चाइनीज मांझे पर सख्ती की तैयारी, यूपी सरकार लाएगी अलग कानून
उत्तर प्रदेश में जानलेवा चाइनीज मांझे के निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए सरकार अलग कानून लाने की तैयारी में है. इसमें चाइनीज मांझे के निर्माण से लेकर बिक्री और इस्तेमाल तक पर सख्ती की तैयारी होगी. पीड़ितों के लिए मुआवजे जैसे प्रावधान भी किए जाएंगे.

सौजन्य से:- ndtv.in
- चाइनीज मांझे के निर्माण से लेकर बिक्री और इस्तेमाल तक पर सख्ती की तैयारी
- पीड़ितों के लिए मुआवजे जैसे प्रावधान पर भी विचार कर रही है सरकार
- जस्टिस राजन रॉय और जस्टिस मंजीव शुक्ला की पीठ के सामने विचाराधीन है मामला
उत्तर प्रदेश में जानलेवा चाइनीज मांझे के निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रभावी तरीके से रोक लगाने के लिए प्रदेश सरकार अलग और सख्त कानून लाने की तैयारी में है. राज्य सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के सामने अपना पक्ष रखते हुए बताया है कि चाइनीज मांझे के खिलाफ कड़े कानूनी प्रावधान किए जाएंगे. प्रस्तावित कानून के जरिए इसके निर्माण से लेकर बिक्री और इस्तेमाल तक पर सख्ती की तैयारी है.
राज्य सरकार की ओर से अदालत को पहले बताया गया था कि जानलेवा मांझे पर प्रभावी रोक के लिए एक विशेष कानून पर काम किया जा रहा है. प्रस्तावित कानून का नाम ‘यूपी लेथल मांझा (प्रोहिबिशन ऑफ मैन्युफैक्चर, सेल एंड यूज) एक्ट' रखा जा सकता है. सरकार पीड़ितों के लिए मुआवजे जैसे प्रावधान पर भी विचार कर रही है.
हाईकोर्ट में चल रही है सुनवाई
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच चाइनीज मांझे के आयात, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रभावी रोक से जुड़ी जनहित याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है. जस्टिस राजन रॉय और जस्टिस मंजीव शुक्ला की पीठ के सामने यह मामला विचाराधीन है. अदालत लगातार यह जानने की कोशिश कर रही है कि प्रतिबंध के बावजूद जानलेवा मांझा बाजार में कैसे उपलब्ध हो रहा है और इसे रोकने के लिए जिम्मेदार विभागों ने क्या कदम उठाए हैं.
ऑनलाइन बिक्री की जानकारी पर भी कोर्ट सख्त
सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि प्रतिबंधित चाइनीज मांझा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए भी उपलब्ध होने की शिकायतें सामने आई हैं. इस पर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से इस पहलू की भी जांच करने को कहा है. मामले की अगली सुनवाई 27 जुलाई को प्रस्तावित है.
प्रतिबंध के बावजूद सामने आती रही हैं घटनाएं
चाइनीज मांझा पहले से प्रतिबंधित है, लेकिन इसके बावजूद अवैध बिक्री और इस्तेमाल की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं. कांच या अन्य धारदार सामग्री से लेपित सिंथेटिक डोर विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों, राहगीरों और पक्षियों के लिए जानलेवा साबित होती है. कई मामलों में गले में मांझा फंसने से गंभीर चोट और मौत तक की घटनाएं हुई हैं.
ऐसे में अब सरकार मौजूदा प्रतिबंध को और प्रभावी बनाने के लिए अलग कानून के जरिए निर्माण, भंडारण, बिक्री और इस्तेमाल की पूरी श्रृंखला पर सख्त कार्रवाई का कानूनी ढांचा तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है. प्रस्तावित कानून के अंतिम प्रावधान इसके औपचारिक मसौदे और विधायी प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्पष्ट होंगे.
यह भी पढ़ें- आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा बुलडोजर, 40 में से 38 भवनों को गिराने का नोटिस जारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
दिल्ली सरकार का नई व्यवस्था, समय पर नहीं मिला बर्थ सर्टिफिकेट या बिजली कनेक्शन तो मिलेगा 5000 रुपए मुआवजा

न्यायाधीश की एलपीजी एजेंसी: न्यायिक आचरण के उल्लंघन का मामला

अपीलीय अदालतों को स्वतंत्र निर्णय लेना होगा, ट्रायल कोर्ट के फैसले को आसानी से नहीं पलट सकेंगी: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट को दिया निर्देश, अब उन्हें स्वतंत्र कारण बताने होंगे

सोनम वांगचुक की जान बचाने के लिए सरकार को दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश

बॉम्बे हाई कोर्ट ने गंभीर चिंता व्यक्त की: ऑक्सीजन शॉट्स लेंगे लोग?

अपीलीय अदालतों को कानूनी नियमों का पालन करना होगा, ट्रायल कोर्ट के फैसले का सम्मान करेंगे

सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई से डिजिटल मूल्यांकन में गड़बड़ी रोकने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी
ताज़ा ख़बरें
- कानूनी खुलासे: वांगचुक, आईवीएफ, एविएशन, आईआईटी और दिनभर की चर्चाएं
- सुप्रीम कोर्ट ने कहा - खुद के लिए खेती की जमीन खरीदने की पहली शरुआत का अधिकार, खेती की जमीन पर भी हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम लागू
- एयर इंडिया क्रैश: विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो ने सुप्रीम कोर्ट को दिया जवाब, कहा कि जांच अंतरराष्ट्रीय संधि के अनुसार होगी
- सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में रद्द किया जनमत संग्रह का आदेश
- सुप्रीम कोर्ट मामला: परिवार ने लगाए आरोप, पुलिस ने दोनों छात्रों पर दर्ज एफआईआर का विवरण नहीं दिया
- बलिया में 18 जुलाई को विशेष लोक अदालत: समय और पैसे की बचत के साथ मामलों का निस्तारण
- पश्चिम बंगाल की बीजेपी सरकार ने ओबीसी सूची में शामिल होने की अपील वापस ली
- सुप्रीम कोर्ट का फैसला: हाईकोर्ट का आदेश रद्द, ट्रायल जज को प्रशिक्षण नहीं देना

