12 सितंबर को होने वाली लोक अदालत के लिए तैयारियाँ जोरों पर
पश्चिम चंपारण जिले में आगामी 12 सितंबर को तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार की बैठक आयोजित की गई। इसमें अधिकाधिक वादों का सौहार्दपूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Bihar
- Bettiah
- Preparations For The Lok Adalat To Be Held On September 12 Have Been Intensified.
12 सितंबर को होने वाली लोक अदालत की तैयारी तेज की गई
- कॉपी लिंक
आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली तृतीय नेशनल लोक अदालत की सफलता को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव धीरेंद्र कुमार पांडेय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला नीलाम पदाधिकारी, अनुमंडल नीलाम पदाधिकारी एवं विभिन्न बैंकों के शाखा प
सचिव ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिकाधिक वादों का सौहार्दपूर्ण एवं त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करना हम सभी की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों से अपील की कि वे लंबित वादों के निष्पादन के लिए पूरी तैयारी के साथ कार्य करें, ताकि अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत में कराया जा सके। उन्होंने निर्देश दिया कि संबंधित पक्षकारों को समय पर नोटिस निर्गत किया जाए तथा उनसे समन्वय स्थापित कर उन्हें राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विवादों के समाधान के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि आपसी सहमति से वादों का निष्पादन होने से समय एवं धन दोनों की बचत होती है तथा पक्षकारों को शीघ्र न्याय प्राप्त होता है। बैठक में तृतीय नेशनल लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों एवं बैंकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सचिव ने समन्वित प्रयास करते हुए तृतीय नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने का आह्वान किया।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
ECI के दावे पर संदेह: क्या सुप्रीम कोर्ट ने नया फॉर्म‑6 घोषणा मंज़ूर किया?

बबेरू के दूकानदारों को सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश, विवाद में मिली राहत

तेलंगाना हाईकोर्ट ने SRSP विस्थापित महिला को कृषि भूमि न मिलने पर सरकार को किया कड़ा सवाल

फु क्वोक में छात्र मॉक ट्रायल से कानूनी ज्ञान और सामाजिक कौशल हासिल करते हैं

हाईकोर्ट ने किठौर मामले में आरोपी की जमानत अस्वीकृत, गवाहों पर दबाव की सम्भावना को प्राथमिकता दी

सुप्रीम कोर्ट ने मेरठ में 16,726 अवैध निर्माणों को सील‑ध्वस्त करने का आदेश दिया

हाईकोर्ट ने डॉक्टरों को चेतावनी: इलाज में देरी नहीं, २५,००० रुपये जुर्माना

MP उच्च न्यायालय में याचिकाओं से टैक्स ऑडिट डेडलाइन पर बढ़े प्रश्न
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प प्रशासन को विवादास्पद नागरिकता डेटाबेस के उपयोग की स्वीकृति दी
- सुप्रीम कोर्ट ने SAVE डेटाबेस के इस्तेमाल को मंजूरी दी, ट्रम्प प्रशासन को राहत
- कानून का सही उपयोग: बहादुरपुर में एससी-एसटी अधिनियम पर बैठक
- सुप्रीम कोर्ट ने हिंदी को आधिकारिक भाषा बनाने की याचिका खारिज की, आदेश से नहीं थोप सकते भाषा
- एपी हाई कोर्ट ने अमरावती को राजधानी मानने के बाद तीन‑राजधानी प्रस्ताव को निरर्थक घोषित किया
- सुप्रीम कोर्ट ने क्यों नहीं रोका SIR?
- महिला पहलवानों ने बृजभूषण सिंह की बरी को चुनौती, दिल्ली कोर्ट में दायर की अपील
- ICU सुधार में नया कदम: कोर्ट ने बुनियादी ढाँचा 9 महीने, स्टाफिंग 6 महीने में पूरा करने का आदेश

