समय रैना को सुप्रीम कोर्ट ने 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, कहा- यूथ आइकन कैसे मानें?
समय रैना पर सुप्रीम कोर्ट ने 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है, अदालत ने उन पर कोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। सुनवाई के दौरान अदालत ने टिप्पणी की कि हमें नहीं पता कि समय रैना किस तरह के यूथ आइकन हैं।

सौजन्य से:- ndtv.in
कॉमेडियन समय रैना को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. इंडिया गॉट लेटेंट विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना पर 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. कोर्ट ने कॉमेडियन समय रैना को अदालत के निर्देशों के उल्लंघन पर कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि रैना ने कोर्ट को घुमा रखा है. अदालत ने यह भी कहा कि नहीं पता कि वह (समय रैना) किस तरह के यूथ आइकन हैं. यह सोचकर चिंता होती है.
CJI की बेंच ने की सुनवाई
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने मामले की सुनवाई की. सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया कि जुर्माने की राशि दो सप्ताह के भीतर जमा कराई जाए. सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील अपराजिता सिंह ने कहा कि अदालत के पूर्व आदेश के बावजूद समय रैना ने एसएमए फाउंडेशन या इस बीमारी से पीड़ित लोगों से संपर्क नहीं किया, जबकि वे अपने शो कर रहे हैं.
'ये कैसे यूथ आइकन'
इस पर पीठ ने टिप्पणी की हमें नहीं पता कि वह किस तरह के यूथ आइकन हैं, यह सोचकर चिंता होती है. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने भी कहा कि हमारे युवाओं के पास इनसे बेहतर आइकन हैं.
कोर्ट ने समय रैना पर पहले 10 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया था. हालांकि उनके वकील की मांग के बाद इसे कम करके 3 लाख रुपये तय किया गया.
सुप्रीम कोर्ट ने सवाल किया कि समय रैना और अन्य कॉमेडियनों ने अपने आचरण में सुधार के लिए अब तक क्या कदम उठाए हैं? सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत के सामने समय रैना की हालिया टिप्पणियों और उनके हाल के आचरण का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि इन बयानों पर भी अदालत को ध्यान देना चाहिए.
क्योर फाउंडेशन ने क्या दी दलील?
वहीं, क्योर एसएमए फाउंडेशन की ओर से वरिष्ठ वकील अपराजिता सिंह ने कहा कि अदालत के निर्देश के बावजूद समय रैना ने संगठन से संपर्क नहीं किया. उन्होंने बताया कि भले ही कुछ दिव्यांगों के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाने का दावा किया गया हो, लेकिन अदालत के आदेश के अनुसार क्योर एसएमए फाउंडेशन से कोई संपर्क नहीं किया गया. क्योर एसएमए फाउंडेशन की ओर से यह भी कहा गया कि समय रैना की ओर से अब तक वास्तविक और स्पष्ट माफी का अभाव है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सेंट्रल मार्केट मामले में सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख, अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के आदेश

2 बच्चों का नियम बेकार: सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के नियम की प्रासंगिकता पर सवाल उठाया

भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, मुस्लिम समुदाय को अलग नमाज का स्थल

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विक्रम नाथ ने याद किया अमर प्रेम का समय, बताया जस्टिस गवई की विशिष्टता

भोजशाला: सुप्रीम कोर्ट ने परिसर में नमाज पढ़ने की मांग को ठुकराया

भोजशाला मामला: शुक्रवार की नमाज पढ़ने के लिए परिसर के बाहर, अंदर नहीं, सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश

सुप्रीम कोर्ट का आदेश: धार के भोजशाला परिसर में हर शुक्रवार नमाज की अनुमति

बहाल होगी शुक्रवार की मौजूदा व्यवस्था, नमाज के लिए खुली जगह देने का होगा निर्देश
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने कॉमेडियन समय रैना पर विकलांग व्यक्तियों के हितों का उल्लंघन करने पर 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया
- दिल्ली हाईकोर्ट के वकील कल भी न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करेंगे, बढ़ाए गए वित्तीय क्षेत्राधिकार का किया विरोध
- न्याय की खुलापन पर आंच: दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई 'भूल जाने के अधिकार' फैसले को
- भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया, मुसलमानों को वैकल्पिक नमाज की जगह देने के निर्देश
- ज्ञानवापी विवाद: मध्यस्थता विफल, दोनों पक्षों ने अदालत के फैसले का इंतजार करने का फैसला किया
- ओबीसी में शामिल होने की राह में बड़ी कामयाबी, पश्चिम बंगाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपील वापस ली
- सुप्रीम कोर्ट ने कहा, न्यायिक पहुंच के बाद के घंटों के लिए राष्ट्रव्यापी साझा संचालन प्रक्रिया की जांच
- सुप्रीम कोर्ट ने भोजशाला विवाद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर अंतरिम रोक लगाने से इनकार किया

