Delhi News: मधुबन चौक पर मेट्रो स्टेशन को अदालत से जोड़ेगा स्काईवॉक
Delhi News: मधुबन चौक पर मेट्रो स्टेशन को अदालत से जोड़ेगा स्काईवॉक Delhi News: -9.62 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा स्काईवॉक-एफओबी, 60 प्रतिशत काम हुआ पूरा, 30 नवंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्यनई दिल्ली प्रमुख संवाददाता…

सौजन्य से:- Hindustan
Delhi News: मधुबन चौक पर मेट्रो स्टेशन को अदालत से जोड़ेगा स्काईवॉक
Delhi News: -9.62 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा स्काईवॉक-एफओबी, 60 प्रतिशत काम हुआ पूरा, 30 नवंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्यनई दिल्ली प्रमुख संवाददाता मधुबन चौक पर पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक...
Delhi News: मधुबन चौक पर पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन के लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा बाहरी रिंग रोड पर स्काईवॉक तैयार किया जा रहा है।यह स्काईवॉक रोहिणी अदालत को वहां मौजूद दोनों मेट्रो लाइन से जोड़ेगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा आउटर रिंग रोड पर तैयार की जा रही इस परियोजना का 60 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और आगामी 30 नवंबर तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह स्काईवॉक-एफओबी पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन, मधुबन चौक मेट्रो स्टेशन और रोहिणी जिला न्यायालय के बीच सुरक्षित पैदल संपर्क उपलब्ध कराएगा。
मुख्यमंत्री के विचार
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस परियोजना से मेट्रो यात्रियों, अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मचारियों, न्यायालय आने वाले लोगों और स्थानीय निवासियों को इन महत्वपूर्ण स्थानों के बीच आवागमन में सुविधा मिलेगी। यह सुविधा सड़क से अलग स्तर पर पैदल आवागमन के लिए बनाई जा रही है। इसके पूरा होने के बाद पैदल यात्रियों को व्यस्त बाहरी रिंग रोड को पार करने के लिए सड़क पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे उनकी सुरक्षा बढ़ेगी और पैदल यात्रियों तथा वाहनों के बीच टकराव कम होंगे। इसके साथ ही सुरक्षित पैदल मार्ग उपलब्ध होने से यातायात के प्रवाह में भी सुधार होगा।
आवागमन में सुधार
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मधुबन चौक मेट्रो स्टेशन के शुरू होने के साथ यह सुविधा मेट्रो नेटवर्क और आसपास के महत्वपूर्ण स्थानों के बीच बेहतर जुड़ाव तथा अंतिम छोर तक संपर्क मजबूत करने में मदद करेगी। इसके साथ ही, मेट्रो स्टेशनों और आसपास के गंतव्यों के बीच सुरक्षित पैदल मार्ग मिलने से मेट्रो के इस्तेमाल और सार्वजनिक परिवहन आधारित आवागमन को बढ़ावा मिलेगा। परियोजना के पूरा होने के बाद मेट्रो स्टेशनों और रोहिणी जिला न्यायालय के बीच आवागमन अधिक सुविधाजनक होगा तथा बाहरी रिंग रोड पर यातायात के सुचारु प्रवाह में भी मदद मिलेगी।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
लोक अदालत को लेकर हुई बैठक - Sheikhpura News

राष्ट्रीय लोक अदालत में केसों के निष्पादन पर जोर - Darbhanga News

लोक अदालत को लेकर की बैठक - Munger News

पानीपत के रीपक कंसल बने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष, कोविड मुआवजा समेत कई याचिकाओं से रहे चर्चित - ripak kansal of panipat became the treasurer of the supreme court bar association and has been prominent in several petitions including those for covid compensation

सुप्रीम कोर्ट ने यमुना नदी के मैदान को हुए नुकसान के लिए 'आर्ट ऑफ लिविंग' को जिम्मेदार ठहराने वाले एनजीटी के आदेश को खारिज कर दिया; 5 करोड़ रुपए रिफंड का निर्देश दिया

न्यायमूर्ति संजय करोल ने पद छोड़ते हुए कहा, न्यायाधीश भगवान नहीं हैं, वे हर फैसले को सही नहीं देंगे - द ट्रिब्यून

लोक अदालत और मध्यस्थता: त्वरित समाधान का मार्ग

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर बैठक
ताज़ा ख़बरें
- केंद्र ने अधिवक्ताओं के पैनल में शामिल होने के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए
- केंद्र सरकार अधिवक्ताओं को पैनल काउंसिल के रूप में सूचीबद्ध करने के लिए दिशानिर्देश जारी करती है
- Bagpat News: छह लोगों ने किया अदालत में आत्मसमर्पण, जमानत मिली
- जस्टिस करोल बोले- जज भगवान नहीं, हर फैसला सही नहीं: फेयरवेल स्पीच देते हुए कहा- न्याय के लिए विनम्रता जरूरी
- कासिमाबाद में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जागरूकता अभियान: तहसील और कोतवाली में लोगों को दी गई जानकारी - Sonbarsa(Kasimabad) News
- फरीदाबाद: अदालत की तीसरी मंजिल से कूदी 14 वर्षीय किशोरी, मेडिकल रिपोर्ट में गर्भवती मिलने पर घबराई - pregnant minor jumps from faridabad court seriously injured
- मनन कुमार मिश्रा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर
- सुप्रीम कोर्ट वीकली राउंड अप : सुप्रीम कोर्ट के कुछ खास ऑर्डर/जजमेंट पर एक नज़र | Supreme Court Weekly Round-Up, Supreme Court, Weekly Round-Up

