तरुण तेजपाल ने गोवा कोर्ट में सरेंडर किया, SC के आदेश के बाद
पणजी के पूर्व एडिटर-इन-चीफ तरुण तेजपाल ने 2013 के रेप केस में गोवा की मापुसा कोर्ट के सामने सरेंडर किया, यह कदम सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश के बाद आया जिसमें उन्हें अपील सुनवाई शुरू होने से पहले सरेंडर करना था। 2013 में महिला पत्रकार ने होटल लिफ्ट में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था और तेजपाल को 30 नवंबर 2013 को गिरफ्तार किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी सरेंडर से छूट की याचिका को खारिज कर 3 हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का निर्देश दिया था।

सौजन्य से:- ThePrint Hindi
पणजी: तहलका के पूर्व एडिटर-इन-चीफ तरुण तेजपाल ने 2013 के रेप केस में सोमवार को गोवा की मापुसा कोर्ट के सामने सरेंडर कर दिया. यह कदम सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें तेजपाल को अपनी सजा के खिलाफ दायर अपील पर सुनवाई शुरू होने से पहले सरेंडर करने को कहा गया था.
यह मामला एक महिला पत्रकार के आरोपों से जुड़ा है. महिला ने तेजपाल पर 7 और 8 नवंबर 2013 को एक होटल की लिफ्ट में यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था. इन आरोपों में तेजपाल को 30 नवंबर 2013 को गिरफ्तार किया गया था.
पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट ने तेजपाल की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें उसने सरेंडर से छूट देने की मांग की थी. कोर्ट ने उसे तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया था.
जस्टिस अलोक अराधे की पीठ ने तेजपाल को सरेंडर सर्टिफिकेट कोर्ट में जमा करने का भी निर्देश दिया था. कोर्ट ने कहा था कि अगर वह 22 सितंबर तक सरेंडर सर्टिफिकेट जमा कर देगा, तो उसकी आपराधिक अपील को 22 सितंबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा.
तेजपाल की ओर से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने दलील दी थी कि उनकी अपील को पहले सूचीबद्ध कर सुनवाई की जानी चाहिए और उचित मामलों में आरोपी के सरेंडर की शर्त से छूट देने का कोर्ट के पास अधिकार है.
वहीं, गोवा सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने इस मांग का विरोध किया था. उन्होंने कहा था कि तेजपाल को रेप के गंभीर मामले में 10 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है.
कोर्ट ने तेजपाल से पूछा था कि सरेंडर करने के लिए उसे कितना समय चाहिए. तीन हफ्ते का समय मांगे जाने के बाद कोर्ट ने सरेंडर से छूट की याचिका खारिज कर दी और तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने तथा इसका सबूत जमा करने का निर्देश दिया था.
अब सरेंडर सर्टिफिकेट जमा होने के बाद तेजपाल की बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील को 22 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में सूचीबद्ध किया जाएगा.
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
तरुण तेजपाल को गोवा की जेल में भेजा, 10 साल की सजा लागू

तरुण तेजपाल ने मापुसा कोर्ट में आत्मसमर्पण किया, 22 सितंबर को सुनवाई की संभावनाएँ

तरुण तेजपाल ने गोवा की मापुसा कोर्ट में सरेंडर किया, 10 साल की सजा काटने जेल भेजे गए

तरुण तेजपाल ने गोवा में सरेंडर किया, सुप्रीम कोर्ट में जारी रहेगी अपील लड़ाई

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर तरुण तेजपाल ने गोवा की अदालत में सरेंडर किया, 10 साल की रेप सजा बरकरार

अदालत ने प्रथम दृष्टि के फैसले को उलटने के पाँच कारण बताए, पूर्व प्रिंसिपल गुयेन थी बिन्ह के केस की नई जांच को मंजूरी दी

केरल हाई कोर्ट ने पाला विधायक मनि सी कैपान पर बर्खास्तगी याचिका पर नोटिस जारी

उच्च न्यायालय के निर्देश पर CBI ने दिशा सलियन की मृत्यु पर FIR दर्ज की
ताज़ा ख़बरें
- टारुन तेजपाल ने गोवा में आत्मसमर्पण किया, सुप्रीम कोर्ट में चुनौती का इरादा जताया
- खाद्य पैकेज पर पोषण जानकारी अनिवार्य: ओरका इंडिया ने एफएसएसएआई की पहल का समर्थन किया
- ऑर्कला इंडिया ने एफएसएसएआई के फ्रंट-ऑफ-पैकेज लेबलिंग का समर्थन किया
- केरल हाई कोर्ट ने कहा: बाल विवाह और असहमति यौन संबंध पर POCSO लागू, व्यक्तिगत कानून से कोई छूट नहीं
- नोएडा DM के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का फैसला: छात्र को 5 लाख का मुआवजा
- उरई में पुलिस अधीक्षक ने अपराध नियंत्रण व व्यवस्था सुदृढ़ीकरण के लिए कड़े कदम तय किए
- जमानत पर जश्न मनाने वाले आरोपी को सुप्रीम कोर्ट ने हिरासत में ले जाने का आदेश
- जिला अदालतों को न्याय का मुख्य द्वार, वकील बनें प्रणाली के स्तम्भ

