सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: अनधिकृत निर्माण पर एक देश-एक नियम नहीं
सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से अनधिकृत निर्माणों के नियमन और ध्वस्तीकरण पर नीतियों पर विचार करने को कहा है, अदालत ने ध्वस्तीकरण से पहले 15 दिन का नोटिस देना अनिवार्य बताया है।

सौजन्य से:- Navbharat Times
सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से अनधिकृत निर्माणों के रेगुलराइजेशन और ध्वस्तीकरण पर नीतियों पर विचार करने को कहा है। कोर्ट ने समान राष्ट्रीय नीति बनाने का निर्देश नहीं दिया। ध्वस्तीकरण से पहले अनधिकृत कब्जाधारियों को 15 दिन का नोटिस देना जरूरी बताया गया है।
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को देशभर में लंबे समय से मौजूद अनधिकृत और अवैध निर्माणों के रेगुलराइजेशन और डिमोलशन के लिए एक समान नीति बनाने की मांग पर सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अपने स्तर पर विचार करने को कहा। हालांकि, अदालत ने जनहित याचिका पर कोई निर्देश जारी करने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि यह मुख्य रूप से राज्य सरकारों और स्थानीय निकायों के नीतिगत अधिकार क्षेत्र का विषय है।
चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अगुवाई वाली बेंच ने कहा कि अलग-अलग राज्यों की परिस्थितियां और जमीनी वास्तविकताएं काफी अलग हैं।
ऐसे में पूरे देश के लिए एक समान नीति तय करना न तो व्यावहारिक होगा और न ही उचित।
पीठ ने उम्मीद जताई कि राज्य और केंद्रशासित प्रदेश नई नीतियां बनाते समय या मौजूदा नीतियों की समीक्षा करते समय याचिका में उठाए मुद्दों पर उचित विचार करेंगे।
यह याचिका सेंटर फॉर लॉ एंड गुड गवर्नेंस ने दाखिल की थी।
इसमें खासकर गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लंबे समय से बने अनधिकृत आवासों को अचानक ध्वस्त किए जाने से बचाने के लिए नीति बनाने की मांग की गई थी।
याचिकाकर्ता ने कहा कि आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और दिल्ली जैसे राज्यों में अनधिकृत बस्तियों और निर्माणों के नियमितीकरण की योजनाएं हैं, लेकिन कई जगह बिना पर्याप्त नोटिस के ध्वस्तीकरण कर दिया जाता है।
प्रभावित परिवारों के पुनर्वास या वैकल्पिक आवास की व्यवस्था भी कई मामलों में नहीं होती। ध्वस्तीकरण कठोर कदम है।
ध्वस्तीकरण से पहले 15 दिन का नोटिस
चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा, सुप्रीम कोर्ट पहले ही अवैध और अनधिकृत ध्वस्तीकरण के खिलाफ सुरक्षा उपाय तय कर चुका है। अनधिकृत कब्जाधारी को भी ध्वस्तीकरण से पहले 15 दिन का नोटिस दिया जाना चाहिए। जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने कहा, याचिका में उठाए मुद्दों का समाधान हर मामले की परिस्थितियों के आधार पर किया जाना होगा। कोई समिति राज्य सरकारों और नगर निकायों को कानून लागू करने के अधिकारों का स्थान नहीं ले सकती।
प्रभावित परिवारों की चिंता भी समझनी होगी
कोर्ट ने कहा, नीति बनाने का अधिकार राज्यों के पास है। हालांकि, किसी राज्य की नीति मनमानी हो या प्रक्रिया का पालन न किया गया हो तो अदालत हस्तक्षेप कर सकती है। प्रभावित परिवारों के आवास के अधिकार की चिंता को भी समझना होगा, लेकिन परिस्थितियां राज्य-दर-राज्य अलग हो सकती हैं। अदालत ने याचिकाकर्ता को केंद्र, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के समक्ष याचिका रखकर नई नीति बनाने या मौजूदा नीतियों की समीक्षा का आग्रह करने की स्वतंत्रता दी।
लेखक के बारे मेंटीना"टीना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में बतौर कंसल्टेंट कार्यरत हैं और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में अपनी पहचान बनाने की प्रक्रिया में हैं। फिलहाल वह नेशनल, क्राइम, जंगल न्यूज, गुड न्यूज और लोकल खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं।
इसके अलावा, एनबीटी की सोशल मीडिया टीम के साथ मिलकर वह लगातार डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर यूज़र्स तक प्रभावशाली और भरोसेमंद कंटेंट पहुंचाने का काम कर रही हैं।
टीना ने अपने करियर की शुरुआत ‘फेमिनिज्म इन इंडिया’ से की, जहां उन्होंने समावेशी सोच, जेंडर संवेदनशीलता और सामाजिक मुद्दों को गहराई से समझा। और वहीं, समावेशी दुनिया की परिकल्पना से वाकिफ हुईं।
टीना का सकारात्मक पत्रकारिता और समावेशी लेखन की ओर बेहद झुकाव है। साथ ही, वह सीखने की प्रक्रिया में विश्वास रखती हैं।
टीना ने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेन से स्नातक और डीयू से ही पत्रकारिता में डिप्लोमा भी प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने, गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, हिसार से पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री हासिल की और डिजिटल मीडिया में कदम रखा।"... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
शौर्य चक्र विजेता की विधवा को 26 साल बाद मिला इंसाफ, सुप्रीम कोर्ट के दखल से पेंशन का रास्ता साफ

राष्ट्रीय लोक अदालत में 12 सितंबर को सुलह-समझौते से निस्तारित होंगे विभिन्न वाद

राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के निपटारे की तैयारी जोरों पर

सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया, वसूली के लिए दायर मुकदमें पर भी कार्यवाही समाप्त करने में बर्बाद समय की वसूली नहीं करेंगे

देवास-एंट्रिक्स केस: उच्च अदालत ने मामले को फिर से खोला, 1.2 अरब डॉलर के फैसले का मामला बंद नहीं

पारिवारिक आर्थिक मदद के लिए अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति एक कल्याणकारी उपाय : सुप्रीम कोर्ट

राष्ट्रीय लोक अदालत: 12 सितंबर को मिलेगा विवादों का समाधान

सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुकंपा नियुक्ति को कल्याणकारी उपाय का दर्जा
ताज़ा ख़बरें
- कर्नाटक सरकार को अदालत का निर्देश: यूएपीए मामलों के लिए अतिरिक्त अदालत स्थापित करें
- सुप्रीम कोर्ट: लीड केस का मामला फिर इलाहाबाद हाईकोर्ट की ओर?
- इंडिगो की एक फ्लाइट के इंजन में खराबी आने के बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया
- सोनीपत में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, आपसी समझौते से होगा मामलों का निपटारा
- सुप्रीम कोर्ट का कर्नाटक सरकार को निर्देश: यूएपीए मामलों के लिए विशेष अदालत गठित करें
- रांची के मधुकम वाले महादेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से भी लगा करारा झटका, आदिवासी जमीन मामले में एसएलपी खारिज
- मेरठ सेंट्रल मार्केट मामले में सुप्रीम कोर्ट से व्यापारियों को भीषण झटका
- संतुलन बनाए रखने का रहस्य: लोकतंत्र, कानून, और नागरिकों का भरोसा

