सीवान में डीआईजी विजिलेंस ने कानून‑व्यवस्था पर त्वरित कदमों का निर्देश
सीवान में डीआईजी विजिलेंस, पटना के आमिर जावेद, ने पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों के साथ अपराध नियंत्रण पर समीक्षा बैठक की, जिसमें लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन, महिलाओं व SC/ST के मामलों में त्वरित कार्रवाई, और साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता अभियान पर बल दिया गया। साथ ही, पर्व‑त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता, वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा, तथा मादक पदार्थ और अवैध शराब के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी जारी किए गए।

सौजन्य से:- Hindustan
Siwan News डीआईजी विजिलेंस ने अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की
Siwan News सीवान में डीआईजी विजिलेंस पटना आमिर जावेद की अध्यक्षता में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था पर समीक्षा बैठक हुई। अधिकारियों को लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन, महिलाओं के मामलों में त्वरित कार्रवाई, साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने, और त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। डीआईजी विजिलेंस पटना आमिर जावेद की अध्यक्षता में रविवार को समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में पुलिस अधीक्षक, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), पुलिस निरीक्षक और संबंधित पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक की चर्चा
बैठक में जिले में विधि-व्यवस्था को और बेहतर बनाने को लेकर अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए बताया गया कि लंबित कांडों के त्वरित और समयबद्ध निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को लंबित मामलों की समीक्षा कर इनका शीघ्र निष्पादन, महिलाओं से संबंधित कांडों में त्वरित कार्रवाई करने के साथ इनकी सुरक्षा, सहायता और समस्याओं के तत्काल समाधान पर भी जोर दिया गया। बैठक में एससी/एसटी से संबंधित कांडों में भी त्वरित कार्रवाई करते हुए समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
साइबर अपराध पर चर्चा
ग्राम स्तर पर पुलिस को और सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने पर भी चर्चा हुई साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए इससे संबंधित कांडों के शीघ्र निष्पादन, आमलोगों के बीच साइबर अपराध से बचाव और सुरक्षा को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। आगामी पर्व-त्योहारों को ध्यान में रखते हुए विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता और निगरानी बरतने को कहा गया। बैठक में ग्राम स्तर पर पुलिस को और सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने पर भी चर्चा हुई।
सरकारी योजनाओं की समीक्षा
बिहार सरकार की ओर से संचालित विभिन्न पोर्टलों के कार्यों और इनकी प्रगति की समीक्षा करते हुए इनके प्रभावी उपयोग को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया पुलिस दीदी कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालयों, महाविद्यालयों व अन्य संस्थानों में महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित जानकारी देने, जागरूकता फैलाने और इनकी समस्याओं को सुनकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा और इनकी गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने को भी कहा गया। अधिकारियों को आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर निरोधात्मक कार्रवाई प्रभावी ढंग से करने साथ ही असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई करने और शराब माफियाओं और अवैध शराब के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया。
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
दिल्ली‑एनसीआर में बलात्कार मामलों ने पुलिस‑प्रशासन की व्यवस्थित चूक उजागर की, सुप्रीम कोर्ट ने स्वयंसिद्ध कार्रवाई शुरू की

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली‑NCR में यौन अपराधों को रोकने के लिये अधिकारियों को जवाबदेह ठहराने का आदेश दिया

सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों पर हमले को नज़रअंदाज़ नहीं किया, शिवसेना पार्षद की जमानत पर लगा रोक

कॉकरोच जनता पार्टी का दृढ़ संकल्प: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए आंदोलन, अदालत के फैसले को नहीं मानेंगे

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में अल्पवयस्कों पर लैंगिक हमलों को ‘निरभया के समान’ बताया

मद्रास हाई कोर्ट ने मीडिया को चेतावनी: TRP से ऊपर बच्चों की सुरक्षा

सुप्रीम कोर्ट ने FSSAI की फ्रंट‑ऑफ़‑पैक चेतावनी लेबल की समयसीमा को असंगत माना, निर्णय स्थगित

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते बलात्कार मामलों पर स्वयं पहल की, 2012 निंदराय केस की याद दिलाते हुए
ताज़ा ख़बरें
- निशांत कुमार ने कहा: बिहार की कानून‑व्यवस्था सुदृढ़, हर घटना पर तुरंत कार्रवाई
- सत्र अदालत ने बृजभूषण शरण सिंह को फिर से जवाब देने का आदेश दिया, महिला पहलवानों ने अपील दायर की
- सुप्रीम कोर्ट में 28 सितंबर को प्रमुख मामलों की सुनवाई
- दिल्ली में बढ़ते यौन अपराधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने 2012 की नरभया केस की तुलना की
- सुप्रीम कोर्ट ने 16 वर्षीय छात्रा के गैंग रेप को अपना कर 2012 की नirbhaya केस की कड़वी समानता बताई
- सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में बढ़ते बलात्कार मामलों पर स्वयं-प्रेरित केस शुरू किया
- सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मेडा ने जारी की मेरठ की अवैध कॉलोनियों की पूरी सूची
- सौरव दास का बड़ा बयान: सत्ता अस्थायी, जनता तय करेगी ज्ञानेश कुमार की जिम्मेदारी

