न्याय रथ सैदपुर पहुंचा, लोक अदालत की जानकारी दी: 12 सितंबर को होने वाली लोक अदालत के लिए जागरूक किया - Saidpur News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Ghazipur - Saidpur - Saidpur Civil Court Lok Adalat Awareness Drive | Justice Ratha Visit न्याय रथ सैदपुर पहुंचा, लोक अदालत की जानकारी दी:12 सितंबर को होने वाली लोक अदालत के लिए जाग…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Ghazipur
- Saidpur
- Saidpur Civil Court Lok Adalat Awareness Drive | Justice Ratha Visit
न्याय रथ सैदपुर पहुंचा, लोक अदालत की जानकारी दी:12 सितंबर को होने वाली लोक अदालत के लिए जागरूक किया
- कॉपी लिंक
जिला मुख्यालय से रवाना हुआ न्याय रथ शुक्रवार को सैदपुर सिविल न्यायालय परिसर पहुंचा। यह रथ आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली लोक अदालत के संबंध में आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से भेजा गया है।
न्यायिक अधिकारियों ने इस दौरान लोगों को लोक अदालत के महत्व और प्रक्रिया से अवगत कराया। सिविल जज जूनियर डिवीजन अश्विनी कुमार ने उपस्थित लोगों को लोक अदालत की तिथि और इसके माध्यम से मामलों के निस्तारण की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोक अदालत के जरिए आपसी सुलह-समझौते से विवादों का समाधान आसानी से कराया जा सकता है।
न्यायिक अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे आगामी लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने लोगों को आपसी सहमति से हल होने वाले मामलों को लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित कराने के लिए आगे आने को प्रेरित किया, ताकि पक्षकारों को विवादों के समाधान के लिए एक सरल और प्रभावी माध्यम मिल सके। न्याय रथ जिले की सभी तहसीलों में जाकर आमजन को लोक अदालत के आयोजन और इसके लाभों के बारे में जानकारी देगा।
इसका मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को लोक अदालत से जोड़ना और उन्हें आपसी सुलह के माध्यम से मामलों के निस्तारण के लिए प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर अपर सिविल जज अंकित बरनवाल सहित पीएलवी रणजीत कुशवाहा, कंचन मौर्या, राजेंद्र सिंह कुशवाहा, विनय सिंह और संतोष यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Bhadohi News: राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को

Faridabad News: 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत

सुप्रीम कोर्ट ने यमुना बाढ़ क्षेत्र को हुए नुकसान के लिए आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा भुगतान किया गया जुर्माना वापस करने का आदेश दिया

सुप्रीम कोर्ट ने आर्ट ऑफ लिविंग पर लगा 5 करोड़ का जुर्माना हटाया, कहा- यमुना खादर को नुकसान का सीधा सबूत नहीं - sc quashes 5 cr fine on art of living for yamuna event

बिकरू कांड के गैंग्सटर मामले में पांच दोषियों की सजा निलंबित, जमानत अर्जी मंजूर - five accused granted bail by supreme court in the bikru incident gangster case

'ग्राहकों के लिए अपनी संपत्ति भी बेच दूंगा...' सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद चर्चा में आया रामोजी राव का वो ऐतिहासिक पत्र

सुप्रीम कोर्ट ने श्री श्री रविशंकर के फाउंडेशन को दी राहत, वापस होगी 5 करोड़ जमा राशि

Faridabad News: 12 सितंबर को जिला न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत
ताज़ा ख़बरें
- बिकरू के गैंग्सटर मामले में पांच अभियुक्तों को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत br - five accused granted bail by supreme court in the bikru incident gangster case
- आर्ट ऑफ लिविंग को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने NGT का आदेश रद्द किया, जानें क्या है मामला
- US: अमेरिकी अदालत ने ट्रंप प्रशासन को दिया झटका, करोड़ों कमर्शियल ड्राइवरों का संवेदनशील डेटा देने से इनकार
- SC ने न्यायिक सेवा के लिए 3 साल की प्रैक्टिस अवधि को घटाकर 1 साल कर दिया
- सुप्रीम कोर्ट ने श्री श्री रविशंकर के फाउंडेशन को दी राहत, DDA को वापस करना होगा 5 करोड़ जुर्माना
- लोक अदालत: ट्रैफिक चालान पर भारी छूट, 5-11 सितंबर तक आवेदन
- सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका में बीसीआई अध्यक्ष को हटाने की मांग, समयबद्ध चुनाव और वित्तीय ऑडिट की मांग
- राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर डालसा ने तेज की तैयारी

