होमकानूनराष्ट्रीय लोक अदालत ने ऊधमसिंह नगर में लंबित व प्री‑लिटिगेशन विवादों का आपसी निपटारा
कानून

राष्ट्रीय लोक अदालत ने ऊधमसिंह नगर में लंबित व प्री‑लिटिगेशन विवादों का आपसी निपटारा

सप्ताह के अंत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने ऊधमसिंह नगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का सत्र आयोजित किया, जिसमें जिला मुख्यालय सहित कई अधीनस्थ अदालतों में आठ विशेष पीठों के माध्यम से लंबित और अभी दायर न हुए विवादों को आपसी समझौते के आधार पर निपटाया गया। कोर्ट के अलावा बैंक, बीमा आदि विभागों के सहायता काउंटर भी स्थापित किए गए, जिससे पक्षकारों को सुविधाजनक समाधान मिला। इस पहल का उद्देश्य लंबी न्यायिक प्रक्रिया से बचाते हुए तेज़, सुलभ निपटारा सुनिश्चित करना है।

12 सितंबर 2026 को 07:04 am बजे
राष्ट्रीय लोक अदालत ने ऊधमसिंह नगर में लंबित व प्री‑लिटिगेशन विवादों का आपसी निपटारा

सौजन्य से:- Amar Ujala

{"_id":"6aa4f47a727cbc4bb207e6dc","slug":"settlement-of-disputes-through-mutual-consent-begins-in-national-lok-adalat-rudrapur-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊधमसिंह नगर: राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, आपसी सहमति से लंबित और प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

ऊधमसिंह नगर: राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, आपसी सहमति से लंबित और प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण

Sat, 12 Sep 2026 12:13 PM IST

Heera

अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

Published by: Heera

Updated Sat, 12 Sep 2026 12:13 PM IST

सार

ऊधमसिंह नगर जिले में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न न्यायालयों में लंबित मामलों के साथ प्री-लिटिगेशन मामलों का भी आपसी सहमति के आधार पर निस्तारण किया जा रहा है।

विज्ञापन

विस्तार

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊधमसिंह नगर जिले में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों में लंबित मामलों के साथ प्री-लिटिगेशन मामलों का भी आपसी सहमति के आधार पर निस्तारण किया जा रहा है। लोक अदालत सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी।

विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ममता पंत ने बताया कि लोक अदालत में मामलों के त्वरित और सुलभ निस्तारण के लिए जिला मुख्यालय पर आठ विशेष पीठों का गठन किया गया है। लोक अदालत में पक्षकारों की सुविधा के लिए बैंक, बीमा समेत अन्य विभागों के सहायता काउंटर और स्टॉल भी लगाए गए हैं।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य पक्षकारों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत दिलाते हुए आपसी सहमति से विवादों का समाधान कराना है। लोक अदालत में ऐसे मामले भी लिए जा रहे हैं, जो अभी न्यायालय में दाखिल नहीं हुए हैं, जबकि न्यायालयों में लंबित मामलों का भी समझौते के आधार पर निस्तारण किया जा रहा है।

विज्ञापन

जिला मुख्यालय के अलावा काशीपुर, खटीमा, बाजपुर, किच्छा समेत जिले की सभी अधीनस्थ अदालतों और बाह्य पीठों में भी लोक अदालत का आयोजन किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण का प्रयास किया जा रहा है।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
मोगा में राष्ट्रीय लोक अदालत में 7888 केसों को जोड़ा गया
कानून

मोगा में राष्ट्रीय लोक अदालत में 7888 केसों को जोड़ा गया

बांका के न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का सत्र प्रारम्भ
कानून

बांका के न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का सत्र प्रारम्भ

रम्पुर में राष्ट्रीय लोकअदालत: 1 लाख से अधिक मामलों का निपटारा, समझौते पर ज़ोर
कानून

रम्पुर में राष्ट्रीय लोकअदालत: 1 लाख से अधिक मामलों का निपटारा, समझौते पर ज़ोर

आजमगढ़ में लोक अदालत से सुबह से भरी भीड़, कई वादों का निपटारा
कानून

आजमगढ़ में लोक अदालत से सुबह से भरी भीड़, कई वादों का निपटारा

गाजियाबाद राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर चालान निपटाने के लिए लंबी कतारें और भीड़भाड़
कानून

गाजियाबाद राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर चालान निपटाने के लिए लंबी कतारें और भीड़भाड़

लुधियाना में नेशनल लोक अदालत का आयोजन
कानून

लुधियाना में नेशनल लोक अदालत का आयोजन

1 अक्टूबर 2026 से बैंक रिकॉर्ड का डिजिटल सबूत बनेंगे मान्य, 135‑साल पुराना कानून समाप्त
कानून

1 अक्टूबर 2026 से बैंक रिकॉर्ड का डिजिटल सबूत बनेंगे मान्य, 135‑साल पुराना कानून समाप्त

महाराष्ट्र सरकार लाएगी देश का पहला जमीन टोकनाइजेशन कानून, बैंकिंग में ATM से डेबिट कार्ड जारी
कानून

महाराष्ट्र सरकार लाएगी देश का पहला जमीन टोकनाइजेशन कानून, बैंकिंग में ATM से डेबिट कार्ड जारी

ताज़ा ख़बरें