होमकानूनरम्पुर में राष्ट्रीय लोकअदालत: 1 लाख से अधिक मामलों का निपटारा, समझौते पर ज़ोर
कानून

रम्पुर में राष्ट्रीय लोकअदालत: 1 लाख से अधिक मामलों का निपटारा, समझौते पर ज़ोर

रम्पुर के न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोकअदालत में जिला जज भानु देव शर्मा ने 1 लाख से अधिक मामलों के निपटारे का लक्ष्य रखा। इस सत्र में बिजली, बीएसएनएल, मोटर अधिनियम और पारिवारिक विवादों सहित विभिन्न प्रकार के मामलों को आपसी सहमति से सुलझाने की कोशिश की गई, जिससे पिछले रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद है।

12 सितंबर 2026 को 09:04 am बजे
रम्पुर में राष्ट्रीय लोकअदालत: 1 लाख से अधिक मामलों का निपटारा, समझौते पर ज़ोर

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Rampur

- National Lok Adalat Rampur | Settlement Of Disputes & Legal Cases

रामपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत:एक लाख से ज्यादा मामलों के निपटारे का लक्ष्य, बातचीत से सुलझाने पर जोर

- कॉपी लिंक

रामपुर के न्यायालय परिसर में रविवार को राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई गई। इसकी अध्यक्षता जिला जज भानु देव शर्मा ने की। बड़ी संख्या में लोग अपने लंबित मामलों का आपसी सहमति से निपटारा कराने पहुंचे। इस दौरान जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह सिसोदिया भी मौजूद रहे। उनके साथ न्यायालय के कई न्यायिक अधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी थे।

राष्ट्रीय लोक अदालत में बिजली विभाग, बीएसएनएल, मोटर अधिनियम और पारिवारिक विवाद से जुड़े मामलों का निपटारा किया गया। इ

न मामलों को आपसी सहमति से सुलझाने की व्यवस्था की गई थी। संबंधित विभागों के अधिकारी और न्यायालय के सक्षम अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे।

जिला जज भानु देव शर्मा ने बताया कि लोक अदालत का मकसद ज्यादा से ज्यादा मामलों को आपसी सहमति से सुलझाना है। लोक अदालत सुबह 11 बजे शुरू हुई और शाम पांच बजे तक चली। इस बार एक लाख से ज्यादा मामलों के निपटारे का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि करीब तीन महीने पहले हुई राष्ट्रीय लोक अदालत में 97 हजार से ज्यादा मामले निपटाए गए थे। उससे पहले 81 हजार से ज्यादा मामलों का निपटारा हुआ था। इस बार उम्मीद है कि पिछले सभी रिकॉर्ड टूटेंगे और एक लाख से ज्यादा मामले सुलझेंगे।

लोक अदालत में पारिवारिक विवादों को खास अहमियत दी गई। लंबे समय से चल रहे ऐसे विवादों को बातचीत और आपसी सहमति से खत्म करने की कोशिश की गई। इसका मकसद परिवारों को फिर से जोड़ना था। अधिकारियों और न्यायिक टीम ने लोगों को समझाकर शांतिपूर्ण तरीके से विवाद सुलझाने पर जोर दिया।

जिला जज ने कहा कि लोक अदालत में आने वाले लोगों को अपने मामलों का जल्द और आपसी सहमति से समाधान मिलता है। इसके लिए न्यायालय परिसर में सभी जरूरी तैयारियां की गई थीं। शाम तक निपटाए गए मामलों का अंतिम आंकड़ा आने की उम्मीद है।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
मोगा में राष्ट्रीय लोक अदालत में 7888 केसों को जोड़ा गया
कानून

मोगा में राष्ट्रीय लोक अदालत में 7888 केसों को जोड़ा गया

बांका के न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का सत्र प्रारम्भ
कानून

बांका के न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का सत्र प्रारम्भ

आजमगढ़ में लोक अदालत से सुबह से भरी भीड़, कई वादों का निपटारा
कानून

आजमगढ़ में लोक अदालत से सुबह से भरी भीड़, कई वादों का निपटारा

गाजियाबाद राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर चालान निपटाने के लिए लंबी कतारें और भीड़भाड़
कानून

गाजियाबाद राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर चालान निपटाने के लिए लंबी कतारें और भीड़भाड़

लुधियाना में नेशनल लोक अदालत का आयोजन
कानून

लुधियाना में नेशनल लोक अदालत का आयोजन

राष्ट्रीय लोक अदालत ने ऊधमसिंह नगर में लंबित व प्री‑लिटिगेशन विवादों का आपसी निपटारा
कानून

राष्ट्रीय लोक अदालत ने ऊधमसिंह नगर में लंबित व प्री‑लिटिगेशन विवादों का आपसी निपटारा

1 अक्टूबर 2026 से बैंक रिकॉर्ड का डिजिटल सबूत बनेंगे मान्य, 135‑साल पुराना कानून समाप्त
कानून

1 अक्टूबर 2026 से बैंक रिकॉर्ड का डिजिटल सबूत बनेंगे मान्य, 135‑साल पुराना कानून समाप्त

महाराष्ट्र सरकार लाएगी देश का पहला जमीन टोकनाइजेशन कानून, बैंकिंग में ATM से डेबिट कार्ड जारी
कानून

महाराष्ट्र सरकार लाएगी देश का पहला जमीन टोकनाइजेशन कानून, बैंकिंग में ATM से डेबिट कार्ड जारी

ताज़ा ख़बरें