होम›अपराध›निशांत कुमार ने कहा: बिहार की कानून‑व्यवस्था सुदृढ़, हर घटना पर तुरंत कार्रवाई
अपराध

निशांत कुमार ने कहा: बिहार की कानून‑व्यवस्था सुदृढ़, हर घटना पर तुरंत कार्रवाई

वाराणसी में पत्रकारों से संवाद में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि राज्य में कानून‑व्यवस्था पूरी तरह ठीक है और हर घटना पर त्वरित कार्रवाई की जाती है। उन्होंने विरोधियों और चिराग पासवान द्वारा उठाए गए सवालों को खारिज कर, हालिया छेड़छाड़ व गोलीबारी जैसे मामलों में भी कार्रवाई हो रही है, यह बताया।

28 सितंबर 2026 को 06:05 am बजे
निशांत कुमार ने कहा: बिहार की कानून‑व्यवस्था सुदृढ़, हर घटना पर तुरंत कार्रवाई

सौजन्य से:- abplive.com

'कानून-व्यवस्था एकदम ठीक है', निशांत कुमार बोले- हर घटना पर हो रही कार्रवाई

बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बचाव किया है. वाराणसी में उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था एकदम ठीक है और घटना पर कार्रवाई हो रही है.

बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकार का बचाव किया है. उन्होंने कहा, "कार्रवाई हो रही है, जब भी कोई घटना होती है तो तुरंत उस पर कार्रवाई होती है. कानून-व्यवस्था एकदम ठीक है." एक तरह से उन्होंने उठ रहे सवालों को नकार दिया है.

निशांत कुमार ने यह बयान यूपी के वाराणसी में पत्रकारों के सवालों पर दिया है. वे यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे. जिसके बाद वे पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. यहां उन्होंने बताया कि वे अपने कुलगुरु और बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेने आए हैं.

यह भी पढ़ें: रवि किशन ने गोरखपुर को बताया 'स्पेन' तो सपा चीफ ने कसा तंज, बोले- 'कम से कम...'

कानून-व्यवस्था ठीक होने का दावा

पिछले दिनों एक बाद एक बिहार में हुई घटनाओं को लेकर राज्य की कानून-व्यवस्था पर विरोधियों के साथ ही अब सरकार में सहयोगी चिराग पासवान ने भी सवाल खड़े किए थे. लेकिन स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने इस बात को पूरी तरह नकार दिया है कि कानून-व्यवस्था खराब है. उनके मुताबिक हर घटना पर कार्रवाई होती है और कानून-व्यवस्था पूरी तरह ठीक है.

चिराग पासवान ने खुद को बताया था शर्मिंदा

इससे पहले बता दें कि चिराग पासवान ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर कहा था, "मुझे शर्म आती है कि मैं एक ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं, जहां अपराध पूरी तरह बेलगाम हो चुका है." उन्होंने बिहार में पुलिस-प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस-प्रशासन पूरी तरह निकम्मा हो चुका है और अब इनके बस का नहीं है, बिहार और बिहारियों को सुरक्षित रखना.

इसके अलावा हालिया महिलाओं के साथ हुई छेड़छाड़ की घटनाओं और पटना में लगातार गोलीबारी की घटना पर विपक्ष राजग सरकार को घेर रहा है. आरजेडी ने कानून-व्यवस्था पूरी तरह चौपट होने का आरोप लगाया है. जमुई में युवती के साथ छेड़छाड़ का वीडियो देश भर में वायरल हुआ था और लोगों में आक्रोश देखने को मिला था.

यह भी पढ़ें: ज्ञानेश कुमार विवाद पर सद्गुरु रितेश्वर महाराज का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली‑NCR में यौन अपराधों को रोकने के लिये अधिकारियों को जवाबदेह ठहराने का आदेश दिया
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली‑NCR में यौन अपराधों को रोकने के लिये अधिकारियों को जवाबदेह ठहराने का आदेश दिया

सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों पर हमले को नज़रअंदाज़ नहीं किया, शिवसेना पार्षद की जमानत पर लगा रोक
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों पर हमले को नज़रअंदाज़ नहीं किया, शिवसेना पार्षद की जमानत पर लगा रोक

कॉकरोच जनता पार्टी का दृढ़ संकल्प: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए आंदोलन, अदालत के फैसले को नहीं मानेंगे
अपराध

कॉकरोच जनता पार्टी का दृढ़ संकल्प: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए आंदोलन, अदालत के फैसले को नहीं मानेंगे

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में अल्पवयस्कों पर लैंगिक हमलों को ‘निरभया के समान’ बताया
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में अल्पवयस्कों पर लैंगिक हमलों को ‘निरभया के समान’ बताया

सीवान में डीआईजी विजिलेंस ने कानून‑व्यवस्था पर त्वरित कदमों का निर्देश
अपराध

सीवान में डीआईजी विजिलेंस ने कानून‑व्यवस्था पर त्वरित कदमों का निर्देश

मद्रास हाई कोर्ट ने मीडिया को चेतावनी: TRP से ऊपर बच्चों की सुरक्षा
अपराध

मद्रास हाई कोर्ट ने मीडिया को चेतावनी: TRP से ऊपर बच्चों की सुरक्षा

सुप्रीम कोर्ट ने FSSAI की फ्रंट‑ऑफ़‑पैक चेतावनी लेबल की समयसीमा को असंगत माना, निर्णय स्थगित
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने FSSAI की फ्रंट‑ऑफ़‑पैक चेतावनी लेबल की समयसीमा को असंगत माना, निर्णय स्थगित

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते बलात्कार मामलों पर स्वयं पहल की, 2012 निंदराय केस की याद दिलाते हुए
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते बलात्कार मामलों पर स्वयं पहल की, 2012 निंदराय केस की याद दिलाते हुए

ताज़ा ख़बरें