होम›फैसले›बिहार के भोजपुर जिले में विशेष लोक अदालत की तैयारी तेज
फैसले

बिहार के भोजपुर जिले में विशेष लोक अदालत की तैयारी तेज

बिहार के भोजपुर जिले में कानूनी प्रक्रिया को सरल बनाने के उद्देश्य से विशेष लोक अदालत की व्यवस्था की जा रही है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने मामलों के निपटारे के लिए प्रभावी रणनीति बनाने का फैसला किया है।

10 जुलाई 2026 को 05:56 pm बजे
बिहार के भोजपुर जिले में विशेष लोक अदालत की तैयारी तेज

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Bihar

- Bhojpur

- Piro

- Bhojpur Special Lok Adalat Preparations | NI Act Case Resolution

भोजपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की समीक्षा बैठक:विशेष लोक अदालत की तैयारी तेज

- कॉपी लिंक

आगामी एन.आई. एक्ट (नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट) से संबंधित विशेष लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को भोजपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव दिवाकर कुमार ने क

बैठक में विशेष लोक अदालत की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के अधिक से अधिक निपटारे के लिए प्रभावी रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान पिछली समीक्षा बैठक में लिए गए निर्णयों की प्रगति का आकलन किया गया। सचिव दिवाकर कुमार ने सभी न्यायिक पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि एन.आई. एक्ट के लंबित मामलों में प्री-सिटिंग की प्रक्रिया तेज की जाए, ताकि दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति और सुलह-समझौते के आधार पर अधिक से अधिक मामलों का निपटारा विशेष लोक अदालत में कराया जा सके।

उन्होंने कहा कि विशेष लोक अदालत का उद्देश्य केवल मामलों का निस्तारण करना नहीं, बल्कि पक्षकारों को त्वरित, सुलभ और कम खर्चीला न्याय उपलब्ध कराना भी है। इसके लिए सभी न्यायालयों को आपसी समन्वय और सक्रियता के साथ कार्य करना होगा।

सचिव ने बताया कि संबंधित मामलों में नोटिस जारी किए जा चुके हैं और उनकी तामिला थानों के माध्यम से सुनिश्चित कराई जाएगी, ताकि सभी पक्षकार समय पर उपस्थित होकर समझौते की प्रक्रिया में भाग ले सकें।

बैठक में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम), सभी अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (एसीजेएम), अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी (एसडीजेएम) तथा जिले के सभी न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी (जेएमएफसी) मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों ने विशेष लोक अदालत को सफल बनाने के लिए समन्वित प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
देवेंद्रकुला वेल्लालर ने SC टैग छोड़कर सामाजिक सम्मान की मांग की
फैसले

देवेंद्रकुला वेल्लालर ने SC टैग छोड़कर सामाजिक सम्मान की मांग की

सुप्रीम कोर्ट का निर्णय: टिकट न होने पर भी ट्रेन दुर्घटना के पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा
फैसले

सुप्रीम कोर्ट का निर्णय: टिकट न होने पर भी ट्रेन दुर्घटना के पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा

अदालत‑एडीआर सहयोग से पारिवारिक विवादों का तेज़ समाधान
फैसले

अदालत‑एडीआर सहयोग से पारिवारिक विवादों का तेज़ समाधान

सुप्रीम कोर्ट का आदेश: मेरठ में 16,000‑से‑अधिक संपत्तियों पर कार्रवाई
फैसले

सुप्रीम कोर्ट का आदेश: मेरठ में 16,000‑से‑अधिक संपत्तियों पर कार्रवाई

परिवारिक विवादों में न्यायालय‑एडीआर का सहयोगी मॉडल
फैसले

परिवारिक विवादों में न्यायालय‑एडीआर का सहयोगी मॉडल

टिकट न मिलने पर भी 8 लाख का मुआवजा, सुप्रीम कोर्ट ने राहत दी परिवार को
फैसले

टिकट न मिलने पर भी 8 लाख का मुआवजा, सुप्रीम कोर्ट ने राहत दी परिवार को

टिकट न मिलने पर भी मुआवजा मिलेगा: सुप्रीम कोर्ट ने 8 लाख की रक़म बहाल की
फैसले

टिकट न मिलने पर भी मुआवजा मिलेगा: सुप्रीम कोर्ट ने 8 लाख की रक़म बहाल की

सुप्रीम कोर्ट ने रिहायशी ज़ोन में वाणिज्यिक कार्यवाही पर सील लगाने का कड़ा आदेश
फैसले

सुप्रीम कोर्ट ने रिहायशी ज़ोन में वाणिज्यिक कार्यवाही पर सील लगाने का कड़ा आदेश

ताज़ा ख़बरें