सुप्रीम कोर्ट ने पापरल लीक से जुड़े याचिकाओं पर सुनवाई की, कहा है कि गलतियां होने का सिलसिला खत्म होना होगा
सुप्रीम कोर्ट ने NEET-UG 2026 परीक्षा के पेपर लीक से जुड़ी कई याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट ने कहा कि गलतियां होने का सिलसिला खत्म करना होगा और नीट मामले की निगरानी रखेगी।

सौजन्य से:- India TV Hindi
पेपर लीक को लेकर पूरे देश में बवाल मचा है। जंतर मंतर पर प्रदर्शन हो रहा है। विपक्षी दल शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे हैं। इन सबके आज NEET-UG 2026 परीक्षा के पेपर लीक से जुड़ी कई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने आज सुनवाई की। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा है कि हमें गलतियां होने का सिलसिला खत्म करना होगा। वहीं, केंद्र सरकार ने कहा कि हम कई कदम उठा रहे हैं।
याचिका में क्या मांग गई?
NEET-UG 2026 की परीक्षा लीक से जुड़ी कई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने आज सुनवाई की है। याचिका में इस परीक्षा को आयोजित कराने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर सवाल खड़ा किया है। याचिकाकर्ता का कहना है कि कोर्ट भारत सरकार को निर्देश दे कि NTA को बदला जाए या पूरी तरह नया और ज्यादा सुरक्षित सिस्टम बनाया जाए। नई संस्था ऐसी हो जो तकनीकी रूप से मजबूत, ज्यादा सुरक्षित और स्वतंत्र तरीके से काम करने वाली हो। याचिकाकर्ताओं की मांग है कि कोर्ट CBI को निर्देश दे कि वो पेपर लीक को लेकर अपनी जांच के बारे में चार हफ्ते में रिपोर्ट दे।
पूरे साल इस मामले पर नजर रखेंगे- सुप्रीम कोर्ट
NEET UG पेपर लीक मामले की जांच पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि उसकी इस पर नजर रहेगी। केंद्र सरकार विस्तृत हलफनामा दाखिल करेगी। हलफनामे में भविष्य में पेपर लीक रोकने के प्रस्तावों की जानकारी होगी। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि केंद्र का हलफनामा आने के बाद स्थिति देखी जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह पूरे साल इस मामले पर नजर रखेगा और फॉलो-अप करेगा। कोर्ट ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करेगा कि पूरी तरह से संस्थागत व्यवस्था लागू हो।
केंद्र सरकार ने क्या कहा?
सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि हम प्रिंटिंग प्रेस से लेकर छात्रों को पेपर मिलने तक की पूरी प्रक्रिया समझाएंगे। केंद्र ने कहा कि सरकार उम्मीद से कहीं ज़्यादा कोशिश कर रही है। बच्चों की समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। सब कुछ सबसे ऊंचे एग्जीक्यूटिव लेवल की देखरेख में किया जा रहा है।
नीट मामले पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया- "हम कई कदम उठा रहे हैं। राधाकृष्णन रिपोर्ट लागू होगी, लेकिन सरकार इससे कहीं बढ़ कर कदम उठाएगी। हम कोर्ट को विस्तृत जानकारी देंगे। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ठीक है। हम चाहते हैं कि व्यवस्था चाक-चौबंद हो। आप जवाब दाखिल करें, 3 अगस्त को सुनवाई होगी।
सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणियां
- हमें गलतियां होने का सिलसिला खत्म करना होगा
- हम इसकी निगरानी करेंगे
- हम इसके लिए एक्सट्रा माइल जाएंगे
- हमें कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट के बारे में बताएं
- हमें बताएं कि क्वेश्चन पेपर (QP) कैसे पहुंचाए जाएंगे?
- साइबर सिक्योरिटी का पहलू क्या होगा?
- 3 अगस्त को अगली सुनवाई होगी
सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन
इधर सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद अपना अनशन तोड़ दिया है। जेपी नड्डा ने उन्हें जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। सोनम वांगचुक की 3 मांगों को सरकार ने मान लिया है। सरकार की तरफ से कहा गया है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों पर सरकार सकारात्मक रुख अपना रही है। संसद में सरकार पेपर लीक से जुड़े सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। साथ ही सरकार ने पेपर लीक के बाद सुसाइड करने वाले छात्रों के परिजनों को उचित मुआवजा देने पर भी विचार कर रही है।
ये भी पढ़ें- जंतर-मंतर के पास मोबाइल इंटरनेट बंद होने के आदेश के खिलाफ याचिका सुनने के लिए दिल्ली HC तैयार, आज ही होगी हियरिंग
दिल्ली में CJP प्रदर्शन के दौरान हिंसा करने वालों के पासपोर्ट होंगे रद्द? पुलिस ने जारी किया बयान
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुपौल में 12 सितंबर को लोक अदालत, 16,600 ट्रैफ़िक‑परिवहन मामलों का त्वरित निपटारा, 90‑दिन पुराने चालानों पर 50% तक राहत

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शरिया कोर्ट के आदेश को कानूनी मान्यता नहीं दी

हरी झंडी दिखाकर शुरू, 12 सितंबर को हमीरपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

लखनऊ की पुलिस‑कानूनी सेवा मिलकर लोक अदालत का प्रचार करेंगे गांव-गांव

सर्वर त्रुटि 500: अस्थायी व्यवधान

सुप्रीम कोर्ट ने स्कूल एवं कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक लगाई: बिना आरटीई, एनसीटीई, यूजीसी योग्यता के नहीं होंगे

सर्वर त्रुटि 500 – पुनः प्रयास करें

500 सर्वर त्रुटि: अस्थायी समस्या
ताज़ा ख़बरें
- सर्वर त्रुटि 500: बाद में पुनः प्रयास करें
- सर्वर त्रुटि 500 – कृपया बाद में पुनः प्रयास करें
- सर्वर पर 500 त्रुटि: पृष्ठ लोड नहीं हो पाया
- 500 सर्वर त्रुटि – पुनः प्रयास करें
- सर्वर त्रुटि 500: पुनः प्रयास करें
- सर्वर त्रुटि 500 – अस्थायी समस्या, कृपया पुनः प्रयास करें
- सर्वर त्रुटि 500 – अस्थायी समस्या
- राष्ट्रीय लोक अदालत: महराजगंज में मामलों के तेज निपटारे की पहल

