होममुकदमेछापड़ मार्च निकालकर अलर्ट पुलिस सारण के शांति व्यवस्था में तेजी से बांधती है
मुकदमे

छापड़ मार्च निकालकर अलर्ट पुलिस सारण के शांति व्यवस्था में तेजी से बांधती है

सारण पुलिस ने छात्र आंदोलन के मद्देनजर फ्लैग मार्च निकाला, एसएसपी विनीत कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर निर्देश दिए, दंगा नियंत्रण के सभी संसाधन तैयार हैं और सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर है।

23 जुलाई 2026 को 09:13 am बजे
छापड़ मार्च निकालकर अलर्ट पुलिस सारण के शांति व्यवस्था में तेजी से बांधती है

सौजन्य से:- Jagran

'कानून हाथ में लिया तो खैर नहीं', छात्रों के प्रदर्शन से पहले हाई अलर्ट पर सारण पुलिस, सोशल मीडिया पर पैनी नजर

सारण पुलिस ने पेपर लीक और शिक्षा भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्र संगठनों के प्रस्तावित आंदोलन के मद्देनजर छपरा शहर में फ्लैग मार्च निकाला। एसएसपी विनीत कुमा ...और पढ़ें

HighLights

- सारण पुलिस ने छात्र आंदोलन के मद्देनजर शहर में फ्लैग मार्च निकाला।

- एसएसपी विनीत कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर निर्देश दिए।

- दंगा नियंत्रण के सभी संसाधन तैयार, सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर।

पजागरण संवाददाता, छपरा। जिले में पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में कथित भ्रष्टाचार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्र संगठनों के प्रस्तावित आंदोलन को देखते हुए सारण पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है।

किसी भी अप्रिय स्थिति, हिंसा अथवा कानून-व्यवस्था भंग होने की आशंका के मद्देनजर गुरुवार को नगर थाना चौक से शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला गया।

इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विनीत कुमार ने स्वयं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों व जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई गई चौकसी:

फ्लैग मार्च नगर थाना चौक से शुरू होकर शहर के प्रमुख बाजारों, चौक-चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा। मार्च में बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी, जवान और दंगा नियंत्रण बल शामिल रहे।

प्रशासन ने प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की है ताकि किसी भी स्थिति से तत्काल निपटा जा सके। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

दंगा नियंत्रण के सभी संसाधन तैयार

मीडिया से बातचीत में एसएसपी विनीत कुमार ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए दंगा नियंत्रण वाहन, वाटर कैनन, आंसू गैस के गोले तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को तैयार रखा गया है।

उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन यदि कोई कानून हाथ में लेने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने या शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने छात्रों से संयम बरतने की अपील:

एसएसपी ने छात्र-छात्राओं से किसी भी प्रकार के बहकावे या अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से रखें तथा जिले में शांति और सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। पुलिस सभी गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है और हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

इंटरनेट मीडिया पर भी 24 घंटे निगरानी:

एसएसपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। भड़काऊ पोस्ट, अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी

उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि यदि किसी उपद्रव, संदिग्ध गतिविधि या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की सूचना मिले तो तत्काल पुलिस को जानकारी दें।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए गए हैं और किसी भी तरह की अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- गोपालगंज में CPI-ML के विरोध मार्च से पहले पुलिस अलर्ट, SDPO के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च

यह भी पढ़ें- बिहार के कटिहार में बवाल, DM ऑफिस के बाहर छात्रों पर लाठीचार्ज; पत्थरबाजी में सदर CO घायल

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
आवारा कुत्तों की समस्या पर दिल्ली उच्च न्यायालय सख्त, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की निगरानी शुरू
मुकदमे

आवारा कुत्तों की समस्या पर दिल्ली उच्च न्यायालय सख्त, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की निगरानी शुरू

दिल्ली हाईकोर्ट ने विद्यालयों और अस्पतालों से कुत्तों के घूमने पर सख्ती से कहा, पूछा प्रशासन को - 'कुत्तों की देखभाल का कर्तव्य कौन बनेगा?'
मुकदमे

दिल्ली हाईकोर्ट ने विद्यालयों और अस्पतालों से कुत्तों के घूमने पर सख्ती से कहा, पूछा प्रशासन को - 'कुत्तों की देखभाल का कर्तव्य कौन बनेगा?'

ललित मोदी को बड़ी राहत, SAFEMA ट्रिब्यूनल ने ED के प्रमुख दंडों को रद्द किया
मुकदमे

ललित मोदी को बड़ी राहत, SAFEMA ट्रिब्यूनल ने ED के प्रमुख दंडों को रद्द किया

ललित मोदी को बड़ी राहत: SAFEMA ट्रिब्यूनल ने ED के दंड को खारिज किया, भारत वापसी की योजना
मुकदमे

ललित मोदी को बड़ी राहत: SAFEMA ट्रिब्यूनल ने ED के दंड को खारिज किया, भारत वापसी की योजना

आईपीएल मामले में बड़ी राहत के बाद ललित मोदी ने भारत आने की योजना बनाई
मुकदमे

आईपीएल मामले में बड़ी राहत के बाद ललित मोदी ने भारत आने की योजना बनाई

ललित मोदी को राहत, ट्रिब्यूनल ने 2009 के ईडी जुर्माने को रद्द किया
मुकदमे

ललित मोदी को राहत, ट्रिब्यूनल ने 2009 के ईडी जुर्माने को रद्द किया

डेल्टा कॉर्प ने बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का सहारा!
मुकदमे

डेल्टा कॉर्प ने बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का सहारा!

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों से न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाने को कहा
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों से न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाने को कहा

ताज़ा ख़बरें