डिजिटल सुरक्षा पर कानूनी जागरूकता: न्यायिक अधिकारियों का स्कूल दौरा
गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरणों के निर्देशानुसार जिले के कई स्कूलों में न्यायिक अधिकारियों ने पॉक्सो एक्ट के केंद्र में डिजिटल सुरक्षा, साइबर स्टॉकिंग, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और लैंगिक अपराधों से बचाव पर व्याख्यान दिया। विभिन्न न्यायाधीशों और सचिवों ने छात्रों को कानूनी अधिकारों, बाल विवाह प्रतिबंध और आत्मरक्षा के उपायों के बारे में बताया तथा जानकारीपूर्ण पैम्फलेट वितरित किए।

सौजन्य से:- Hindustan
कानून की समझ ही सुरक्षित भविष्य की गारंटी: न्यायिक अधिकारी
कानून की समझ ही सुरक्षित भविष्य की गारंटी: न्यायिक अधिकारी
गांधी जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पॉक्सो एक्ट विशेष जागरूकता महाअभियान चलाया जा रहा है। जिला न्यायाधीश/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष संजय सिंह-प्रथम के मार्गदर्शन में सोमवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों में प्रातःकालीन प्रार्थना सभा के दौरान न्यायिक अधिकारियों की टीमों ने पहुंचकर छात्र-छात्राओं से सीधा विधिक संवाद किया। दिल्ली पब्लिक स्कूल में अपर जिला जज मो. नसीम, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) अखिल कुमार एवं सिविल जज (जूनियर डिवीजन/एफटीसी) चारू मेहदीरत्ता की उपस्थिति में विद्यार्थियों ने पॉक्सो कानून पर आधारित डिजिटल प्रेजेंटेशन और एनिमेशन स्लाइड्स प्रदर्शित किए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव विकास चौधरी ने उपस्थित होकर छात्रों को साइबर स्टॉकिंग, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और उत्पीड़न के विरुद्ध निडर होकर आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। मुस्लिम इंटर कॉलेज में अपर जिला जज सत्येन्द्र प्रकाश पांडे, अपर सिविल जज मोनिका कालरा और पूर्णकालिक सचिव विकास चौधरी ने छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट की धाराओं और कानूनी बारीकियों से अवगत कराया तथा विधिक पैम्फलेट्स वितरित किए। शिव चरण इंटर कॉलेज में अपर जिला जज आजाद सिंह एवं अपर सिविल जज आराधना सिंह ने छात्र-छात्राओं को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, सोशल मीडिया व मोबाइल के दुरुपयोग और निजी तस्वीरें साझा करने के जोखिमों से आगाह किया। के.एस.एस. इंटर कॉलेज में अपर जिला जज मनोज कुमार साशन, अपर सिविल जज अर्जुन एवं सिविल जज करिश्मा सहदेव ने डिजिटल सुरक्षा, ऑनलाइन नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से होने वाले लैंगिक अपराधों और कानून के तहत मिलने वाले विधिक सुरक्षा घेरे की जानकारी दी। एफ.बी.एम. कन्या इंटर कॉलेज में अपर जिला जज संजय कुमार यादव-द्वितीय, अपर सिविल जज देवेन्द्र कुमार और द्वितीय सिविल जज रोहिणी उपाध्याय ने छात्राओं को 'गुड टच और बैड टच' के अंतर तथा आत्मरक्षा के विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
92 गवाहों के हटने पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई तीव्र चिंता, अमित शाह को दिया स्पष्ट निर्देश

बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा: कई कानूनी शिकायतें दर्ज कराना आत्महत्या उकसाने का अपराध नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली उच्च न्यायालय के वकील-ग्राहक गोपनीयता पर आधारित जेडीएसटी तलाशी आदेश को रोका

सुप्रीम कोर्ट ने सोहराबुद्दीन मामले में 22 आरोपी के बरी के खिलाफ याचिका पर नोटिस जारी किया, 92 गवाहों के विरोध पर चिंता

सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से UPI शुल्क पर स्पष्टीकरण का अनुरोध किया

सुप्रीम कोर्ट ने TMC नाम‑सिम्बल विवाद के निपटारे के लिये 4‑महीने की समयसीमा तय की

सुप्रीम कोर्ट ने यौन अपराधों में बढ़ोत्तरी पर जताई गहरी चिंता, जवाबदेही की अपील की

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा: मुस्लिम वैवाहिक कानून से 18 से कम उम्र की पत्नी के साथ यौन संबंध पर पीओसीएसओ या बीएनएस के तहत दण्ड नहीं छूटता
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल विधानसभा स्पीकर से 8 अक्टूबर तक प्रतिद्वंद्वी विधायक के अपदस्थीकरण के याचिकाएँ निपटाने का आग्रह किया
- 13 साल की कैद के बाद सिराज को टेलीफोन पोल चोरी के मामले में 10 साल की सजा
- स्थिर‑लचीले कानून: वियतनाम के महासचिव‑राष्ट्रपति तो लाम ने 2030‑2045 तक कानूनी सुधार का रोडमैप पेश किया
- सुप्रीम कोर्ट ने UPI पर चार्ज लगाने का निर्णय समझाने हेतु केंद्र से आवेदन माँगा
- सुप्रीम कोर्ट ने बलात्कार मामलों में जवाबदेही की पुकार, कहा ‘कानून प्रवर्तन की चूक’
- दिल्ली‑एनसीआर में बलात्कार मामलों ने पुलिस‑प्रशासन की व्यवस्थित चूक उजागर की, सुप्रीम कोर्ट ने स्वयंसिद्ध कार्रवाई शुरू की
- सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली‑NCR में यौन अपराधों को रोकने के लिये अधिकारियों को जवाबदेह ठहराने का आदेश दिया
- मधु कोड़ा ने एमएमडीआर संशोधन को राजनीतिक मुद्दा बना कर सरकार पर आरोप, खदानों के शीघ्र संचालन की मांग

