होममुकदमेबक्सर में 18 जुलाई को लगेगी विशेष लोक अदालत, आपसी सुलह से सुलजाएंगे लंबित मामले
मुकदमे

बक्सर में 18 जुलाई को लगेगी विशेष लोक अदालत, आपसी सुलह से सुलजाएंगे लंबित मामले

बक्सर जिले में 18 जुलाई को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस अदालत में आपसी सुलह से लंबित मामलों का निष्पादन करने के प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए वर्चुअल और फिजिकल दोनों माध्यमों से जुड़ने की सुविधा होगी।

4 जुलाई 2026 को 12:23 am बजे
बक्सर में 18 जुलाई को लगेगी विशेष लोक अदालत, आपसी सुलह से सुलजाएंगे लंबित मामले

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Bihar

- Buxar

- Special Lok Adalat To Be Held In Buxar On July 18

बक्सर में 18 जुलाई को लगेगी विशेष लोक अदालत

- कॉपी लिंक

भास्कर न्यूज | बक्सर

18 जुलाई को व्यवहार न्यायालय, बक्सर के परिसर में एक "विशेष लोक अदालत" का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर की अवर न्यायाधीश-सह-सचिव नेहा दयाल ने विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस विशेष अदालत का मुख्य उद्देश्य आपसी सुलह-समझौते के आधार पर लंबित मामलों का त्वरित, शांतिपूर्ण निष्पादन करना है।

वर्चुअल और फिजिकल दोनों माध्यमों से जुड़ने की सुविधा : इस विशेष लोक अदालत को बेहद सुगम, तकनीक-अनुकूल बनाया गया है। इसका आयोजन वर्चुअल (ऑनलाइन) तथा फिजिकल (भौतिक) दोनों माध्यमों से एक साथ किया जाएगा। इस दोहरे विकल्प के कारण मुकदमों से जुड़े पक्षकारों को कोर्ट आने की बाध्यता नहीं होगी। वे अपनी सुविधानुसार कहीं से भी इस प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। इससे न केवल समय की बचत होगी। दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

अधिक जानकारी और सहायता के लिए करें संपर्क जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आम जनता के लिए एक सूचना जारी की है। यदि कोई पक्षकार अपने मामले को इस लोक अदालत में रखना चाहता है या इस संबंध में कोई विस्तृत जानकारी अथवा कानूनी सहायता प्राप्त करना चाहता है, तो वह व्यवहार न्यायालय, बक्सर परिसर में स्थित डालसा कार्यालय में जाकर सीधे सचिव से संपर्क कर सकता है। इसके अतिरिक्त, प्राधिकरण ने त्वरित संपर्क के लिए आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 06183-299925 और ई-मेल dlsa.buxar2026@gmail .com भी जारी किया है। विधिक सेवा प्राधिकरण ने बक्सर की आम जनता और मुकदमों से घिरे पक्षकारों से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं और अपने लंबित मामलों का सौहार्दपूर्ण ढंग से अंत कराएं।

आयोजन को सफल बनाने के लिए बक्सर जिले के आला अधिकारी पूरी तत्परता से जुटे हुए हैं। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष , जिला पदाधिकारी (डीएम)-सह-उपाध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक (एसपी)-सह-सदस्य तथा अवर न्यायाधीश-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बक्सर द्वारा संयुक्त रूप से न्यायिक और प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुपौल में 12 सितंबर को लोक अदालत, 16,600 ट्रैफ़िक‑परिवहन मामलों का त्वरित निपटारा, 90‑दिन पुराने चालानों पर 50% तक राहत
मुकदमे

सुपौल में 12 सितंबर को लोक अदालत, 16,600 ट्रैफ़िक‑परिवहन मामलों का त्वरित निपटारा, 90‑दिन पुराने चालानों पर 50% तक राहत

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शरिया कोर्ट के आदेश को कानूनी मान्यता नहीं दी
मुकदमे

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शरिया कोर्ट के आदेश को कानूनी मान्यता नहीं दी

हरी झंडी दिखाकर शुरू, 12 सितंबर को हमीरपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
मुकदमे

हरी झंडी दिखाकर शुरू, 12 सितंबर को हमीरपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

लखनऊ की पुलिस‑कानूनी सेवा मिलकर लोक अदालत का प्रचार करेंगे गांव-गांव
मुकदमे

लखनऊ की पुलिस‑कानूनी सेवा मिलकर लोक अदालत का प्रचार करेंगे गांव-गांव

सर्वर त्रुटि 500: अस्थायी व्यवधान
मुकदमे

सर्वर त्रुटि 500: अस्थायी व्यवधान

सुप्रीम कोर्ट ने स्कूल एवं कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक लगाई: बिना आरटीई, एनसीटीई, यूजीसी योग्यता के नहीं होंगे
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने स्कूल एवं कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक लगाई: बिना आरटीई, एनसीटीई, यूजीसी योग्यता के नहीं होंगे

सर्वर त्रुटि 500 – पुनः प्रयास करें
मुकदमे

सर्वर त्रुटि 500 – पुनः प्रयास करें

500 सर्वर त्रुटि: अस्थायी समस्या
मुकदमे

500 सर्वर त्रुटि: अस्थायी समस्या

ताज़ा ख़बरें