होममुकदमेपासपोर्ट लोक अदालत में आवेदकों को मिला त्वरित समाधान
मुकदमे

पासपोर्ट लोक अदालत में आवेदकों को मिला त्वरित समाधान

गाजियाबाद क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में आयोजित पासपोर्ट लोक अदालत में कई लंबित मामलों का निपटारा किया गया। इस दौरान आवेदकों की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से समाधान किया गया, जिसे आवेदकों ने सराहा और इसको जनहित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

24 जुलाई 2026 को 06:13 am बजे
पासपोर्ट लोक अदालत में आवेदकों को मिला त्वरित समाधान

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Ghaziabad

- Razapur

- Ghaziabad Regional Passport Office Lok Adalat | Anuj Swaroop Resolves Cases

पासपोर्ट लोक अदालत आयोजित, आवेदकों की समस्याओं का समाधान:गाजियाबाद क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने दी त्वरित सेवा, मिली सराहना

- कॉपी लिंक

गाजियाबाद के हापुड़ चुंगी स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में गुरुवार को "पासपोर्ट लोक अदालत" का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप (भारतीय विदेश सेवा) ने आवेदकों से सीधा संवाद किया और उनके लंबित मामलों व शिकायतों की समीक्षा की।

लोक अदालत के माध्यम से कई लंबित प्रकरणों का समयबद्ध, पारदर्शी और संवेदनशील तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया गया। इससे आवेदकों को त्वरित और संतोषजनक समाधान प्राप्त हुआ।

उपस्थित आवेदकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में एक महत्वपूर्ण और प्रभावी कदम बताया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप ने बताया कि विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के मार्गदर्शन में और समयबद्ध शिकायत निवारण के संकल्प को प्रभावी बनाने के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय द्वारा नियमित रूप से ऐसी लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह पहल नागरिकों की शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण, तथा सुगम, पारदर्शी एवं नागरिक-केंद्रित सेवा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। अधिकारी ने आश्वस्त किया कि क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय भविष्य में भी विदेश मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नागरिकों को सरल, पारदर्शी और प्रभावी पासपोर्ट सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुपौल में 12 सितंबर को लोक अदालत, 16,600 ट्रैफ़िक‑परिवहन मामलों का त्वरित निपटारा, 90‑दिन पुराने चालानों पर 50% तक राहत
मुकदमे

सुपौल में 12 सितंबर को लोक अदालत, 16,600 ट्रैफ़िक‑परिवहन मामलों का त्वरित निपटारा, 90‑दिन पुराने चालानों पर 50% तक राहत

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शरिया कोर्ट के आदेश को कानूनी मान्यता नहीं दी
मुकदमे

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शरिया कोर्ट के आदेश को कानूनी मान्यता नहीं दी

हरी झंडी दिखाकर शुरू, 12 सितंबर को हमीरपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
मुकदमे

हरी झंडी दिखाकर शुरू, 12 सितंबर को हमीरपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

लखनऊ की पुलिस‑कानूनी सेवा मिलकर लोक अदालत का प्रचार करेंगे गांव-गांव
मुकदमे

लखनऊ की पुलिस‑कानूनी सेवा मिलकर लोक अदालत का प्रचार करेंगे गांव-गांव

सर्वर त्रुटि 500: अस्थायी व्यवधान
मुकदमे

सर्वर त्रुटि 500: अस्थायी व्यवधान

सुप्रीम कोर्ट ने स्कूल एवं कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक लगाई: बिना आरटीई, एनसीटीई, यूजीसी योग्यता के नहीं होंगे
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने स्कूल एवं कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक लगाई: बिना आरटीई, एनसीटीई, यूजीसी योग्यता के नहीं होंगे

सर्वर त्रुटि 500 – पुनः प्रयास करें
मुकदमे

सर्वर त्रुटि 500 – पुनः प्रयास करें

500 सर्वर त्रुटि: अस्थायी समस्या
मुकदमे

500 सर्वर त्रुटि: अस्थायी समस्या

ताज़ा ख़बरें