सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के 250 पदों के लिए आवेदन शुरू, स्नातकों को मिलेगा 35,400 रुपये प्रारंभिक वेतन
28 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भरकर 250 रिक्त पदों के लिए आवेदन किया जा सकता है। पात्रता में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक, कंप्यूटर एवं 35 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग कौशल, तथा आयु 18‑30 वर्ष शामिल है; आवेदन शुल्क सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 1500 रुपये और एससी/एसटी के लिए 750 रुपये है। चयन प्रक्रिया में ऑब्जेक्टिव टेस्ट, टाइपिंग टेस्ट और साक्षात्कार शामिल है, तथा चयनित उम्मीदवारों को लेवल‑6 के अनुसार शुरुआती वेतन 35,400 रुपये तथा भत्ते मिलेंगे।

सौजन्य से:- Jagran
SCI Vacancy 2026: जूनियर कोर्ट असिस्टेंट पदों पर आवेदन स्टार्ट, ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं अप्लाई; चयन पर इतनी मिलेगी सैलरी
सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के 250 पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन पत्र 28 अक्टूबर तक भरे जा सकते हैं।
HighLights
- सुप्रीम कोर्ट में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका।
- जूनियर कोर्ट असिस्टेंट पदों पर 28 अक्टूबर तक कर सकते हैं अप्लाई।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। देश के सर्वोच्च सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 7 अक्टूबर से स्टार्ट कर दी गई है जो निर्धारित अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेगी। जो भी युवा इस वैकेंसी के लिए पात्रता पूरी करते हैं औरसरकारी नौकरी की तलाश में हैं वे बिना देरी करते हुए ऑफिशियल वेबसाइट sci.gov.in पर जाकर इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
फॉर्म भरने से पहले पात्रता कर लें चेक
- इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक उत्तीर्ण किया हो।
- अभ्यर्थी को कंप्यूटर चलाने का ज्ञान और 35 शब्द प्रति मिनट कंप्यूटर टाइपिंग का ज्ञान हो।
- 1 सितंबर 2026 के अनुसार अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 से कम और अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा न हो। ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।
एप्लीकेशन फीस
इस भर्ती में आवेदन के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1500 रुपये वहीं एससी, एसटी वर्ग को 750 रुपये फीस भुगतान करना होगा। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है।
एप्लीकेशन प्रॉसेस
इस भर्ती में शामिल होने के लिए घर बैठे फॉर्म भरा जा सकता है। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन का लिंक एवं फॉर्म भरने की स्टेप्स यहां दी जा रही हैं-
- एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल cdn3.digialm.com//EForms/configuredHtml/32912/100521/Index.html पर विजिट करें।
- होम पेज पर To Register पर आजकर मांगी गई डिटेल दर्ज करके पंजीकरण कर लें।
- इसके बाद Already Registered? To Login पर जाएं और अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
- हस्ताक्षर, फोटोग्राफ एवं अन्य डिटेल भरें।
- कैटेगरी के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
- प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के सन्दर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।
SCI Vacancy 2026 Application Form
नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
सिलेक्शन प्रॉसेस एवं सैलरी
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पहले ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट से गुजरना होगा टेस्ट 100 नंबर के लिए होगा जिसमें क्वालीफाई करने के लिए 50 अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल रहेंगे उनको टाइपिंग टेस्ट और उसके बाद इंटरव्यू प्रक्रिया में भाग लेना होगा। सभी चरणों में रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी। चयनित होने वाले उम्मीदवारों को लेवल 6 के अनुसार शुरुआती वेतन 35,400 रुपये के साथ अन्य भत्ते मासिक प्रदान किये जायेंगे।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने फ़ॉर्म‑6 पर टिप्पणी की, चुनाव आयोग की भूमिका पर नई जाँच

सुप्रीम कोर्ट ने फ़ॉर्म‑6 पर टिप्पणी की, चुनाव आयोग पर भी उठे सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने फ़ॉर्म‑6 पर टिप्पणी की, चुनाव आयोग पर उठे सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार मामले में चुनाव आयोग और सरकार को नोटिस जारी किया

सुप्रीम कोर्ट में ग्रेजुएट्स के लिए 250 जूनियर कोर्ट असिस्टेंट पदों की भर्ती शुरू, आज से आवेदन करें

सुप्रीम कोर्ट की फ़ॉर्म‑6 टिप्पणी के बाद चुनाव आयोग के सामने उठे सवाल

सुप्रीम कोर्ट के फ़ॉर्म‑6 टिप्पणी के बाद चुनाव आयोग पर बढ़ा सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने फ़ॉर्म‑6 पर टिप्पणी की, चुनाव आयोग पर अब सवालों की लहर
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट में फ़ॉर्म‑6 और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की सुनवाई का सारांश
- सुप्रीम कोर्ट की सात जजों की बेंच से 23 साल पुराने विधायी विशेषाधिकार‑अभिव्यक्ति विवाद को मिल सकता है अंतिम फैसला
- सुप्रीम कोर्ट ने फ़ॉर्म‑6 पर दी टिप्पणी, अब चुनाव आयोग पर उठे सवाल
- सुप्रीम कोर्ट में फॉर्म 6 व मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मामले की सुनवाई में प्रमुख बिंदु
- सुप्रीम कोर्ट के फ़ॉर्म‑6 टिप्पणी के बाद चुनाव आयोग पर नया सवाल
- सुप्रीम कोर्ट में फ़ॉर्म 6 और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की सुनवाई के प्रमुख बिंदु
- सुप्रीम कोर्ट ने फ़ॉर्म‑6 पर टिप्पणी की, चुनाव आयोग पर सवालों की लहर
- बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने राहुल गांधी को 'कानून से ऊपर' का आरोप लगाया

