होमअपराधउरई में पुलिस अधीक्षक ने अपराध नियंत्रण व व्यवस्था सुदृढ़ीकरण के लिए कड़े कदम तय किए
अपराध

उरई में पुलिस अधीक्षक ने अपराध नियंत्रण व व्यवस्था सुदृढ़ीकरण के लिए कड़े कदम तय किए

पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक गोष्ठी में बारह मुख्य बिंदुओं पर दिशा‑निर्देश जारी किए, जिसमें गणेश महोत्सव के दौरान मूर्तियों की सुरक्षा, चोरी‑नक़बजनी पर सघन गश्त, गुमशुदा व्यक्तियों की बरामदगी और माफिया पर कड़ी कार्रवाई शामिल है। साथ ही लंबित मामलों के शीघ्र निपटान, सीसीटीवी की सक्रियता और मौजूदा प्रथाओं की समीक्षा को भी महत्व दिया गया।

14 सितंबर 2026 को 05:04 am बजे
उरई में पुलिस अधीक्षक ने अपराध नियंत्रण व व्यवस्था सुदृढ़ीकरण के लिए कड़े कदम तय किए

सौजन्य से:- Hindustan

Orai News: अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था को लेकर सख्ती बरतने के निर्देश

Orai News: उरई के पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए गोष्ठी का आयोजन किया। बैठक में 12 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर दिशा-निर्देश दिए गए। गणेश महोत्सव के दौरान सुरक्षात्मक उपायों तथा अपराधों को रोकने के लिए पुलिस को विशेष निर्देश दिए गए।

Orai News: उरई। संवाददाता जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह द्वारा रविवार रात को अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी, सभी थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी एवं अभियोजन कार्यालय के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में अपराधों पर अंकुश लगाने और लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण को लेकर 12 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर दिशा-निर्देश दिए गए।एसपी ने बताया कि सोमवार से प्रारंभ हो रहे गणेश महोत्सव को लेकर थानावार स्थापित होने वाली प्रतिमाओं के संबंध में पीस कमेटी का आयोजन, मूर्तियों की सुरक्षा के लिए वॉलिंटियर की नियुक्ति, विसर्जन मार्गों का निरीक्षण और विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।

जनपद में चोरी व नकबजनी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सघन गश्त, पिकेट और नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के निर्देश दिए गए। जिन अभियोगों का अभी तक सफल अनावरण नहीं हुआ है, उनका जल्द खुलासा करने को कहा गया।।गुमशुदा व्यक्तियों और अपहृताओं की सकुशल बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाने, चिन्हित माफिया एवं टॉप-10 अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक व विधिक कार्रवाई करने तथा पुरस्कार घोषित और वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। इसके अलावा तहसील दिवस व थाना समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का राजस्व विभाग के साथ संयुक्त टीम बनाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को क्रियाशील रखने, 60 व 90 दिवस में निस्तारित होने वाली विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण, मालखाने में क्यूआर कोड लगाने और निरोधात्मक कार्रवाई की समीक्षा कर सुधार लाने के निर्देश दिए गए। अंत में अपराध में लिप्त माफिया व अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई करने को कहा गया।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
तरुण तेजपाल को गोवा की जेल में भेजा, 10 साल की सजा लागू
अपराध

तरुण तेजपाल को गोवा की जेल में भेजा, 10 साल की सजा लागू

तरुण तेजपाल ने गोवा कोर्ट में सरेंडर किया, SC के आदेश के बाद
अपराध

तरुण तेजपाल ने गोवा कोर्ट में सरेंडर किया, SC के आदेश के बाद

तरुण तेजपाल ने मापुसा कोर्ट में आत्मसमर्पण किया, 22 सितंबर को सुनवाई की संभावनाएँ
अपराध

तरुण तेजपाल ने मापुसा कोर्ट में आत्मसमर्पण किया, 22 सितंबर को सुनवाई की संभावनाएँ

तरुण तेजपाल ने गोवा की मापुसा कोर्ट में सरेंडर किया, 10 साल की सजा काटने जेल भेजे गए
अपराध

तरुण तेजपाल ने गोवा की मापुसा कोर्ट में सरेंडर किया, 10 साल की सजा काटने जेल भेजे गए

तरुण तेजपाल ने गोवा में सरेंडर किया, सुप्रीम कोर्ट में जारी रहेगी अपील लड़ाई
अपराध

तरुण तेजपाल ने गोवा में सरेंडर किया, सुप्रीम कोर्ट में जारी रहेगी अपील लड़ाई

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर तरुण तेजपाल ने गोवा की अदालत में सरेंडर किया, 10 साल की रेप सजा बरकरार
अपराध

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर तरुण तेजपाल ने गोवा की अदालत में सरेंडर किया, 10 साल की रेप सजा बरकरार

अदालत ने प्रथम दृष्टि के फैसले को उलटने के पाँच कारण बताए, पूर्व प्रिंसिपल गुयेन थी बिन्ह के केस की नई जांच को मंजूरी दी
अपराध

अदालत ने प्रथम दृष्टि के फैसले को उलटने के पाँच कारण बताए, पूर्व प्रिंसिपल गुयेन थी बिन्ह के केस की नई जांच को मंजूरी दी

केरल हाई कोर्ट ने पाला विधायक मनि सी कैपान पर बर्खास्तगी याचिका पर नोटिस जारी
अपराध

केरल हाई कोर्ट ने पाला विधायक मनि सी कैपान पर बर्खास्तगी याचिका पर नोटिस जारी

ताज़ा ख़बरें