लोक अदालत और मध्यस्थता: त्वरित समाधान का मार्ग
गोपालगंज में स्थायी लोक अदालत और मध्यस्थता अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम, सुलह योग्य मामलों के समाधान पर जोर जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते सचिव गोपालगंज में वकीलों के लिए स्थायी लोक अदालत और मध्यस्थता अभियान पर एक मह…

सौजन्य से:- Prabhat Khabar
गोपालगंज में स्थायी लोक अदालत और मध्यस्थता अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम, सुलह योग्य मामलों के समाधान पर जोर
जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते सचिव
गोपालगंज में वकीलों के लिए स्थायी लोक अदालत और मध्यस्थता अभियान पर एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसका उद्देश्य जनोपयोगी सेवाओं से जुड़े विवादों का त्वरित और सौहार्दपूर्ण समाधान सुनिश्चित करना था.
Permanent Lok Adalat: वकालतखाना भवन में शनिवार को स्थायी लोक अदालत की भूमिका, क्षेत्राधिकार, प्रक्रिया एवं लाभ के साथ ‘मिडिएशन फॉर नेशन कैंपेन 3.0’ विषय पर अधिवक्ताओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य अधिवक्ताओं को स्थायी लोक अदालत एवं मध्यस्थता के माध्यम से विवादों के त्वरित और सौहार्दपूर्ण समाधान की प्रक्रिया से अवगत कराना था.
आपके शहर में
जनोपयोगी सेवाओं से जुड़े मामलों का होता है निबटारा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष राधेश्याम शुक्ला ने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 की धारा 22-बी के तहत गोपालगंज व्यवहार न्यायालय परिसर में स्थायी लोक अदालत की स्थापना की गयी है. इसका उद्देश्य जनोपयोगी सेवाओं से जुड़े विवादों का सुलह-समझौते के माध्यम से त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है.
उन्होंने बताया कि स्थायी लोक अदालत में डाक, तार, टेलीफोन, वायु एवं सड़क परिवहन, बिजली, सार्वजनिक परिवहन, स्वच्छता, अस्पताल एवं औषधालय, बीमा, आवास एवं रियल एस्टेट, शिक्षा, बैंकिंग, ट्रैफिक चालान सहित अन्य जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित मामलों का निबटारा किया जाता है. उन्होंने कहा कि स्थायी लोक अदालत का निर्णय अंतिम और सभी पक्षों पर बाध्यकारी होता है, जिससे लोगों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिलती है.
इन विवादों का होगा मध्यस्थता से निबटारा
कार्यक्रम में डीजे सप्तम सह जिला मध्यस्थता केंद्र के समन्वयक विवेक कुमार त्रिपाठी ने ‘मिडिएशन फॉर नेशन कैंपेन 3.0’ की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि व्यवहार न्यायालय में लंबित पारिवारिक विवाद, बीमा वाद, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस, वाणिज्यिक विवाद, सेवा मामले, सुलहनीय आपराधिक मामले, उपभोक्ता विवाद, राजस्व, बंटवारा, बेदखली, भूमि अधिग्रहण सहित अन्य मामलों को मध्यस्थता के माध्यम से सुलझाने का यह सुनहरा अवसर है.
स्थायी लोक अदालत और मध्यस्थता केंद्र में मामले भेजने की अपील
कार्यक्रम को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अनूप कुमार उपाध्याय, जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार मिश्रा तथा महासचिव मनोज कुमार मिश्रा ने भी संबोधित किया. उन्होंने अधिवक्ताओं से अनुरोध किया कि जनोपयोगी सेवाओं और सुलह योग्य मामलों को स्थायी लोक अदालत अथवा मध्यस्थता केंद्र में भेजकर न्यायिक प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाने में सहयोग करें.
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष रवि प्रकाश मणी त्रिपाठी, उदय नारायण मिश्र, विनोद दुबे मौजूद थे. मध्यस्थ रामबाबू प्रसाद सिंह, दिग्विजय मिश्रा, देवेंद्र पांडेय सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं मध्यस्थ उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें: पटना: रौशन आनंद प्रदर्शनों के बीच गर्दनीबाग पहुंचे, कहा-मेरे पास आयोग का काला चिठ्ठा, BPSC-BSSC घेरेंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
लोक अदालत को लेकर हुई बैठक - Sheikhpura News

राष्ट्रीय लोक अदालत में केसों के निष्पादन पर जोर - Darbhanga News

लोक अदालत को लेकर की बैठक - Munger News

पानीपत के रीपक कंसल बने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष, कोविड मुआवजा समेत कई याचिकाओं से रहे चर्चित - ripak kansal of panipat became the treasurer of the supreme court bar association and has been prominent in several petitions including those for covid compensation

सुप्रीम कोर्ट ने यमुना नदी के मैदान को हुए नुकसान के लिए 'आर्ट ऑफ लिविंग' को जिम्मेदार ठहराने वाले एनजीटी के आदेश को खारिज कर दिया; 5 करोड़ रुपए रिफंड का निर्देश दिया

न्यायमूर्ति संजय करोल ने पद छोड़ते हुए कहा, न्यायाधीश भगवान नहीं हैं, वे हर फैसले को सही नहीं देंगे - द ट्रिब्यून

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर बैठक

केंद्र ने अधिवक्ताओं के पैनल में शामिल होने के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए
ताज़ा ख़बरें
- केंद्र सरकार अधिवक्ताओं को पैनल काउंसिल के रूप में सूचीबद्ध करने के लिए दिशानिर्देश जारी करती है
- Bagpat News: छह लोगों ने किया अदालत में आत्मसमर्पण, जमानत मिली
- जस्टिस करोल बोले- जज भगवान नहीं, हर फैसला सही नहीं: फेयरवेल स्पीच देते हुए कहा- न्याय के लिए विनम्रता जरूरी
- कासिमाबाद में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जागरूकता अभियान: तहसील और कोतवाली में लोगों को दी गई जानकारी - Sonbarsa(Kasimabad) News
- Delhi News: मधुबन चौक पर मेट्रो स्टेशन को अदालत से जोड़ेगा स्काईवॉक
- फरीदाबाद: अदालत की तीसरी मंजिल से कूदी 14 वर्षीय किशोरी, मेडिकल रिपोर्ट में गर्भवती मिलने पर घबराई - pregnant minor jumps from faridabad court seriously injured
- मनन कुमार मिश्रा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर
- सुप्रीम कोर्ट वीकली राउंड अप : सुप्रीम कोर्ट के कुछ खास ऑर्डर/जजमेंट पर एक नज़र | Supreme Court Weekly Round-Up, Supreme Court, Weekly Round-Up

