होमवकीलफरीदाबाद: अदालत की तीसरी मंजिल से कूदी 14 वर्षीय किशोरी, मेडिकल रिपोर्ट में गर्भवती मिलने पर घबराई - pregnant minor jumps from faridabad court seriously injured
वकील

फरीदाबाद: अदालत की तीसरी मंजिल से कूदी 14 वर्षीय किशोरी, मेडिकल रिपोर्ट में गर्भवती मिलने पर घबराई - pregnant minor jumps from faridabad court seriously injured

फरीदाबाद: अदालत की तीसरी मंजिल से कूदी 14 वर्षीय किशोरी, मेडिकल रिपोर्ट में गर्भवती मिलने पर घबराई फरीदाबाद में गुमशुदा मिली 14 वर्षीय किशोरी ने अदालत परिसर की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जब उसे पता चला कि वह गर्भवती है…

22 अगस्त 2026 को 01:54 pm बजे
फरीदाबाद: अदालत की तीसरी मंजिल से कूदी 14 वर्षीय किशोरी, मेडिकल रिपोर्ट में गर्भवती मिलने पर घबराई
 - pregnant minor jumps from faridabad court seriously injured

सौजन्य से:- Jagran

फरीदाबाद: अदालत की तीसरी मंजिल से कूदी 14 वर्षीय किशोरी, मेडिकल रिपोर्ट में गर्भवती मिलने पर घबराई

फरीदाबाद में गुमशुदा मिली 14 वर्षीय किशोरी ने अदालत परिसर की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जब उसे पता चला कि वह गर्भवती है।

HighLights

- फरीदाबाद में 14 वर्षीय किशोरी ने अदालत से लगाई छलांग।

- मेडिकल रिपोर्ट में गर्भवती मिलने पर घबराकर उठाया कदम।

- टिनशेड पर गिरने से जान बची, गंभीर रूप से घायल।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। गुमशुदगी के बाद बरामद की गई 14 वर्षीय किशोरी ने इकबालिया बयान के लिए लाए जाने के दौरान अदालत परिसर की तीसरी मंजिल पर बने बाथरूम की खिड़की से बाहर छलांग लगा दी।

गनीमत रही कि भूतल पर बने टिनशेड के ऊपर आकर गिरी। इस कारण उसकी जान बच गई, हालांकि वह गंभीर रूप से घायल हुई है, निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किशोरी डबुआ थाना क्षेत्र की रहने वाली है। कुछ दिन पहले वह घर से चली गई थी। स्वजन ने डबुआ थाने में उसकी गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था। शुक्रवार को डबुआ थाना पुलिस उसे ढूंढकर ले आई।

उसने बताया कि वह अपनी बुआ के घर गई थी। पुलिस ने मेडिकल कराकर शनिवार को इकबालिया बयान के लिए उसे अदालत में पेश किया।

अदालत में सामने आई सच्चाई तो घबरा गई किशोरी

अदालत ने जब उसकी मेडिकल रिपोर्ट खोलकर देखी तो पता चला कि किशोरी गर्भवती है। जैसे ही यह बात किशोरी को पता चली, वह घबरा गई। उसने उल्टी का बहाना किया। उसे अदालत में लेकर आई महिला कांस्टेबल बाथरूम लेकर गई।

महिला कांस्टेबल बाहर खड़ी हो गई। इस दौरान किशोरी ने बाथरूम की खिड़की खोलकर बाहर छलांग लगा दी। किशोरी के बाहर टिनशेड पर गिरती ही तेज धमाका हुआ।

वकील अपने चेंबरों से निकलकर दौड़े। किशोरी को नीचे उतारा गया। इसके बाद अस्पताल ले जाया गया। जिस खिड़की से किशोरी ने छलांग लगाई, उसमें अवरोधक नहीं लगा है। कोई भी व्यक्ति वहां से छलांग लगा सकता है।

बताया गया है कि जिस खिड़की से किशोरी ने छलांग लगाई, वहां किसी तरह का अवरोधक नहीं लगा हुआ है। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। साथ ही किशोरी के गर्भवती होने की परिस्थितियों और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
लोक अदालत को लेकर हुई बैठक - Sheikhpura News
वकील

लोक अदालत को लेकर हुई बैठक - Sheikhpura News

राष्ट्रीय लोक अदालत में केसों के निष्पादन पर जोर - Darbhanga News
वकील

राष्ट्रीय लोक अदालत में केसों के निष्पादन पर जोर - Darbhanga News

लोक अदालत को लेकर की बैठक - Munger News
वकील

लोक अदालत को लेकर की बैठक - Munger News

पानीपत के रीपक कंसल बने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष, कोविड मुआवजा समेत कई याचिकाओं से रहे चर्चित

 - ripak kansal of panipat became the treasurer of the supreme court bar association and has been prominent in several petitions including those for covid compensation
वकील

पानीपत के रीपक कंसल बने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष, कोविड मुआवजा समेत कई याचिकाओं से रहे चर्चित - ripak kansal of panipat became the treasurer of the supreme court bar association and has been prominent in several petitions including those for covid compensation

सुप्रीम कोर्ट ने यमुना नदी के मैदान को हुए नुकसान के लिए 'आर्ट ऑफ लिविंग' को जिम्मेदार ठहराने वाले एनजीटी के आदेश को खारिज कर दिया; 5 करोड़ रुपए रिफंड का निर्देश दिया
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने यमुना नदी के मैदान को हुए नुकसान के लिए 'आर्ट ऑफ लिविंग' को जिम्मेदार ठहराने वाले एनजीटी के आदेश को खारिज कर दिया; 5 करोड़ रुपए रिफंड का निर्देश दिया

न्यायमूर्ति संजय करोल ने पद छोड़ते हुए कहा, न्यायाधीश भगवान नहीं हैं, वे हर फैसले को सही नहीं देंगे - द ट्रिब्यून
वकील

न्यायमूर्ति संजय करोल ने पद छोड़ते हुए कहा, न्यायाधीश भगवान नहीं हैं, वे हर फैसले को सही नहीं देंगे - द ट्रिब्यून

लोक अदालत और मध्यस्थता: त्वरित समाधान का मार्ग
वकील

लोक अदालत और मध्यस्थता: त्वरित समाधान का मार्ग

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर बैठक
वकील

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर बैठक

ताज़ा ख़बरें