होममुकदमेNEET PG कटऑफ पर विवाद, सुप्रीम कोर्ट ने कमेटी गठित की
मुकदमे

NEET PG कटऑफ पर विवाद, सुप्रीम कोर्ट ने कमेटी गठित की

सुप्रीम कोर्ट ने NEET PG 2025-26 काउंसलिंग के लिए क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल कम करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट ने सरकार को विचार करने के लिए 12 सदस्यीय कमेटी गठित करने के निर्देश दिए, जो सभी संबंधित पक्षों से सुझाव लेगी।

4 अगस्त 2026 को 04:15 pm बजे
NEET PG कटऑफ पर विवाद, सुप्रीम कोर्ट ने कमेटी गठित की

सौजन्य से:- Aaj Tak News

Sign In

Advertisement

X

NEET PG 2025-26 काउंसलिंग के लिए क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल कम करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. मामले की सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) ऐश्वर्या भाटी ने कोर्ट को बताया कि उसके निर्देश के बाद सरकार ने इस मुद्दे पर विचार करने के लिए 12 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है. सरकार ने कोर्ट को बताया कि यह कमेटी NEET PG में क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल घटाने से जुड़े सभी पहलुओं की समीक्षा करेगी. कमेटी में संबंधित पक्षों की राय को शामिल किया जाएगा ताकि इस मामले पर व्यापक विचार किया जा सके.

कौन-कौन हैं शामिल?

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कमेटी को इस मुद्दे पर सभी संबंधित पक्षों से सुझाव लेने चाहिए. इसमें केंद्र सरकार, नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS), मेडिकल संस्थानों और अन्य हितधारकों की राय शामिल होगी. कोर्ट ने निर्देश दिया कि कमेटी सभी सुझावों और पहलुओं पर विस्तार से विचार करने के बाद अपनी रिपोर्ट तैयार करें. कमेटी को अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में 8 हफ्तों के भीतर सौंपनी होगी.

काउंसलिंग से जुड़ा है मामला

यह मामला NEET PG 2025-26 की काउंसलिंग प्रक्रिया से जुड़ा हुआ है, जिसमें क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल कम करने के फैसले को लेकर कुछ उम्मीदवारों और पक्षों ने आपत्ति जताई है. याचिकाकर्ताओं का कहना है कि पर्सेंटाइल में बदलाव का असर मेडिकल प्रवेश प्रक्रिया और सीट आवंटन पर पड़ सकता है. वहीं, सरकार का कहना है कि इस मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया जा रहा है. सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल कमेटी की रिपोर्ट का इंतजार करने का फैसला किया है.

Advertisement

कब होगी सुनवाई?

कोर्ट ने कहा कि यह कमेटी सभी संबंधित पक्षों जैसे सरकार, NBEMS, मेडिकल संस्थान बाकी से सुझाव मांगेगी. सभी सुझावों पर विस्तार से विचार करने के बाद 8 हफ्तों में अपनी रिपोर्ट कोर्ट को सौंपेगी. बता दें कि इस मामले में अगली सुनवाई अब 8 हफ्तों बाद होगी. उस समय कमेटी की रिपोर्ट और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई पर विचार किया जाएगा. NEET PG देशभर में मेडिकल पोस्टग्रेजुएट कोर्स (MD, MS और अन्य कार्यक्रमों) में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली प्रमुख परीक्षा है.

---- समाप्त ----

Latest News in Hindi »

Advertisement

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
दिल्ली उच्च न्यायालय में केंद्रीय सचिवालय क्लब के खिलाफ बेदखली आदेश की चुनौती
मुकदमे

दिल्ली उच्च न्यायालय में केंद्रीय सचिवालय क्लब के खिलाफ बेदखली आदेश की चुनौती

नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के खिलाफ एक मामला
मुकदमे

नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के खिलाफ एक मामला

बिहार कंपनी पर बड़ा झटका: 'निंटेंडो इंडिया' नाम का उपयोग नहीं कर सकती
मुकदमे

बिहार कंपनी पर बड़ा झटका: 'निंटेंडो इंडिया' नाम का उपयोग नहीं कर सकती

सुप्रीम कोर्ट ने बताया, विशिष्ट निष्पादन के लिए लगातार तत्परता और इच्छा आवश्यक है, नहीं तो बेचने का समझौता अस्वीकार हो सकता है
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने बताया, विशिष्ट निष्पादन के लिए लगातार तत्परता और इच्छा आवश्यक है, नहीं तो बेचने का समझौता अस्वीकार हो सकता है

सुप्रीम कोर्ट ने लिव-इन रिश्तों को भी घरेलू क्रूरता की संज्ञा देने का फैसला किया
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने लिव-इन रिश्तों को भी घरेलू क्रूरता की संज्ञा देने का फैसला किया

शाही जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद पर आज फैसले की संभावना
मुकदमे

शाही जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद पर आज फैसले की संभावना

भोपाल में आवासीय भवनों में कमर्शियल एक्टिविटी का मामला: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
मुकदमे

भोपाल में आवासीय भवनों में कमर्शियल एक्टिविटी का मामला: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

सुप्रीम कोर्ट तमिलनाडु की याचिका पर सहमत, मद्रास हाईकोर्ट के आदेश के बाद रोक लगाने से इनकार
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट तमिलनाडु की याचिका पर सहमत, मद्रास हाईकोर्ट के आदेश के बाद रोक लगाने से इनकार

ताज़ा ख़बरें