भूपेश बघेल ने गृहमंत्री पर हमला: कानून व्यवस्था फेल, वसूली का चल रहा खेल
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर एयरपोर्ट पर गृहमंत्री विजय शर्मा पर कानून व्यवस्था के बिगड़ने और वसूली के चलने का आरोप लगाया। उन्होंने बिलासपुर में हुए तनाव और पुलिस की नाकामी की शिकायत की, तथा बताया कि सरकार के अधिकारी राजनीतिक दबाव से प्रभावित हैं। वर्तमान में वह दिल्ली जाकर पार्टी नेताओं से मिलने की तैयारी कर रहे हैं।

सौजन्य से:- ETV Bharat
छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था फेल, यहां चल रही वसूली: भूपेश बघेल
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने बिलासपुर में हुए विवाद और तनाव को लेकर राज्य सरकार को कोसा. रितेश तंबोली की रिपोर्ट.
By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : August 29, 2026 at 8:57 PM IST
रायपुर: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर में हुए हंगामे और तनाव को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा को निशाने पर लिया. बघेल ने कहा, ''गृहमंत्री अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह से फेल साबित हो रहे हैं.'' बघेल ने कहा, ''उनसे उनका अपना जिला और गृहमंत्रालय दोनों की जिम्मेदारी नहीं संभल पा रही है.'' पूर्व सीएम ने कहा, ''आए दिन कई जगहों पर तनाव के हालात बन रहे हैं, जिन्हे रोकने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है.'' बघेल ने आरोप लगाया कि मंत्रियों की बात अधिकारी नहीं सुन रहे हैं जिससे ऐसे हालात बन रहे हैं.
छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था फेल
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने विजय शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा, ''प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति काफी लचर होती जा रही है. व्यवस्था सुधारने के नाम पर वसूली का खेल चल रहा है.'' भूपेश बघेल ने ये बातें रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कही. भूपेश बघेल आज दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं, जहां वो पार्टी के बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे.
बिलासपुर में 2 पक्षों के बीच विवाद
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर में 2 पक्षों के बीच हुए विवाद और तनाव की स्थिति को लेकर कहा, "प्रदेश के गृहमंत्री अक्षम हैं, गृह मंत्रालय के साथ ही उनका जिला भी उनसे नहीं संभल रहा है. आए दिन सभी जगह पर तनाव की स्थिति बन रही है. कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद लचर और खराब है, केवल वसूली में लगे हैं."
हम सांप्रदायिक सद्भाव नहीं बिगाड़ रहे हैं, आप सत्ता में हैं पुलिस आपके पास है, फिर कैसे ये गड़बड़ी हो रही है. आप अपनी जिम्मेदारियों से भाग नहीं सकते हैं, आपको जनता को जवाब देना होगा. ये गड़बड़ी इसलिए हो रही है कि जो लोग इसमें शामिल हैं वो या तो बीजेपी या फिर आरएसएस से संबंधित हैं, इस वजह से पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है. बीजेपी के द्वारा हमपर झूठा आरोप मढ़ा जा रहा है: भूपेश बघेल, पूर्व सीएम
मंत्री की बात नहीं सुनते अधिकारी-कांग्रेस
बीजेपी के 2 दिवसीय बैठक पर तंज कसते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि कोई भी अपना दायित्व सही से नहीं निभा पा रहा है. अधिकारी अपने मंत्री का बात तक नहीं सुन रहे हैं. बघेल ने आरोप ने लगाया कि अधिकारी जिम्मेदारों का फोन तक नहीं उठाते. बघेल ने कहा कि सरकार के पास पैसों की कमी है और विभाग के अधिकारी भी खाली बैठे हैं. किसी के पास भी स्पष्ट दिशा निर्देश नहीं है. बघेल ने कहा, ''अधिकारी के पास भाजपा नेताओं का फोन आ जाता है कि अमुक काम नहीं करना है, ऐसे में अधिकारी क्या करेगा. बघेल ने कहा कि सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विजय बघेल इसके जीते जागते उदाहरण हैं. अधिकारी सोचते हैं कि किसी बात सुनें किसकी नहीं.''
सोनिया गांधी की किताब को लेकर बीजेपी सरकार पर उठाए सवाल
सोनिया गांधी की लिखी किताब को नहीं छापे जाने के मुद्दे पर कहा, सरकार का दबाव होता है ये हम सभी जानते हैं. जनसंपर्क विभाग का भी प्रेशर होता है, लेकिन सोनिया जी बेबाक और निडर महिला हैं, वो जो लिखेंगी वो सीधा और सच्चा लिखेंगी. बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नहीं चाहती है कि उनकी किताब छपे.
सोनिया गांधी के संस्मरण को नहीं छापने के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि "आप मीडिया से जुड़े हुए हैं. इतना दबाव सरकार का रहता है वो आप अच्छी तरह से जानते हैं. जनसंपर्क विभाग को सरकार का कितना प्रेशर रहता है समझ सकते हैं. फिर तो सोनिया जी बेबाक कहने वाली है. निडर महिला है. सोनिया जी अपने संस्मरण में जो बात लिखेंगी तो हो सकता है भारतीय जनता पार्टी के सेहत पर फर्क पड़े. इसलिए उसको प्रकाशित नहीं होने देना चाहते."
महतारी वंदन की राशि पर उठाए सवाल
बघेल ने कहा, ''महतारी वंदन का पहले 70 लाख रुपए देते थे, लेकिन अब महतारी वंदन की राशि घटकर 67 लाख रुपए पर पहुंच गई है. महतारी वंदन के लिए बनाए गए पोर्टल भी बंद है. साल 2024 से लेकर साल 2026 तक जितने भी लोगों ने शादियां की है. पोर्टल में रजिस्टर होने के बाद उन्हें महतारी वंदन की राशि भी नहीं मिल रही है."
EXPLAINER: सुशासन तिहार के बाद तबादलों का तूफान, सवा महीने में 984 से ज्यादा ट्रांसफर, गरमाई सियासत
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
मानगो चौक में राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूकता रथ अभियान

हरियाणा में 12 सितंबर को ट्रैफिक ई‑चालान निपटाने लोक अदालत, कार‑बाइक मालिकों के लिए अवसर

महराजगंज में अवकाशकालीन सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए डीएम‑एसपी ने अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश

लोक अदालत में अधिक मामलों का निपटारा बढ़ाने पर जोर

सत्य निकेतन हादसे के बाद अतिरिक्त मंजिलों को सील करने में सरकारी नियमों की अड़चन

हमारी नदियों की ज़िन्दगी के लिए एक नया दृष्टिकोण

नदियों की संकट स्थिति: जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या दबाव से बढ़ रही चुनौतियाँ

वाराणसी में पेंशनधारकों के लिए 15 दिसंबर को पेंशन अदालत का संचालन
ताज़ा ख़बरें
- जलवायु परिवर्तन और जनसंख्या दबाव से नदियों की बिगड़ती स्थिति—इन्हें इंसान मानना बदल सकता है?
- नदियों को मानवीय दृष्टिकोण से देखें: जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या का बढ़ता दबाव
- नदियाँ भी मनुष्य हैं: उनके संकट पर नया दृष्टिकोण
- कुशीनगर में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंक‑ऋण व पारिवारिक विवाद सुलह‑समझौते से सुलझेंगे
- रक्तरंजित धारा: जलवायु‑परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या दबाव से नदियों की संकटग्रस्त स्थिति
- विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता रैली निकाली
- नदियों को मानवीकृत करें? क्या इससे जल संकट में बदलाव आ सकता है?
- नदियों की दुविधा: जलवायु, प्रदूषण और जनसंख्या के साथ संघर्ष

