होम›सुप्रीम कोर्ट›सुप्रीम कोर्ट में ग्रेजुएट्स के लिए 250 जूनियर कोर्ट असिस्टेंट पदों की भर्ती शुरू, आज से आवेदन करें
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट में ग्रेजुएट्स के लिए 250 जूनियर कोर्ट असिस्टेंट पदों की भर्ती शुरू, आज से आवेदन करें

सुप्रीम कोर्ट ने 250 कनिष्ठ न्यायिक सहायक (जूनियर कोर्ट असिस्टेंट) पदों के लिए भर्ती आरंभ की है, जिसमें आवेदन 7 अक्टूबर से ऑनलाइन उपलब्ध हैं। ग्रेजुएट उम्मीदवार 28 अक्टूबर 2026 रात 11:55 बजे तक फॉर्म भर सकते हैं; आयु 18‑30 वर्ष और शुल्क वर्ग के अनुसार 750 या 1500 रुपये है। चयन चार चरणों में होगा।

7 अक्टूबर 2026 को 04:04 am बजे
सुप्रीम कोर्ट में ग्रेजुएट्स के लिए 250 जूनियर कोर्ट असिस्टेंट पदों की भर्ती शुरू, आज से आवेदन करें

सौजन्य से:- Amar Ujala

{"_id":"6ac5b5b15080910e1b078f7a","slug":"supreme-court-jca-recruitment-2026-registration-begins-today-for-250-junior-court-assistant-posts-2026-10-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नौकरी: सुप्रीम कोर्ट में स्नातक के लिए भर्ती, कनिष्ठ न्यायिक सहायक की 250 पदों के लिए आज से आवेदन शुरू","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}

नौकरी: सुप्रीम कोर्ट में स्नातक के लिए भर्ती, कनिष्ठ न्यायिक सहायक की 250 पदों के लिए आज से आवेदन शुरू

Wed, 07 Oct 2026 08:30 AM IST

शिवम तिवारी

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

Published by: शिवम तिवारी

Updated Wed, 07 Oct 2026 08:30 AM IST

सार

Supreme Court JCA Recruitment 2026: सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के 250 पदों पर भर्ती के लिए आज 7 अक्टूबर 2026 से आवेदन शुरू हो गए हैं। ग्रेजुएट उम्मीदवार 28 अक्टूबर तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। चयन चार चरणों में होगा। उम्मीदवारों की उम्र 18 से 30 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन शुल्क वर्ग के अनुसार 750 और 1500 रुपये है। जानें पूरा विवरण...

विज्ञापन

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने कनिष्ठ न्यायिक सहायक यानी जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के 250 संभावित पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 7 अक्तूबर 2026 से शुरू कर दी है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक योग्य उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट के भर्ती पोर्टल के जरिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 28 अक्तूबर 2026 रात 11:55 बजे तक निर्धारित की गई है। ऐसे में उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए करीब तीन सप्ताह का समय है। भर्ती का नोटिफिकेशन 30 सितंबर 2026 को जारी किया गया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

आवेदन कब तक कर सकते हैं?

कनिष्ठ न्यायिक सहायक पद के लिए ऑनलाइन आवेदन की विंडो आज से खुल गई है। उम्मीदवार 28 अक्तूबर 2026 को रात 11:55 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने इस भर्ती के लिए 20 नवंबर 2026 को ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट आयोजित करने की संभावित तारीख तय की है। हालांकि, परीक्षा की तारीख में बदलाव किया जा सकता है। उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक भर्ती अधिसूचना को ध्यान से पढ़ लें और आगे की जानकारी के लिए सुप्रीम कोर्ट के भर्ती पोर्टल को चेक करते रहें।

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवार को कंप्यूटर संचालन का ज्ञान होना चाहिए। कंप्यूटर पर अंग्रेजी टाइपिंग की न्यूनतम गति 35 शब्द प्रति मिनट निर्धारित की गई है। आयु सीमा की बात करें तो 1 सितंबर 2026 को उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। पात्र आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

विज्ञापन

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने फ़ॉर्म‑6 पर टिप्पणी की, चुनाव आयोग पर भी उठे सवाल
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने फ़ॉर्म‑6 पर टिप्पणी की, चुनाव आयोग पर भी उठे सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने फ़ॉर्म‑6 पर टिप्पणी की, चुनाव आयोग पर उठे सवाल
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने फ़ॉर्म‑6 पर टिप्पणी की, चुनाव आयोग पर उठे सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार मामले में चुनाव आयोग और सरकार को नोटिस जारी किया
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार मामले में चुनाव आयोग और सरकार को नोटिस जारी किया

सुप्रीम कोर्ट की फ़ॉर्म‑6 टिप्पणी के बाद चुनाव आयोग के सामने उठे सवाल
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट की फ़ॉर्म‑6 टिप्पणी के बाद चुनाव आयोग के सामने उठे सवाल

सुप्रीम कोर्ट के फ़ॉर्म‑6 टिप्पणी के बाद चुनाव आयोग पर बढ़ा सवाल
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट के फ़ॉर्म‑6 टिप्पणी के बाद चुनाव आयोग पर बढ़ा सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने फ़ॉर्म‑6 पर टिप्पणी की, चुनाव आयोग पर अब सवालों की लहर
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने फ़ॉर्म‑6 पर टिप्पणी की, चुनाव आयोग पर अब सवालों की लहर

सुप्रीम कोर्ट में फ़ॉर्म‑6 और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की सुनवाई का सारांश
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट में फ़ॉर्म‑6 और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की सुनवाई का सारांश

सुप्रीम कोर्ट की सात जजों की बेंच से 23 साल पुराने विधायी विशेषाधिकार‑अभिव्यक्ति विवाद को मिल सकता है अंतिम फैसला
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट की सात जजों की बेंच से 23 साल पुराने विधायी विशेषाधिकार‑अभिव्यक्ति विवाद को मिल सकता है अंतिम फैसला

ताज़ा ख़बरें