बच्चों के लिए थोड़ा समय निकालिए भई, सुप्रीम कोर्ट ने माता-पिता से क्यों कहा ऐसा?
बच्चों के लिए थोड़ा समय निकालिए भई, सुप्रीम कोर्ट ने माता-पिता से क्यों कहा ऐसा? सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि माता-पिता को बच्चों के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए और उन्हें अच्छे संस्कार और तौर-तरीके सिखाने चाहिए-खासकर…

सौजन्य से:- Hindustan
बच्चों के लिए थोड़ा समय निकालिए भई, सुप्रीम कोर्ट ने माता-पिता से क्यों कहा ऐसा?
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि माता-पिता को बच्चों के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए और उन्हें अच्छे संस्कार और तौर-तरीके सिखाने चाहिए-खासकर लड़कों को। उन्हें सिखाना चाहिए कि लड़कियों और महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार करना है।
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को माता-पिता से अपील की है कि वे अपने बच्चों को संगीत और ताइक्वांडो जैसी एक्स्ट्रा क्लास में भेजने के बजाय, थोड़ा समय निकालकर उनसे बात करें। शीर्ष अदालत ने बच्चों की कस्टडी से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की।
जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस आर महादेवन की पीठ ने माता-पिता से सवाल किया कि वे बच्चों को प्रतियोगिता में आगे रखने के लिए स्कूल के बाद कई तरह की गतिविधियों में क्यों शामिल कराते हैं? SC ने कहा कि माता-पिता को बच्चों को एक्स्ट्रा क्लास में भेजने के बजाय खुद सिखाना चाहिए। इसी तरह माता-पिता और बच्चों के बीच रिश्ता मजबूत होगा।
लड़कों को सिखाइए तौर-तरीके
इस दौरान जस्टिस नागरत्ना ने कहा कि माता-पिता को बच्चों के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए और उन्हें अच्छे संस्कार और तौर-तरीके सिखाने चाहिए-खासकर लड़कों को। उन्हें सिखाना चाहिए कि लड़कियों और महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार करना है।
क्या था मामला?
सुप्रीम कोर्ट ने यह टिप्पणी तब की जब कोर्ट में एक याचिकाकर्ता की पैरवी करते हुए वकील ने कहा कि ऐसे एक्स्ट्रा क्लास बच्चे को आज की प्रतियोगी वाली दुनिया के लिए ऑल राउंड डेवलपमेंट में मदद करते हैं। इस पर जस्टिस नागरत्ना ने कहा कि बच्चों के लिए इतनी सारी एक्स्ट्रा क्लास भी अच्छी नहीं हैं। माता-पिता उनसे बात करेंगे तो वे बेहतर बनेंगे। उन्हें ताइक्वांडो या किसी और चीज में भेजने के बजाय, आप खुद अपने बच्चों के साथ समय बिताएं।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
लोक अदालत को लेकर हुई बैठक - Sheikhpura News

राष्ट्रीय लोक अदालत में केसों के निष्पादन पर जोर - Darbhanga News

लोक अदालत को लेकर की बैठक - Munger News

पानीपत के रीपक कंसल बने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष, कोविड मुआवजा समेत कई याचिकाओं से रहे चर्चित - ripak kansal of panipat became the treasurer of the supreme court bar association and has been prominent in several petitions including those for covid compensation

सुप्रीम कोर्ट ने यमुना नदी के मैदान को हुए नुकसान के लिए 'आर्ट ऑफ लिविंग' को जिम्मेदार ठहराने वाले एनजीटी के आदेश को खारिज कर दिया; 5 करोड़ रुपए रिफंड का निर्देश दिया

न्यायमूर्ति संजय करोल ने पद छोड़ते हुए कहा, न्यायाधीश भगवान नहीं हैं, वे हर फैसले को सही नहीं देंगे - द ट्रिब्यून

लोक अदालत और मध्यस्थता: त्वरित समाधान का मार्ग

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर बैठक
ताज़ा ख़बरें
- केंद्र ने अधिवक्ताओं के पैनल में शामिल होने के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए
- केंद्र सरकार अधिवक्ताओं को पैनल काउंसिल के रूप में सूचीबद्ध करने के लिए दिशानिर्देश जारी करती है
- Bagpat News: छह लोगों ने किया अदालत में आत्मसमर्पण, जमानत मिली
- जस्टिस करोल बोले- जज भगवान नहीं, हर फैसला सही नहीं: फेयरवेल स्पीच देते हुए कहा- न्याय के लिए विनम्रता जरूरी
- कासिमाबाद में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जागरूकता अभियान: तहसील और कोतवाली में लोगों को दी गई जानकारी - Sonbarsa(Kasimabad) News
- Delhi News: मधुबन चौक पर मेट्रो स्टेशन को अदालत से जोड़ेगा स्काईवॉक
- फरीदाबाद: अदालत की तीसरी मंजिल से कूदी 14 वर्षीय किशोरी, मेडिकल रिपोर्ट में गर्भवती मिलने पर घबराई - pregnant minor jumps from faridabad court seriously injured
- मनन कुमार मिश्रा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

