कांवड़ यात्रा: पुलिस-प्रशासन से शांतिपूर्ण कानून व्यवस्था की अपील
ग्रेटर नोएडा में कांवड़ यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों ने संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कीं। उन्होंने लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने और अफवाहों से बचने की सलाह दी।

सौजन्य से:- Hindustan
कांवड़ यात्रा : लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील
ग्रेटर नोएडा में कांवड़ यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारी सभी थाना क्षेत्रों के संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर रहे हैं। एसीपी डॉ. रवि शंकर ने नियमों का पालन करने और अफवाहों से बचने की सलाह दी। शिविरों और डीजे संचालकों को सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई।
ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। कांवड़ यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारी सभी थाना क्षेत्र में संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर रहे हैं। ग्रेटर नोएडा के डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी ने सोमवार की शाम दादरी, जारचा, दनकौर, रबूपुरा और जेवर में बैठक की। लोगों से पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। एसीपी डॉ. रवि शंकर ने इकोटेक वन परिसर में संभ्रांत नागरिकों, डीजे संचालकों और शिविर आयोजकों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था का पर्व है। इसे शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराना पुलिस और आमजन की साझा जिम्मेदारी है।
उन्होंने सभी से किसी भी प्रकार की अफवाह से बचने की सलाह दी। बैठक के दौरान डीजे संचालकों को शासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। शिविर आयोजकों से कहा गया कि कांवड़ शिविर केवल प्रशासन द्वारा चिह्नित स्थानों पर ही लगाए जाएं, ताकि यातायात व्यवस्था बाधित न हो और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।एसीपी ने बारिश के मौसम को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिविरों में लगे बिजली उपकरणों की नियमित जांच की जाए, जिससे करंट या शॉर्ट सर्किट जैसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके। प्रत्येक शिविर में आपातकालीन मेडिकल किट उपलब्ध रखने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में संबंधित अधिकारियों और आयोजकों को कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए कहा गया।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुपौल में 12 सितंबर को लोक अदालत, 16,600 ट्रैफ़िक‑परिवहन मामलों का त्वरित निपटारा, 90‑दिन पुराने चालानों पर 50% तक राहत

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शरिया कोर्ट के आदेश को कानूनी मान्यता नहीं दी

हरी झंडी दिखाकर शुरू, 12 सितंबर को हमीरपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

लखनऊ की पुलिस‑कानूनी सेवा मिलकर लोक अदालत का प्रचार करेंगे गांव-गांव

सर्वर त्रुटि 500: अस्थायी व्यवधान

सुप्रीम कोर्ट ने स्कूल एवं कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक लगाई: बिना आरटीई, एनसीटीई, यूजीसी योग्यता के नहीं होंगे

सर्वर त्रुटि 500 – पुनः प्रयास करें

500 सर्वर त्रुटि: अस्थायी समस्या
ताज़ा ख़बरें
- सर्वर त्रुटि 500: बाद में पुनः प्रयास करें
- सर्वर त्रुटि 500 – कृपया बाद में पुनः प्रयास करें
- सर्वर पर 500 त्रुटि: पृष्ठ लोड नहीं हो पाया
- 500 सर्वर त्रुटि – पुनः प्रयास करें
- सर्वर त्रुटि 500: पुनः प्रयास करें
- सर्वर त्रुटि 500 – अस्थायी समस्या, कृपया पुनः प्रयास करें
- सर्वर त्रुटि 500 – अस्थायी समस्या
- राष्ट्रीय लोक अदालत: महराजगंज में मामलों के तेज निपटारे की पहल

