ट्विशा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट को ट्रांसफर की अपील, पिता ने निष्पक्ष न्याय की मांग
मृतका के पिता नवनिधि शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर मामले को मध्य प्रदेश के बाहर किसी अन्य राज्य की अदालत में स्थानांतरित करने की अनुरोध किया है, क्योंकि पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह के प्रभाव से स्थानीय स्तर पर निष्पक्ष सुनवाई पर सवाल उठ रहा है। उसी दौरान, भोपाल कोर्ट में आरोपी पति समर्थ सिंह की डिफ़ॉल्ट बेल अर्जी पर बहस हुई है और 5 अक्टूबर को निर्णय सुनाया जाएगा।

सौजन्य से:- Navbharat Times
Twisha Sharma Case: मॉडल से अभिनेत्री बनीं ट्विशा शर्मा के कथित दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या मामले में नया मोड़ आ गया है। उनके पिता नवनिधि शर्मा ने मुख्य आरोपी पक्ष यानी पूर्व जिला जज सास गिरिबाला सिंह के रसूख और प्रभाव के चलते निष्पक्ष ट्रायल की आशंका जताते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।
भोपाल: मॉडल से अभिनेत्री बनीं ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत और कथित दहेज प्रताड़ना का मामला अब देश की सबसे बड़ी अदालत तक पहुंच गया है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में निष्पक्ष सुनवाई को लेकर गंभीर सवाल खड़े करते हुए मृतका के पिता ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दूसरी ओर, भोपाल की स्थानीय अदालत में इस मामले के मुख्य आरोपी पति की जमानत याचिका पर भी कानूनी प्रक्रिया तेजी से चल रही है।
निष्पक्ष ट्रायल को लेकर उठाई गई चिंता
मृतका के स्थानीय वकील अंकुर पांडे ने जानकारी दी कि नवनिधि शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर यह अनुरोध किया है कि इस केस की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए ट्रायल को भोपाल सत्र न्यायाधीश पल्लवी द्विवेदी की अदालत से किसी अन्य राज्य की अदालत में स्थानांतरित किया जाए। याचिका के पीछे मुख्य आधार यह है कि आरोपी पक्ष से जुड़ी पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह के रुतबे के कारण स्थानीय स्तर पर निष्पक्ष न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है, इसलिए न्याय हित में केस का ट्रांसफर जरूरी है।
सीबीआई जांच और डिफ़ॉल्ट बेल का पेंच
इस बीच, भोपाल की अदालत में गुरुवार को आरोपी पति समर्थ सिंह की ओर से दायर डिफ़ॉल्ट बेल आवेदन पर तीखी कानूनी बहस हुई। समर्थ सिंह के वकीलों का तर्क है कि केंद्रीय जांच ब्यूरो ने कानून द्वारा निर्धारित 90 दिनों की समयावधि के भीतर अपनी जांच पूरी नहीं की और इस डेडलाइन से पहले जो चार्जशीट पेश की, वह अधूरी थी। इस आधार पर उन्होंने वैधानिक जमानत की मांग की है। भोपाल कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है, और इस बहुप्रतीक्षित याचिका पर आगामी 5 अक्टूबर को फैसला सुनाया जाएगा।
मृतका ट्विशा शर्मा के पिता नवनिधि शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर पिटीशन दायर कर मामले का ट्रायल मध्य प्रदेश से बाहर किसी अन्य राज्य में भेजने की मांग की है।
याचिका में मुख्य रूप से आरोपी पक्ष की प्रभावशीलता का हवाला दिया गया है, क्योंकि इस मामले में आरोपी पक्ष की ओर से पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह का नाम जुड़ा हुआ है।
भोपाल कोर्ट में आरोपी पति समर्थ सिंह की डिफ़ॉल्ट बेल अर्जी पर गुरुवार को लंबी बहस हुई, जिस पर अदालत ने अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है और अब 5 अक्टूबर को फैसला सुनाया जाएगा।
लेखक के बारे मेंआकाश सिकरवारआकाश सिकरवार नवभारतटाइम्स.कॉम की मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ डिजिटल टीम में बतौर कंसल्टेंट कार्यरत हैं। उनके पास प्रिंट, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता का 7 वर्षों का लंबा अनुभव है। जुलाई 2023 में NBT ऑनलाइन से जुड़ने से पहले वे पंजाब केसरी ग्रुप और सारांश टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
विशेषज्ञता: आकाश की मुख्य विशेषज्ञता मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम और प्रशासनिक खबरों का सटीक विश्लेषण करने में है। वे इन क्षेत्रों के ऐतिहासिक महत्व, जमीनी विवादों, जल-जंगल-जमीन के मुद्दों और शासन-प्रशासन की जनहितैषी खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। वे जटिल विषयों को सरल भाषा में डिकोड करने और उनके सामाजिक असर को उजागर करने में माहिर हैं।
पत्रकारिता अनुभव और शिक्षा: आकाश ने साल 2019 में पंजाब केसरी ग्रुप से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां उन्होंने ऑटोमोबाइल जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग पर विशेष काम किया। इसके बाद सारांश टाइम्स में सीनियर सब-एडिटर के रूप में न्यूज रिसर्च और डेस्क मैनेजमेंट का अनुभव हासिल किया। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में एम.ए. और बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा से पीजी डिप्लोमा किया है।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने दोहरे हत्याकांड में महिला को बरी करने का फैसला बरकरार रखा, डीएनए साक्ष्य अधूरा

नए आपराधिक कानूनों से न्याय की गति तेज—FIR से सुप्रीम कोर्ट तक 3 साल में

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल जज की बिन माँगी बंधक सलाह पर जताई नाराजगी, माँगी स्पष्ट सफाई

गांधी जयंती पर बच्चों को कानूनी ज्ञान से सशक्त बनाया

इंडियन यूथ कांग्रेस ने जंतर मंच पर CEC के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति को चुनौती दी

गुजरात उच्च न्यायालय ने टेलीग्राम पर पुनः‑NEET पेपर विज्ञापन के आरोपी को जमानत दी, चार्जशीट दायर

मातृत्व से परे: बच्चे न होने को क्रूरता नहीं माना, मद्रास उच्च न्यायालय ने तलाक की माँग खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल जज के बरी सलाह पर अस्वीकृति जताई
ताज़ा ख़बरें
- आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अनदेखी से जनता को झंझट, दिल्ली हाईकोर्ट ने किया नोटिस
- पिथौरागढ़ के स्कूलों में महिला‑बाल सुरक्षा और साइबर सुरक्षा पर पुलिस जागरूकता कार्यक्रम
- संवैधानिक आपातकाल: राज्य की विफलता पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णायक कदम
- भारत के औषधि मूल्यों पर सुप्रीम कोर्ट की चौंकाने वाली चेतावनी
- जंतर‑मंतर 2.0 में CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की माँग, महाभियोग प्रक्रिया की जटिलता
- सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल जज की ज़मानत सलाह को खारिज किया, समय‑विस्तार पर जताई नाराज़गी
- सुप्रीम कोर्ट ने कहा: दस्तावेज़ों की कमी से मवेशी के कत्लेआम का अनुमान नहीं लगाया जा सकता
- चुनाव आयोग के बीएलओ अभियान से छूटे नामों को सूची में जोड़ने का नया कदम

