लखनऊ खंडपीठ से 25 साल बाद दूसरा जज: न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय को सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तावित
सुप्रीम कोर्ट कलेकियम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश पद के लिए सिफारिश की, जिससे वे लखनऊ खंडपीठ से 2000 में न्यायमूर्ति बृजेश कुमार के बाद दूसरा न्यायाधीश बनेंगे। उपाध्याय ने लखनऊ में विधि की पढ़ाई, वकालत और विभिन्न न्यायिक पदों सहित दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य किया। साथ ही गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीशों को भी इस पद के लिए अनुशंसित किया गया है।

सौजन्य से:- Jagran
25 साल बाद लखनऊ खंडपीठ से सुप्रीम कोर्ट पहुंचने वाले दूसरे जज होंगे न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय, नियुक्ति की हुई सिफारिश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के इतिहास में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है, क्योंकि न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय ...और पढ़ें
जागरण संवाददाता, लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के इतिहास में सोमवार को एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया। दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश बनाए जाने की सुप्रीम कोर्ट कालेजियम ने अनुशंसा की है। नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होने पर वह लखनऊ खंडपीठ से सुप्रीम कोर्ट पहुंचने वाले दूसरे न्यायाधीश होंगे। उनसे पहले न्यायमूर्ति बृजेश कुमार वर्ष 2000 में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश बने थे। न्यायमूर्ति उपाध्याय का पूरा न्यायिक और विधिक करियर लखनऊ से जुड़ा रहा है।
उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से विधि की पढ़ाई पूरी करने के बाद 1991 में वकालत शुरू की। उन्होंने लखनऊ खंडपीठ में सिविल और संवैधानिक मामलों की पैरवी की अरौर वरिष्ठ अधिवक्ताओं मोहम्मद आरिफ खान व एसके कालिया के साथ भी कार्य किया। मई 2007 में उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार का मुख्य स्थायी अधिवक्ता नियुक्त किया गया। 21 नवंबर 2011 को उन्हें इलाहाबाद हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया।
न्यायमूर्ति उपाध्याय ने लखनऊ खंडपीठ में 11 वर्ष से अधिक समय तक न्यायाधीश के रूप में कार्य किया। 28 मार्च 2023 को वह लखनऊ खंडपीठ के वरिष्ठ न्यायाधीश बने। इसके बाद 29 जुलाई 2023 को बांबे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। जनवरी 2025 में उनका स्थानांतरण दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में हुआ।
न्यायमूर्ति उपाध्याय के साथ गुजरात हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल और तेलंगाना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह को भी सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश बनाए जाने की अनुशंसा की गई है।
यह भी पढ़ें- 'SIR पर सवालों का प्रमाण भी दें सपा-कांग्रेस', ओपी राजभर ने विपक्ष पर बोला हमला
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने 22 बरी आरोपीयों को नोटिस जारी, अमित शाह के डिस्चार्ज को दोबारा नहीं खोला जाएगा

शिक्षक पर स्याही के हमले में 12 पर छह महीने की जेल

दिल्ली‑एनसीआर में महिलाओं की सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए SC ने चार हफ़्ते में संवेदनशील स्थानों का सर्वेक्षण और सुरक्षा ऑडिट अनिवार्य किया

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने तीन हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को SC जज के पद के लिए सिफ़ारिश की

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफ़े की माँग पर देशभर में प्रदर्शन, मामला सुप्रीम कोर्ट में

कोलेजियम ने गुजरात, दिल्ली और तेलंगाना के मुख्य न्यायाधीशों को सुप्रीम कोर्ट के लिए सिफारिश की

सुप्रीम कोर्ट ने 92 गवाहों के पलटने पर जताई गहरी चिंता, अमित शाह को दिया विशेष निर्देश

गुजरात, दिल्ली और तेलंगाना के हाई कोर्ट मुख्य न्यायाधीशों को सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति की सिफ़ारिश
ताज़ा ख़बरें
- न्यायाधीश शर्मा का बहिष्कार वाद: भारत की न्यायिक नैतिकता पर नया सवाल
- 92 गवाहों के हटने पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई तीव्र चिंता, अमित शाह को दिया स्पष्ट निर्देश
- बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा: कई कानूनी शिकायतें दर्ज कराना आत्महत्या उकसाने का अपराध नहीं
- सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली उच्च न्यायालय के वकील-ग्राहक गोपनीयता पर आधारित जेडीएसटी तलाशी आदेश को रोका
- सुप्रीम कोर्ट ने सोहराबुद्दीन मामले में 22 आरोपी के बरी के खिलाफ याचिका पर नोटिस जारी किया, 92 गवाहों के विरोध पर चिंता
- डिजिटल सुरक्षा पर कानूनी जागरूकता: न्यायिक अधिकारियों का स्कूल दौरा
- सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से UPI शुल्क पर स्पष्टीकरण का अनुरोध किया
- सुप्रीम कोर्ट में तीन नई नियुक्तियों की सिफ़ारिश, कॉलेजियम ने गुजरात, दिल्ली और तेलंगाना के चीफ जस्टिस चुने

