सुप्रीम कोर्ट ने यौन अपराधों में बढ़ोत्तरी पर जताई गहरी चिंता, जवाबदेही की अपील की
सर्वोच्च न्यायालय ने हालिया यौन अपराधों के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता व्यक्त की और सभी संबंधित पक्षों से जिम्मेदारी लेने का आग्रह किया। कोर्ट ने इस दिशा में ठोस कदमों की आवश्यकता पर बल दिया, जिससे पीड़ितों को न्याय सुनिश्चित हो सके।

सौजन्य से:- DW.com
यौन अपराधों पर सुप्रीम कोर्ट चिंतित, जवाबदेही की मांग की
प्रकाशित २८ सितम्बर २०२६आखिरी अपडेट २८ सितम्बर २०२६आज दिनभर की सभी खबरों और अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें. हम आपके लिए देश और दुनिया के साथ राजनीति, खेल, विज्ञान और दिनभर की तमाम खबरों से जुड़े लाइव अपडेट के साथ हाजिर हैं. बस हमारे साथ बने रहें.
आपके लिए अहम जानकारी
केजरीवाल ने की प्रवेश वर्मा की गिरफ्तारी की मांग, युवक को थप्पड़ मारा था
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार में लोक निर्माण विभाग के मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है. आरोप है कि प्रवेश वर्मा ने तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान एक युवक को थप्पड़ मारा था. वह युवक कथित तौर पर सड़क की गुणवत्ता को लेकर सवाल पूछ रहा था और पूरे घटनाक्रम को लाइवस्ट्रीम कर रहा था.
युवक के वकील ने कहा है कि उनके मुवक्किल ने सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार को लेकर सवाल पूछा था जिसके बाद मंत्री प्रवेश वर्मा ने उन्हें थप्पड़ मार दिया. वहीं, प्रवेश वर्मा ने एक वीडियो जारी कर दावा किया कि आम आदमी पार्टी के एक कार्यकर्ता ने उनके परिवार को गालियां दी थीं, जिसके बाद उन्होंने वही किया, जो कोई भी अन्य व्यक्ति करता.
केजरीवाल ने इस मामले में कहा, “एक तरफ प्रधानमंत्री जी जेन-जी को रील्स बनाकर जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, दूसरी तरफ दिल्ली के पीडब्ल्यू मंत्री प्रवेश वर्मा थप्पड़ मार रहे हैं. प्रधानमंत्री जी, प्रवेश वर्मा को गिरफ्तार कीजिए और घटिया सड़क बनाने वाले जिम्मेदार इंजीनियर्स पर भी कार्रवाई कीजिए. फिर आपको रील बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जेन-जी खुद आपके साथ आ जाएगी.”
भारत और नेपाल में बाढ़, भूस्खलन के चलते 100 से अधिक लोगों की मौत
भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में पिछले तीन दिनों में बारिश संबंधी घटनाओं में 80 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार, 25 सितंबर से बारिश हो रही है. बारिश के पानी से कई सड़कें और गलियां जलमग्न हो गई हैं. तेज हवाओं की वजह से पेड़ गिरे हैं. बाढ़, भूस्खलन और करंट लगने की घटनाओं में दर्जनों लोगों की मौत हुई है.
राज्य के राहत आयुक्त कार्यालय ने बताया कि 2000 हेक्टेयर से अधिक फसलें क्षतिग्रस्त हो गई हैं और 100 से अधिक जानवर मारे गए हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि मध्य भारत में बने निम्न दबाव के कारण उत्तर प्रदेश में हुई. भारत में आमतौर पर जून में शुरू होने वाला मानसून सत्र अब अपने आखिरी चरण से गुजर रहा है.
भारत के पड़ोसी देश नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में 25 से अधिक लोग मारे गए हैं. न्यूज एजेंसी एएफपी ने नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) के हवाले से यह जानकारी दी है. इससे पहले, पिछले महीने आई अचानक बाढ़ में नेपाल में 1,400 से अधिक लोग मारे गए थे.
ब्रिटेन में अमेरिकी एयरबेस के पास पांच गिरफ्तार, आतंकी हमले की तैयारी का शक
ब्रिटेन की पुलिस ने अमेरिका द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे आरएएफ फेयरफोर्ड एयरबेस के पास पांच लोगों को आतंकवादी हमले की तैयारी के शक में गिरफ्तार किया है. काउंटर-टेररिज्म पुलिस ने अपने बयान में कहा, “रविवार, 27 सितंबर को रात करीब 12:45 बजे पुलिस को तीन संदिग्ध वाहनों के बारे में सूचना मिली. ये वाहन एयरबेस की ओर जाते हुए दिखाई दिए थे.”
पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया. तीन सफेद वैन की जांच के लिए सेना की बम निरोधक टीम को बुलाया गया. अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि संदिग्ध एयरबेस को "बड़ा नुकसान" पहुंचाना चाहते थे और ब्रिटिश और अमेरिकी अधिकारियों की निगरानी में थे.
ब्रिटेन के रक्षा मंत्री वेस स्ट्रीटिंग ने कहा कि ईरान की किसी भूमिका के बारे में अभी अटकल लगाना गैर-जिम्मेदाराना होगा. पुलिस भी फिलहाल संदिग्धों के मकसद और किसी संभावित विदेशी संबंध की जांच कर रही है.
आरएएफ फेयरफोर्ड ब्रिटेन में अमेरिकी वायुसेना का एक अहम ठिकाना है. मार्च में तत्कालीन प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने ईरान के मिसाइल ठिकानों के खिलाफ अमेरिका की "रक्षात्मक कार्रवाई" के लिए ब्रिटेन के दो एयरबेसों के इस्तेमाल की अनुमति दी थी, जिनमें आरएएफ फेयरफोर्ड भी शामिल था.
बलात्कार की बढ़ती घटनाएं व्यवस्थागत विफलता को उजागर करती हैं: सुप्रीम कोर्ट
भारत के सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में हुईं बलात्कार की घटनाओं का स्वतः संज्ञान लिया है. जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस के विनोद चंद्रन की बेंच ने सोमवार, 28 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हो रहे यौन अपराधों की न्यूज रिपोर्टों पर चिंता व्यक्त की और जवाबदेही तय करने की आवश्यकता पर जोर दिया.
कानूनी खबरों की वेबसाइट लाइव लॉ के मुताबिक, इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने उस घटना का जिक्र किया जिसमें एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई थी. कोर्ट ने उस मामले का भी जिक्र किया, जिसमें चलती स्लीपर बस में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया. कोर्ट ने कहा कि 2012 के निर्भया मामले से इसकी दुखद तुलना किए बिना कोई नहीं रह सकता.
कोर्ट ने टिप्पणी की कि ये घटनाएं सवाल उठाती हैं कि क्या निर्भया मामले के बाद से प्रणालीगत कानून प्रवर्तन तंत्र ने कोई सार्थक प्रगति की है. कोर्ट ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में बढ़ती ऐसी घटनाएं, बुनियादी सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में कानून प्रवर्तन और प्रशासनिक अधिकारियों की व्यवस्थागत विफलता को उजागर करती हैं.
कोर्ट ने आगे कहा कि अपर्याप्त रोशनी या निगरानी, गश्त की कमी या अन्य प्रशासनिक कमियों की वजह से पार्क, सड़कों, बसों, मेट्रो स्टेशनों, सबवे और फुटब्रिजों जैसे सार्वजनिक स्थानों को उच्च जोखिम वाले क्षेत्र नहीं बनने दिया जा सकता. कोर्ट ने अपराध की रोकथाम और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने का आह्वान किया.
दो उत्तर कोरियाई युद्धबंदियों के हस्तांतरण पर यूक्रेन-दक्षिण कोरिया में विवाद
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने यूक्रेन से आधिकारिक स्पष्टीकरण और माफी की मांग की है. देश ने आरोप लगाया है कि यूक्रेन ने दो उत्तर कोरियाई युद्धबंदियों को दक्षिण कोरिया भेजे जाने की जानकारी सार्वजनिक कर दी, जबकि दोनों देशों के बीच इस हस्तांतरण को गोपनीय रखने पर सहमति हुई थी.
दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति कार्यालय के वरिष्ठ सचिव सियोंग घी-होंग ने रविवार को कहा कि यूक्रेन ने पहले गोपनीयता की मांग की और दोनों देशों के बीच कई स्तरों पर युद्धबंदियों के हस्तांतरण को लेकर बातचीत हुई थी. सियोंग के मुताबिक, यूक्रेन का मानना था कि जानकारी सार्वजनिक होने से देश के भीतर आलोचना हो सकती है कि उसने इन सैनिकों के बदले यूक्रेनी युद्धबंदियों को हासिल करने का मौका गंवा दिया.
यूक्रेनी बच्चों को उत्तर कोरिया भेजे जाने पर मचा हंगामा
दक्षिण कोरिया ने युद्धबंदियों और उनके परिवारों की सुरक्षा के साथ-साथ कूटनीतिक और मानवीय चिंताओं को देखते हुए हस्तांतरण को गोपनीय रखने पर सहमति दी थी. दक्षिण कोरिया के अनुसार, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन के दौरान इस हस्तांतरण की जानकारी सार्वजनिक कर दी. सियोंग ने कहा कि इससे दोनों सरकारों के बीच भरोसे को गंभीर नुकसान पहुंचा है और दोनों देशों के संबंध प्रभावित हो सकते हैं.
ना उत्तर कोरिया, ना रूस; हंगरी में ओरबान की जीत की रेसिपी अलग है
उत्तर कोरिया ने रूस की मदद के लिए सैनिक भेजे थे, जो यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस की तरफ से लड़ रहे थे. यूक्रेन की सेना ने इन दोनों उत्तर कोरियाई सैनिकों को जनवरी 2025 में रूस के कुर्स्क क्षेत्र में पकड़ा था. चूंकि दक्षिण कोरिया के संविधान के मुताबिक उत्तर कोरियाई लोगों को भी दक्षिण कोरिया का नागरिक माना जाता है, इसलिए दोनों को दक्षिण कोरिया भेजने की संभावना पर यूक्रेन और दक्षिण कोरिया के बीच बातचीत हुई.
एलपीयू में बलात्कार की कथित घटना के विरोध में हिंसा, 10 दिन के लिए कक्षाएं निलंबित
पंजाब में स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में बलात्कार की कथित घटना के विरोध में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए. इसके बाद विश्वविद्यालय ने मिड-टर्म एग्जाम स्थगित कर दिए हैं और 10 दिनों के लिए कक्षाएं निलंबित कर दी हैं. विद्यार्थियों को कहा गया है कि वे चाहें तो 10 दिनों के लिए अपने घर जा सकते हैं. इसके बाद कई स्टूडेंट अपने घरों के लिए निकल रहे हैं.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार, 28 सितंबर को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव को घटनास्थल का दौरा करने और स्थिति का जायजा लेने का निर्देश दिया. उन्होंने आदेश दिया कि बलात्कार की कथित घटना के संबंध में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. वहीं, पुलिस ने कहा है कि सोमवार सुबह यूनिवर्सिटी में स्थिति शांत बनी हुई है.
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सोशल मीडिया पर यह खबर फैली थी कि यूनिवर्सिटी कैंपस के भीतर एक छात्रा के साथ कथित तौर पर रेप हुआ है, जिसके बाद रविवार को छात्रों ने विरोध-प्रदर्शन किए जो बाद में हिंसक हो गए. एएनआई के मुताबिक, छात्रों की पुलिस के साथ झड़पें हुईं और कई वाहनों में आग लगा दी गई. इसके बाद कैंपस में बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है.
पुलिस ने कहा है कि घटना के तथ्यों का पता लगाने के लिए जांच जारी है. अधिकारियों ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि विश्वविद्यालय परिसर के अंदर किसी छात्रा के साथ बलात्कार हुआ था. इसके अलावा, आरोपी की पहचान भी अभी तक स्थापित नहीं हो पाई है. मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है.
यूक्रेन: ओडेसा के पास जहाज पर रूसी हमला, खारकीव में 22 घायल
रूस के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को दावा किया कि उसकी सेना ने यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह की ओर जा रहे एक मालवाहक जहाज को निशाना बनाया. रूस के मुताबिक, जहाज पर सैन्य कामों में इस्तेमाल होने वाला सामान लदा था. रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रातभर किए गए हमलों में यूक्रेन के ऊर्जा ढांचे, डेटा सेंटर, रसद केंद्र और एक सैन्य हवाई अड्डे को भी निशाना बनाया गया.
मंत्रालय ने इससे पहले भी ओडेसा और आसपास के इलाकों में रसद केंद्रों, बंदरगाह, परिवहन ढांचे और सैन्य सामान ले जाने वाले जहाजों पर हमले करने का दावा किया है. ओडेसा, ब्लैक सी में स्थित यूक्रेन का प्रमुख बंदरगाह क्षेत्र है. युद्ध के दौरान यह यूक्रेन के समुद्री व्यापार और सामान की आवाजाही के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा है.
अपना सोना क्यों बेच रहा है रूस?
इसके अलावा यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में रूसी हमले में 22 लोग घायल हो गए, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं. खारकीव के मेयर इहोर तेरखोव ने सोमवार सुबह टेलीग्राम पर इसकी जानकारी दी. तेरखोव के मुताबिक, रूस की ओर से दागा गया गाइडेड एरियल बम शहर की एक रिहायशी इमारत पर गिरा. हमले में इमारत को नुकसान पहुंचा है. वहीं, यूक्रेन की राजधानी कीव में रूसी ड्रोन ने एक पेट्रोल स्टेशन को निशाना बनाया.
बैंकों की हड़ताल टली, सभी शनिवारों की छुट्टी करने पर चर्चा होगी
28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल टाल दी गई है. इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के बीच हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया. रविवार, 27 सितंबर को रात साढ़े 9 बजे आईबीए के साथ मीटिंग के बाद यूएफबीयू ने एक सर्कुलर जारी कर यह घोषणा की.
इस प्रस्तावित हड़ताल की एक मुख्य वजह सरकारी बैंकों में सभी शनिवारों की छुट्टी नहीं होना था. इन बैंकों में फिलहाल महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहती है, जबकि पहले और तीसरे शनिवार को बैंक खुले रहते हैं. बैंक कर्मचारियों की मांग है कि फाइव-डे वर्किंग लागू की जाए और महीने के सभी शनिवारों को छुट्टी घोषित किया जाए.
यूएफबीयू ने लिखा, “बाकी शनिवारों की छुट्टी घोषित करने की मांग पर चर्चा करने के लिए तुरंत प्रभाव से आईबीए और यूएफबीयू की एक उच्च स्तरीय समिति बनाई जाएगी” और सभी हितधारकों के लिए स्वीकार्य समाधान तक पहुंचने के लिए विकल्पों का पता लगाया जाएगा.” इसके अलावा, अन्य मुद्दों पर भी बातचीत शुरू किए जाने की बात कही गई है.
हड़ताल होने पर भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और पंजाब नेशनल बैंक जैसी बड़ी बैंकों में तीन दिन तक कामकाज बंद रहता. ग्राहकों की परेशानी कम करने के लिए प्रस्तावित हड़ताल से एक दिन पहले यानी रविवार, 27 सितंबर को छुट्टी के दिन भी बैंक खुले ताकि ग्राहक हड़ताल से पहले अपने जरूरी काम निपटा सकें.
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
डिजिटल सुरक्षा पर कानूनी जागरूकता: न्यायिक अधिकारियों का स्कूल दौरा

सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से UPI शुल्क पर स्पष्टीकरण का अनुरोध किया

सुप्रीम कोर्ट ने TMC नाम‑सिम्बल विवाद के निपटारे के लिये 4‑महीने की समयसीमा तय की

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा: मुस्लिम वैवाहिक कानून से 18 से कम उम्र की पत्नी के साथ यौन संबंध पर पीओसीएसओ या बीएनएस के तहत दण्ड नहीं छूटता

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल विधानसभा स्पीकर से 8 अक्टूबर तक प्रतिद्वंद्वी विधायक के अपदस्थीकरण के याचिकाएँ निपटाने का आग्रह किया

13 साल की कैद के बाद सिराज को टेलीफोन पोल चोरी के मामले में 10 साल की सजा

स्थिर‑लचीले कानून: वियतनाम के महासचिव‑राष्ट्रपति तो लाम ने 2030‑2045 तक कानूनी सुधार का रोडमैप पेश किया

सुप्रीम कोर्ट ने UPI पर चार्ज लगाने का निर्णय समझाने हेतु केंद्र से आवेदन माँगा
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने बलात्कार मामलों में जवाबदेही की पुकार, कहा ‘कानून प्रवर्तन की चूक’
- दिल्ली‑एनसीआर में बलात्कार मामलों ने पुलिस‑प्रशासन की व्यवस्थित चूक उजागर की, सुप्रीम कोर्ट ने स्वयंसिद्ध कार्रवाई शुरू की
- सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली‑NCR में यौन अपराधों को रोकने के लिये अधिकारियों को जवाबदेह ठहराने का आदेश दिया
- सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों पर हमले को नज़रअंदाज़ नहीं किया, शिवसेना पार्षद की जमानत पर लगा रोक
- कॉकरोच जनता पार्टी ने तय किया, ज्ञानेश कुमार की इस्तीफ़ा मांग पर अदालत का फैसला नहीं बदलेगा
- सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में अल्पवयस्कों पर लैंगिक हमलों को ‘निरभया के समान’ बताया
- सीवान में डीआईजी विजिलेंस ने कानून‑व्यवस्था पर त्वरित कदमों का निर्देश
- सुप्रीम कोर्ट ने TMC प्रतीक विवाद पर चुनाव आयोग को 4 महीने में अंतिम फैसला देने को कहा

