आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीके गौतम बने रहेंगे: हाईकोर्ट के आदेश पर रोक, 3 महीने में फैसला देने के निर्देश - Agra News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Agra - Agra College Principal Controversy: Supreme Court Stays High Court Order आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीके गौतम बने रहेंगे:हाईकोर्ट के आदेश पर रोक, 3 महीने में फैसला देने के न…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Agra
- Agra College Principal Controversy: Supreme Court Stays High Court Order
आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीके गौतम बने रहेंगे:हाईकोर्ट के आदेश पर रोक, 3 महीने में फैसला देने के निर्देश
- कॉपी लिंक
आगरा कॉलेज के प्राचार्य पद को लेकर चल रहे विवाद में डॉ. सीके गौतम को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने डॉ. गौतम की नियुक्ति से संबंधित हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है। साथ ही तीन महीने के अंदर मामले के निस्तारण के लिए हाईकोर्ट को निर्देश दिए हैं। इससे डॉ. गौतम फिलहाल प्राचार्य पद पर बने रहेंगे।
कॉलेज में प्राचार्य पद को लेकर बीते कई महीनों से चल रहा विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया था। मामले में शीर्ष अदालत ने डॉ. सीके गौतम को अंतरिम राहत देते हुए हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी है जिसमें उनकी नियुक्ति पर सवाल उठाए गए थे।
सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि अगले तीन महीने में हाईकोर्ट इस मामले का अंतिम निस्तारण करे। तब तक डॉ. गौतम आगरा कॉलेज के प्राचार्य पद पर कार्य करते रहेंगे।
क्या है पूरा विवाद उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा सेवा चयन आयोग ने मार्च 2025 में डॉ. सीके गौतम को आगरा कॉलेज का स्थायी प्राचार्य नियुक्त किया था। इसके बाद डॉ. गौतम ने पदभार ग्रहण कर लिया था।
लेकिन कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. अनुराग शुक्ला ने डॉ. गौतम की नियुक्ति को हाईकोर्ट में चुनौती दे दी। पूर्व प्राचार्य का तर्क था कि नियुक्ति प्रक्रिया में नियमों का पालन नहीं किया गया। हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद डॉ. गौतम की नियुक्ति से जुड़े आदेशों पर रोक लगा दी थी।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा कि जब तक हाईकोर्ट अंतिम निर्णय नहीं लेता, डॉ. गौतम को कार्य करने दिया जाए। कोर्ट ने हाईकोर्ट को तीन महीने में सुनवाई पूरी कर फैसला देने को कहा है।
कॉलेज में राहत की सांस सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कॉलेज प्रशासन और शिक्षकों ने राहत की सांस ली है। पिछले कई महीनों से प्राचार्य पद को लेकर अनिश्चितता के कारण कॉलेज के कई शैक्षणिक और प्रशासनिक काम प्रभावित हो रहे थे।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट से आर्ट ऑफ लिविंग संस्था को बड़ी राहत, 5 करोड़ का जुर्माना रद्द

राष्ट्रीय सभा राज्य बजट कानून और सार्वजनिक निवेश कानून को एकीकृत करने की दिशा पर चर्चा करती है।

'श्रमिक सुरक्षा कमजोर होने का खतरा': सुप्रीम कोर्ट ने बदली उद्योग की परिभाषा, कांग्रेस ने उठाए सवाल; क्या कहा?

राष्ट्रीय विधानसभा अचल संपत्ति व्यवसाय संबंधी कानून में संशोधन के मसौदे की सामग्री को स्पष्ट करने का काम जारी रखे हुए है।

सुप्रीम कोर्ट ने मार्च 2027 तक सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षाओं के लिए पूर्व अभ्यास की आवश्यकता को माफ कर दिया

लद्दाख के लिए हाई कोर्ट बेंच को मंजूरी; केंद्र ने संवैधानिक सुरक्षा उपायों के प्रति प्रतिबद्धता की पुष्टि की

'पाकिस्तान एक ख़राब टीम': इंग्लैंड के पूर्व महान खिलाड़ी ने दिया दो टूक फैसला

झारखंड HC ने सोरेन सरकार द्वारा 22 भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने के आदेश पर रोक लगा दी
ताज़ा ख़बरें
- वनशक्ति का फैसला संतुलित और व्यावहारिक है
- भारतीय केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लद्दाख में नई उच्च न्यायालय पीठ को मंजूरी दे दी
- अब कोई पेपर लीक नहीं, NTA को UPSC की तर्ज पर बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट चाहता है फूल प्रूफ प्लान
- हरियाणा: रंजिश के चलते युवक पर सोते समय फेंका तेजाब, अदालत ने दोषी को सुनाई 10 साल की सजा - fatehabad acid attack man gets 10 years for attacking youth
- कैबिनेट ने लद्दाख में जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय की पीठ स्थापित करने को मंजूरी दी
- एक कमजोर कानूनी आधार
- राष्ट्रीय गुणवत्ता पुरस्कार पर विचार करते समय कानून का अनुपालन एक अनिवार्य शर्त है।
- राज्य बजट कानून का मसौदा तैयार करना: बाधाओं को दूर करने और बजटीय अनुशासन को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करना।

