बाराबंकी की लोक अदालत में 80‑वर्षीय दंपति ने झगड़ा खत्म कर फिर एक‑दूसरे को जयमाला पहनाई
बाराबंकी के राष्ट्रीय लोक अदालत में 80 साल के मेवा लाल और 75 साल की फूलमती ने एक साल के अलगाव के बाद अपने आर्थिक व जमीन से जुड़े विवाद को आपसी सहमति से सुलझाया। सुनवाई के दौरान उन्होंने फिर से साथ फोटो खींचवाते हुए एक‑दूसरे को जयमाला पहनाई, जिससे सभी के चेहरे पर मुस्कान आई।

सौजन्य से:- gnttv.com
साथ फोटो खींचवाता दंपति
बाराबंकी की लोक अदालत में प्यार की एक ऐसी मिसाल देखने को मिली, जिसने हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ला दी. दरअसल 80 साल के मेवा लाल और 75 साल की फूलमती यहां अपने विवाद के चलते पहुंचे थे. दोनों के बीच एक साल से नाराजगी चल रही थी. दोनों के बीच बातचीत बंद थी और मामला अदालत में था. यह मामला जब राष्ट्रीय लोक अदालत के सामने आया तो कहानी में ऐसा ट्विस्ट आया कि विवाद तो खत्म हुआ ही, लेकिन सबसे चेहरों पर मुस्कान भी छोड़ गया.
यह पूरा मामला मसौली थाना क्षेत्र के एक गांव का है. छोटी-छोटी बातों से शुरू हुआ पति-पत्नी के बीच का विवाद इतना बढ़ गया कि सालों से साथ रह रहे दोनों, एक साल से अलग रहने लगे.
फूलमती ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गुजारा भत्ता मांगा था. वहीं मेवा लाल का कहना था कि आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी. विवाद के दौरान उन्होंने पत्नी के नाम जमीन भी लिख दी थी. समझौते के तहत चार बिस्वा जमीन फूलमती के नाम कर दी गई. शनिवार शाम करीब चार बजे लोक अदालत में दोनों पक्षों की सहमति से एक साल पुराना विवाद खत्म हुआ.
लोक अदालत ने दोनों का विवाद केवल खत्म ही नहीं करवाया, लेकिन इस दौरान 80 साल के मेवा लाल और 75 साल की फूलमती ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाई. यह वो लम्हा था, जो उन्होंने सालों पहले जिया था. लेकिन आज अदालत विवाद को लेकर पहुंचे थे. पर अदालत में दोनों को फिर एक साथ कर दिया.
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का मकसद आपसी सहमति और सुलह-समझौते से विवादों का निपटारा करना है, और इस मामले में सिर्फ विवाद का निपटारा नहीं हुआ बल्कि एक साल से दूर दो दिल भी फिर करीब आ गए.
ये भी पढ़ें
- Rajasthan News: सबसे कम उम्र में पार्षद बनीं सानिया, तो दूसरे में अपने चाचा को ही दी मात... कौन हैं ये दोनों युवा?
- Katihar Boat School Story: "ई बिहार है बाबू!" बाढ़ में डूबा गांव, तो शिक्षक ने नाव को ही बना दिया क्लासरूम, देखें वायरल तस्वीर
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट के आदेश से सीवर सफाई के दौरान मरण पाते कर्मचारियों को 30 लाख का मुआवजा मिलेगा

अमेरिकी अदालत ने ट्रम्प के वीज़ा नियम को रोका, भारतीय छात्रों को मिली बड़ी राहत

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प की डाक वोट रोक योजना पर तुरंत रोक लगाई

भोपाल के दो बड़े केसों की आज की सुनवाई: 62,500 व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर सर्वोच्च न्यायालय, तथा तालाब‑डैम की सीमाओं पर एनजीटी

पर्यावरणीय संवेदनशील ज़ोन: नोटिफ़िकेशन हुआ, पर योजना‑प्रबंधन अनुपस्थित

भोपाल में आवासीय क्षेत्रों में 62,500 व्यवसायों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में निर्णायक सुनवाई

रॉयल कॉलेज पर बीकॉम प्रवेश में धोखाधड़ी का आरोप, अदालत ने प्रार्थनापत्र को परिवाद के रूप में दर्ज किया

सुप्रीम कोर्ट ने डीपफ़ेक कंटेंट पर कड़ी कार्रवाई की, गुजरात हाई कोर्ट ने केंद्र की एआई सामग्री याचिका को स्थगित किया
ताज़ा ख़बरें
- अभी कार्रवाई करें: हाथी मधुरी को फिर से वैन्तरा अभयारण्य में भेजने की आवश्यकता
- सुप्रीम कोर्ट ने फ्रंट‑ऑफ़‑पैक लेबलिंग के चरणबद्ध कार्यान्वयन की समय‑सीमा माँगी
- पूर्व टीहल्का प्रमुख तेज़पाल ने गोवा में शपथ ली, 10‑वर्ष कैद सजा सुनवाई से पहले
- कैलकत्ता उच्च न्यायालय से बाहरी लोगों के विश्वविद्यालय परिसरों में प्रवेश पर प्रतिबंध की माँग
- सुप्रीम कोर्ट ने जजों के वेतन सुधार हेतु ‘नेशनल ज्यूडिशियल पे कमीशन’ की माँग पर केंद्र‑राज्य सरकारों को नोटिस जारी किया
- झारखंड के 1.36 लाख करोड़ के बकाए पर केंद्र का नया कानून, अब सुप्रीम कोर्ट में होगी मुकदमा लड़ाई
- यूजीसी कानून के विरोध में 18 सितंबर को हरिहरगंज में सड़क मार्च
- सुप्रीम कोर्ट ने कहा 'पूरा केस खारिज होने लायक', निलंबित DIG भुल्लर की जमानत याचिका पर तीखी टिप्पणी

