होममुकदमेतैयारी शुरू,12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
मुकदमे

तैयारी शुरू,12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

तैयारी शुरू,12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता रथ को जिला जज संतोष कुमार तिवारी ने हरी झंडी दिखाई। यह रथ लोगों को न्याय के सुलभ व सरल उपायों…

18 अगस्त 2026 को 05:55 pm बजे
तैयारी शुरू,12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

सौजन्य से:- livehindustan.com

तैयारी शुरू,12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता रथ को जिला जज संतोष कुमार तिवारी ने हरी झंडी दिखाई। यह रथ लोगों को न्याय के सुलभ व सरल उपायों की जानकारी देगा। जज ने लोगों से अपील की कि वे समझौता योग्य मामलों को निपटाने के लिए आगे आएं।

तैयारी शुरू,12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत प्रचार-प्रसार के लिए जिला जज ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी सुलह के आधार पर त्वरित, सुलभ व सस्ता न्याय पाने का सुनहरा अवसर फोटो 18मनोज01 - शेखपुरा व्यवहार न्यायालय परिसर से मंगलवार को राष्ट्रीय लोक अदालत के जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते प्रधान जिला जज संतोष कुमार तिवारी व अन्य न्यायिक पदाधिकारी। शेखपुरा, निज संवाददाता।

जागरूकता रथ का शुभारंभ

आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार और आम लोगों को इसके लाभों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को विशेष अभियान का आगाज हुआ। जिला व्यवहार न्यायालय परिसर से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष (जिला विधिक सेवा प्राधिकार) संतोष कुमार तिवारी ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रथ को रवाना करते हुए जिला जज ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत आम लोगों को सुलह और समझौते के माध्यम से अपने लंबे समय से लंबित विवादों का त्वरित, सरल और सौहार्दपूर्ण समाधान प्राप्त करने का एक बेहद महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे अपने सभी समझौता योग्य मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित कराने के लिए आगे आएं, ताकि उन्हें कोर्ट-कचहरी के चक्करों से मुक्ति मिल सके।

रथ का भ्रमण

जिले के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करेगा रथ विशेष प्रचार वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्रों, कस्बों और सुदूर गांवों में भ्रमण करेगा। इसके माध्यम से लोगों को ऑडियो संदेशों के जरिए राष्ट्रीय लोक अदालत की उपयोगिता, इसमें निस्तारित किए जाने वाले मुकदमों की प्रकृति और उपलब्ध मुफ्त विधिक सहायता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रमौली यादव ने कहा कि लोक अदालत न्याय को आम लोगों तक सहज और पारदर्शी रूप से पहुंचाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। मौके पर जिला बार एसोसिएशन के महासचिव विनोद सिंह, न्यायिक पदाधिकारी नीरज किशोर, रवींद्र कुमार, सतीश कुमार झा, प्राधिकार के सचिव सुशील प्रसाद व अन्य मौजूद थे। (शेखपुरा से मनोज कुमार मन्नू)

सामान्य प्रश्न

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Bhadohi News: राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को
मुकदमे

Bhadohi News: राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को

Faridabad News: 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत
मुकदमे

Faridabad News: 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत

सुप्रीम कोर्ट ने यमुना बाढ़ क्षेत्र को हुए नुकसान के लिए आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा भुगतान किया गया जुर्माना वापस करने का आदेश दिया
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने यमुना बाढ़ क्षेत्र को हुए नुकसान के लिए आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा भुगतान किया गया जुर्माना वापस करने का आदेश दिया

सुप्रीम कोर्ट ने आर्ट ऑफ लिविंग पर लगा 5 करोड़ का जुर्माना हटाया, कहा- यमुना खादर को नुकसान का सीधा सबूत नहीं - sc quashes 5 cr fine on art of living for yamuna event
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने आर्ट ऑफ लिविंग पर लगा 5 करोड़ का जुर्माना हटाया, कहा- यमुना खादर को नुकसान का सीधा सबूत नहीं - sc quashes 5 cr fine on art of living for yamuna event

बिकरू कांड के गैंग्सटर मामले में पांच दोषियों की सजा निलंबित, जमानत अर्जी मंजूर
 - five accused granted bail by supreme court in the bikru incident gangster case
मुकदमे

बिकरू कांड के गैंग्सटर मामले में पांच दोषियों की सजा निलंबित, जमानत अर्जी मंजूर - five accused granted bail by supreme court in the bikru incident gangster case

'ग्राहकों के लिए अपनी संपत्ति भी बेच दूंगा...' सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद चर्चा में आया रामोजी राव का वो ऐतिहासिक पत्र
मुकदमे

'ग्राहकों के लिए अपनी संपत्ति भी बेच दूंगा...' सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद चर्चा में आया रामोजी राव का वो ऐतिहासिक पत्र

सुप्रीम कोर्ट ने श्री श्री रविशंकर के फाउंडेशन को दी राहत, वापस होगी 5 करोड़ जमा राशि
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने श्री श्री रविशंकर के फाउंडेशन को दी राहत, वापस होगी 5 करोड़ जमा राशि

Faridabad News: 12 सितंबर को जिला न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत
मुकदमे

Faridabad News: 12 सितंबर को जिला न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत

ताज़ा ख़बरें