होममुकदमेमुजफ्फरपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में 25 काउंटर, चालान निपटारे के लिए नकद भुगतान पर ज़ोर
मुकदमे

मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में 25 काउंटर, चालान निपटारे के लिए नकद भुगतान पर ज़ोर

12 सितंबर को सिकंदरपुर स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में वाहन मालिकों के बकाया ट्रैफिक जुर्माने को सुलझाने के लिए 23 पुलिस और 2 परिवहन विभाग काउंटर स्थापित किए जाएंगे। तकनीकी समस्याओं के कारण ऑनलाइन लेन‑देन में दिक्कत बताकर, अधिकारियों ने नकद भुगतान को त्वरित समाधान के रूप में सुझाया है। सत्यापन के बाद जारी किए जाने वाले टोकन के बिना प्रवेश निषिद्ध रहेगा।

10 सितंबर 2026 को 07:05 pm बजे
मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में 25 काउंटर, चालान निपटारे के लिए नकद भुगतान पर ज़ोर

सौजन्य से:- Jagran

मुजफ्फरपुर लोक अदालत में चालान भुगतान को खुलेंगे 25 काउंटर, वाहन मालिकों से कैश लाने की अपील

Traffic Challan Settlement Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर में 12 सितंबर को सिकंदरपुर स्टेडियम में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा, जहाँ परिवहन ...और पढ़ें

HighLights

- 12 सितंबर को मुजफ्फरपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन।

- लंबित चालानों के निपटारे हेतु 25 विशेष काउंटर स्थापित होंगे।

- ऑनलाइन भुगतान में समस्या, नकद लाने की अपील की गई।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur National Lok Adalat: राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर शनिवार को सिकंदरपुर स्थित स्टेडियम में किया जाएगा।

इसमें परिवहन विभाग और यातायात पुलिस द्वारा काटे गए वाहनों के लंबित चालान का निपटारा होगा। वाहन मालिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चालान राशि जमा करने के लिए कुल 25 विशेष काउंटर स्थापित किए जाएंगे।

काउंटर और भुगतान व्यवस्था

इनमें यातायात पुलिस के 23 काउंटर और परिवहन विभाग के दो काउंटर शामिल रहेंगे। वाहन मालिक अपने लंबित जुर्माने का भुगतान नकद (कैश) अथवा ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।

हालांकि जानकारों का कहना है कि ऑनलाइन पेमेंट में तकनीकी गड़बड़ी से भुगतान फंसने या देरी होने की आशंका बनी रहती है।

कैश से तेज निपटारा

पिछली लोक अदालत में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन फेल होने से वाहन मालिकों का काफी समय बर्बाद हुआ था। इसलिए नकद भुगतान को प्राथमिकता दी जा रही है ताकि काउंटर पर तैनात कर्मी तेजी से चालान क्लीयर कर सकें।

नकद राशि साथ लाने से वाहन मालिकों को भी कतार में ज्यादा देर तक खड़े रहने की परेशानी नहीं होगी।

वेरिफिकेशन में उमड़ी भीड़

इधर गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार परिसर में बने काउंटरों पर चालान सत्यापन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। गुरुवार को अकेले यातायात पुलिस के काउंटरों पर 3315 चालान और परिवहन विभाग के काउंटर पर 68 चालान जमा किए गए।

पांच सितंबर से शुरू हुए सत्यापन कार्य में अब तक कुल 11,343 चालान का वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है।

टोकन बिना नहीं प्रवेश

सत्यापन के बाद सभी वाहन मालिकों को विशेष टोकन नंबर जारी किए जा रहे हैं। लोक अदालत परिसर में प्रवेश के लिए यह टोकन अनिवार्य रहेगा और बिना टोकन वाले वाहन चालकों को अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी।

डीटीओ प्रियंका सिन्हा ने स्पष्ट किया है कि जिले में अभी पांच लाख 63 हजार से अधिक चालान लंबित हैं और व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए टोकन व्यवस्था लागू की गई है।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस की सजा‑पुनरावलोकन में देरी को माफ़ करने का आदेश दिया
मुकदमे

हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस की सजा‑पुनरावलोकन में देरी को माफ़ करने का आदेश दिया

मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु बैंक अधिकारियों को निर्देश
मुकदमे

मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु बैंक अधिकारियों को निर्देश

दिल्ली हाई कोर्ट ने मातृत्व‑आधारित छूट को नकारते हुए विनेश फोगाट को 2026 विश्व चैंपियनशिप ट्रायल से बाहर किया
मुकदमे

दिल्ली हाई कोर्ट ने मातृत्व‑आधारित छूट को नकारते हुए विनेश फोगाट को 2026 विश्व चैंपियनशिप ट्रायल से बाहर किया

डिजिटल ज़मीन म्यूटेशन अनिवार्य नहीं, पर ऑनलाइन आवेदन को बढ़ावा – झारखंड हाई कोर्ट का फैसला
मुकदमे

डिजिटल ज़मीन म्यूटेशन अनिवार्य नहीं, पर ऑनलाइन आवेदन को बढ़ावा – झारखंड हाई कोर्ट का फैसला

लोक अदालत के लिए जागरूकता शिविर: ग्रामीणों को तेज़ निपटारे का अवसर
मुकदमे

लोक अदालत के लिए जागरूकता शिविर: ग्रामीणों को तेज़ निपटारे का अवसर

सर्वर त्रुटि 500 – पुनः प्रयास करें
मुकदमे

सर्वर त्रुटि 500 – पुनः प्रयास करें

सुप्रीम कोर्ट ने सत्य निकेतन हादसे का ट्रांसफ़र न कर दिल्ली हाई कोर्ट को ही सुनवाई जारी रखने का निर्देश दिया
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने सत्य निकेतन हादसे का ट्रांसफ़र न कर दिल्ली हाई कोर्ट को ही सुनवाई जारी रखने का निर्देश दिया

पंजाब‑हरियाणा हाई कोर्ट ने आयकर की धारा 147ए को असंवैधानिक कर रद्द किया
मुकदमे

पंजाब‑हरियाणा हाई कोर्ट ने आयकर की धारा 147ए को असंवैधानिक कर रद्द किया

ताज़ा ख़बरें