होमअपराधतृणमूल कांग्रेस के दो नेताओं को रंगदारी व हथियार कानून के उल्लंघन में इंदौर से गिरफ्तार किया गया
अपराध

तृणमूल कांग्रेस के दो नेताओं को रंगदारी व हथियार कानून के उल्लंघन में इंदौर से गिरफ्तार किया गया

पुलिस ने इंदौर से तृणमूल कांग्रेस के श्रमिक संगठन आइएनटीटीयूसी के नैहाटी अध्यक्ष विष्णु अधिकारी को रंगदारी, धमकी देकर जमीन पर कब्जा और हत्या के प्रयास सहित हथियार कानून के आरोपों में पकड़ लिया। इसी के साथ उत्तर 24 परगना जिला परिषद के सभाधिपति अरशद उद जमान को भी छह लाख रुपये की रंगदारी और एक भाजपा नेत्री पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

23 सितंबर 2026 को 05:05 pm बजे
तृणमूल कांग्रेस के दो नेताओं को रंगदारी व हथियार कानून के उल्लंघन में इंदौर से गिरफ्तार किया गया

सौजन्य से:- Jagran

मध्य प्रदेश से गिरफ्तार हुआ तृणमूल नेता, रंगदारी और हथियार कानून के मामले में कार्रवाई

तृणमूल कांग्रेस के दो नेताओं को रंगदारी और हथियार कानून के मामलों में गिरफ्तार किया गया है। नैहाटी के विष्णु ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के श्रमिक संगठन आइएनटीटीयूसी के नैहाटी अध्यक्ष विष्णु अधिकारी को पुलिस ने मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया है। नैहाटी थाने की पुलिस ने बुधवार तड़के उसे पकड़ा। रंगदारी और हथियार कानून के मामले में यह कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, उसे ट्रांजिट रिमांड पर नैहाटी लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, करीब डेढ़ महीने पहले विष्णु के खिलाफ रंगदारी, धमकाकर जमीन पर कब्जे की कोशिश और हत्या के प्रयास की शिकायतें मिली थीं। पुलिस ने उसके ठिकाने की जानकारी मिलने के बाद इंदौर में अभियान चलाया और वहां से उसे गिरफ्तार किया। स्थानीय राजनीतिक हलकों में उसे तृणमूल कांग्रेस के नेता और सांसद पार्थ भौमिक का करीबी बताया जाता है। वह नैहाटी में तृणमूल युवा संगठन में भी सक्रिय रहा है।

रंगदारी के आरोप में उत्तर 24 परगना जिला परिषद का सभाधिपति गिरफ्तार

उत्तर 24 परगना जिला परिषद के सभाधिपति व तृणमूल कांग्रेस नेता अरशद उद जमान को बुधवार को दत्तपुकुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ रंगदारी समेत कई आरोप हैं। शिकायत दर्ज होने के बाद से वह फरार था।

मंगलवार रात घर लौटने की सूचना मिलने पर पुलिस ने बुधवार तड़के घर से उसे गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, स्थानीय एक निवासी ने अरशद पर डराकर करीब छह लाख रुपये की रंगदारी मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके अलावा एक भाजपा नेत्री पर हमले का आरोप भी उसके खिलाफ लगाया गया है।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस वर्मा के खिलाफ FIR की याचिका पर अर्जेंट लिस्टिंग की मांग
अपराध

सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस वर्मा के खिलाफ FIR की याचिका पर अर्जेंट लिस्टिंग की मांग

नए प्रतिबंध कानून से ट्रंप को रूस‑ईरान पर टैरिफ लगाने का विशेष अधिकार
अपराध

नए प्रतिबंध कानून से ट्रंप को रूस‑ईरान पर टैरिफ लगाने का विशेष अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश को रोका, नोएडा की डीएम मेधा रूपम को मिली राहत
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश को रोका, नोएडा की डीएम मेधा रूपम को मिली राहत

केरल हाई कोर्ट: नौसेना कोर्ट‑मार्टल में जांच अधिकारी को अभियोजक नियुक्त करने पर कोई रोक नहीं
अपराध

केरल हाई कोर्ट: नौसेना कोर्ट‑मार्टल में जांच अधिकारी को अभियोजक नियुक्त करने पर कोई रोक नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाई कोर्ट के उस फैसले को आपराधिक बलात्कार की कोशिश नहीं मानने पर अपना आपराधिक संज्ञान लिया
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाई कोर्ट के उस फैसले को आपराधिक बलात्कार की कोशिश नहीं मानने पर अपना आपराधिक संज्ञान लिया

सुप्रीम कोर्ट ने बीसीआई में 30% महिला प्रतिनिधित्व की उम्मीद जताई
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने बीसीआई में 30% महिला प्रतिनिधित्व की उम्मीद जताई

सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाईकोर्ट की ‘सलवार‑खींचना, छाती‑दबाना’ टिप्पणी को आपत्तिजनक मानते हुए आरोपी को नोटिस जारी किया
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाईकोर्ट की ‘सलवार‑खींचना, छाती‑दबाना’ टिप्पणी को आपत्तिजनक मानते हुए आरोपी को नोटिस जारी किया

सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश को रोकते हुए जिलाधिकारी मेधा रूपम को राहत दी
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश को रोकते हुए जिलाधिकारी मेधा रूपम को राहत दी

ताज़ा ख़बरें