होमकानूनगाजियाबाद राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर चालान निपटाने के लिए लंबी कतारें और भीड़भाड़
कानून

गाजियाबाद राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर चालान निपटाने के लिए लंबी कतारें और भीड़भाड़

राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन पर गाजियाबाद कोर्ट में बड़ी भीड़ जमा हो गई, जहाँ नागरिक अपने मोटर चालान के पंजीकरण व भुगतान हेतु लम्बी लाइनों में खड़े थे। इसके अलावा, आपराधिक, सिविल, पारिवारिक और अन्य लंबित मामलों को भी आपसी सहमति से निपटाया गया, जिससे कोर्ट परिसर में सुबह से ही हलचल बनी रही।

12 सितंबर 2026 को 08:04 am बजे
गाजियाबाद राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर चालान निपटाने के लिए लंबी कतारें और भीड़भाड़

सौजन्य से:- Jagran

गाजियाबाद राष्ट्रीय लोक अदालत में उमड़ी भीड़, चालान निस्तारण को लंबी कतारें

गाजियाबाद कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन से भारी भीड़ उमड़ी, लोग अपने मामलों के निस्तारण के लिए पहुंचे। ...और पढ़ें

HighLights

- राष्ट्रीय लोक अदालत में गाजियाबाद कोर्ट में भारी भीड़ उमड़ी।

- मोटर चालान के पंजीकरण और भुगतान हेतु लंबी कतारें देखी गईं।

- विभिन्न लंबित वादों का आपसी सहमति से निस्तारण किया गया।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन के चलते शनिवार को गाजियाबाद कोर्ट परिसर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। सुबह से ही अपने मामलों का निस्तारण कराने के लिए बड़ी संख्या में लोग न्यायालय पहुंचे। कोर्ट परिसर में बने ई सेवा केंद्र पर लोगों की कतार नजर आई।

कोर्ट के अंदर सबसे अधिक भीड़ मोटर चालान के भुगतान और निस्तारण को लेकर रही। मोटर चालान के मामलों में कार्रवाई से पहले लोगों का कोर्ट परिसर में बनाए गए ई-सेवा केंद्र पर पंजीकरण किया जा रहा है।

पंजीकरण कराने के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी हुई है। कई लोग अपने वाहनों के लंबित चालान का निस्तारण कराने के लिए कतार में खड़े दिखाई दिए।

राष्ट्रीय लोक अदालत में केवल यातायात और मोटर चालान से जुड़े मामलों का ही निस्तारण नहीं किया जा रहा है।

विभिन्न न्यायालयों में आपराधिक, सिविल, पारिवारिक, बैंक, विद्युत और अन्य प्रकार के लंबित वादों को भी आपसी सहमति और सुलह के आधार पर निस्तारित कराया जा रहा है। लोक अदालत के चलते कोर्ट परिसर में सुबह से ही काफी चहल-पहल बनी हुई है।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
मोगा में राष्ट्रीय लोक अदालत में 7888 केसों को जोड़ा गया
कानून

मोगा में राष्ट्रीय लोक अदालत में 7888 केसों को जोड़ा गया

बांका के न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का सत्र प्रारम्भ
कानून

बांका के न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का सत्र प्रारम्भ

रम्पुर में राष्ट्रीय लोकअदालत: 1 लाख से अधिक मामलों का निपटारा, समझौते पर ज़ोर
कानून

रम्पुर में राष्ट्रीय लोकअदालत: 1 लाख से अधिक मामलों का निपटारा, समझौते पर ज़ोर

आजमगढ़ में लोक अदालत से सुबह से भरी भीड़, कई वादों का निपटारा
कानून

आजमगढ़ में लोक अदालत से सुबह से भरी भीड़, कई वादों का निपटारा

लुधियाना में नेशनल लोक अदालत का आयोजन
कानून

लुधियाना में नेशनल लोक अदालत का आयोजन

राष्ट्रीय लोक अदालत ने ऊधमसिंह नगर में लंबित व प्री‑लिटिगेशन विवादों का आपसी निपटारा
कानून

राष्ट्रीय लोक अदालत ने ऊधमसिंह नगर में लंबित व प्री‑लिटिगेशन विवादों का आपसी निपटारा

1 अक्टूबर 2026 से बैंक रिकॉर्ड का डिजिटल सबूत बनेंगे मान्य, 135‑साल पुराना कानून समाप्त
कानून

1 अक्टूबर 2026 से बैंक रिकॉर्ड का डिजिटल सबूत बनेंगे मान्य, 135‑साल पुराना कानून समाप्त

महाराष्ट्र सरकार लाएगी देश का पहला जमीन टोकनाइजेशन कानून, बैंकिंग में ATM से डेबिट कार्ड जारी
कानून

महाराष्ट्र सरकार लाएगी देश का पहला जमीन टोकनाइजेशन कानून, बैंकिंग में ATM से डेबिट कार्ड जारी

ताज़ा ख़बरें