन कमीशन में वकील होना उठाता है न्यायिक निष्पक्षता पर सवाल

सुप्रीम कोर्ट में याचिका, ज्ञानेश कुमार के चुनावी फैसलों पर खतरा; राहुल गांधी ने दिया कड़ा इशारा

सुप्रीम कोर्ट ने हिंदी को आधिकारिक भाषा बनवाने की मांग को ठुकराया

सुप्रीम कोर्ट ने हिंदी को आधिकारिक भाषा बनवाने के आयोग की मांग को खारिज किया

सुप्रीम कोर्ट ने रजस्थान के डिस्ट्रीक्ट जज को सुविधा मुद्दे पर राहत दी, हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस से संपर्क करने को कहा
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SIR के फैसलों की वैधता पर याचिका, 13 करोड़ वोटरों की जांच की माँग
- सुप्रीम कोर्ट ने जीएसटी अधिकारियों को पुनीत बत्रा के खिलाफ कार्रवाई को 28 सितंबर तक रोकने का आदेश दिया
- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR में 13 करोड़ मतदाताओं के हटाने पर SIT जांच की मांग
- सुप्रीम कोर्ट में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका, सभी एकतरफा आदेशों को निरस्त करने की माँग
- केरल हाई कोर्ट ने नाइजीरियन छात्र के ‘लेव इंडिया’ आदेश को खारिज किया, वीज़ा विस्तार राज्य के विवेकाधिकार के तहत
- सुप्रीम कोर्ट ने पुष्ट किया: ‘दुआ’ से चुनाव जीतना धर्म के नाम पर वोटिंग नहीं
- सुप्रीम कोर्ट ने TMC नाम‑चिह्न विवाद पर EC से अंतिम निर्णय की समयसीमा मांगी
- सुप्रीम कोर्ट ने आईएएस पूजा सिंघल के मनी लॉन्ड्रिंग केस पर दायर दख़ल को खारिज कर मुकदमा जारी रखने का फैसला किया

