होममुकदमेपासपोर्ट-वीजा सेवाओं पर सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई, विदेशों में फंसे भारतीयों की उम्मीदें
मुकदमे

पासपोर्ट-वीजा सेवाओं पर सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई, विदेशों में फंसे भारतीयों की उम्मीदें

सुप्रीम कोर्ट में पासपोर्ट और वीजा सेवाओं से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले पर सुनवाई होने वाली है, जिसका सीधा प्रभाव विदेशों में रहने वाले लाखों भारतीयों पर पड़ रहा है. दिल्ली हाईकोर्ट के एक फैसले के बाद इन सेवाओं का संचालन लगभग ठप हो गया है, जिससे पासपोर्ट रिन्यूअल, ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया कार्ड और अन्य कांसुलर सेवाएं प्रभावित हुई हैं.

19 जुलाई 2026 को 01:13 pm बजे
पासपोर्ट-वीजा सेवाओं पर सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई, विदेशों में फंसे भारतीयों की उम्मीदें

सौजन्य से:- Aaj Tak News

Sign In

Advertisement

X

सुप्रीम कोर्ट सोमवार को विदेशों में दूतावास में पासपोर्ट और वीजा सेवाओं से जुड़े अहम मामले पर सुनवाई करेगा.यह सुनवाई दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा आउटसोर्सिंग टेंडर को रद्द के आदेश के खिलाफ केंद्र सरकार की याचिका पर होगी. इस फैसले के बाद अबू धाबी, कुवैत, सिंगापुर और कैनबरा स्थित दूतावास में पासपोर्ट, वीजा और कांसुलर सेवाओं को लेकर दिक्कत पैदा हो गई है. इससे विदेशों में रहने वाले लाखों भारतीय प्रभावित हो रहे हैं.

दिल्ली हाईकोर्ट ने 15 जुलाई को इन चार मिशनों में कांसुलर,पासपोर्ट और वीजा सेवाओं के संचालन के लिए केरल की कंपनी 'अलहिंद टूर्स एंड ट्रेवल्स' को दिया गया कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया था. अदालत ने कहा था कि टेंडर प्रक्रिया में बोली मूल्यांकन मनमाने तरीके से किया गया. इसके साथ ही विदेश मंत्रालय की ओर से उठाई गई राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी आपत्तियों पर भी पर्याप्त विचार नहीं किया गया.

केंद्र सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने चीफ जस्टिस सूर्यकांत,जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ को बताया कि हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद इन मिशनों में पासपोर्ट, वीजा और कांसुलर सेवाएं लगभग ठप हो गई हैं. उन्होंने कहा कि कोई भी नया ऑपरेटर तुरंत काम शुरू नहीं कर सकता. इसके बाद सु्प्रीम कोर्ट ने मामले को 20 जुलाई की सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया.

Advertisement

इसका सबसे ज्यादा असर विदेशों में रहने वाले भारतीयों पर पड़ रहा है.अकेले संयुक्त अरब अमीरात में करीब 45 लाख भारतीय इससे प्रभावित हो सकते हैं. वहीं कुवैत, सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया में भी बड़ी संख्या में आवेदकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. प्रभावित सेवाओं में पासपोर्ट रिन्यूअल, ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया कार्ड की प्रोसेसिंग और अन्य जरूरी कांसुलर सेवाएं शामिल हैं. हालांकि कुछ यात्रियों के लिए भारत की ई-वीजा सुविधा उपलब्ध है, लेकिन यह सभी कैटेगरी की सेवाओं को कवर नहीं करती. इसके साथ ही यह उन पासपोर्ट और ओसीआई सेवाओं का विकल्प भी नहीं है, जिनके लिए आवेदक को व्यक्तिगत रूप से मौजूद होना पड़ता है.

हाईकोर्ट ने क्या कहा था

हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को एक महीने के भीतर नए सिरे से 'रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल' जारी कर नई बोलियां आमंत्रित करने का निर्देश दिया था. हालांकि केंद्र सरकार ने इसके तत्काल असर को लेकर गंभीर चिंता जताई है. सरकार का कहना है कि इस तरह की संवेदनशील सेवाओं को आउटसोर्स करते समय केवल तकनीकी मूल्यांकन ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े बेहद अहम पहलुओं को भी ध्यान में रखना पड़ता है.

मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित होने के कारण नाम न छापने की शर्त पर सीवीपी विभाग के एक पूर्व वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कोई भी देश, जो अपने पासपोर्ट की अहमियत समझता है, वह ऐसे मामलों को हल्के में नहीं ले सकता. उनके मुताबिक, राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े फैसले केवल टेंडर के नियमों के आधार पर नहीं किए जा सकते. विदेश मंत्रालय की व्यवस्थाएं कई दशकों में बहुत सावधानी से विकसित की गई हैं. पारदर्शिता जरूरी है, लेकिन सरकार को उन मामलों में निर्णय लेने की छूट मिलनी चाहिए, जिनसे किसी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता.

Advertisement

पूर्व अधिकारी ने यह भी कहा कि अगर इस पूरे मामले को सिर्फ एक कॉमर्शियल प्रक्रिया के तौर पर देखा गया, तो इससे वैश्विक स्तर पर भारत की छवि और विदेशों में रहने वाले भारतीयों का भरोसा कमजोर हो सकता है.

आवेदकों से अधिकारियों की अपील

इस बीच अधिकारियों ने आवेदकों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और अपुष्ट खबरों के आधार पर अपने तय अपॉइंटमेंट रद्द न करें. जिन लोगों के अपॉइंटमेंट पहले से तय हैं, उन्हें अपनी रसीद सुरक्षित रखने और निजी ऑपरेटरों के सोशल मीडिया अपडेट्स पर भरोसा करने के बजाय संबंधित भारतीय मिशनों की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से जानकारी लेते रहने की सलाह दी गई है. सोमवार को होने वाली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से यह साफ होने की उम्मीद है कि नए टेंडर होने तक मौजूदा व्यवस्था जारी रहेगी या नहीं. इस फैसले पर विदेशों में रहने वाले लाखों भारतीयों की नजरें टिकी हैं, क्योंकि यात्रा, पारिवारिक मामलों और जरूरी कानूनी दस्तावेजों के लिए वे इन सेवाओं पर निर्भर हैं.

---- समाप्त ----

Latest News in Hindi »

Advertisement

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुपौल में 12 सितंबर को लोक अदालत, 16,600 ट्रैफ़िक‑परिवहन मामलों का त्वरित निपटारा, 90‑दिन पुराने चालानों पर 50% तक राहत
मुकदमे

सुपौल में 12 सितंबर को लोक अदालत, 16,600 ट्रैफ़िक‑परिवहन मामलों का त्वरित निपटारा, 90‑दिन पुराने चालानों पर 50% तक राहत

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शरिया कोर्ट के आदेश को कानूनी मान्यता नहीं दी
मुकदमे

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शरिया कोर्ट के आदेश को कानूनी मान्यता नहीं दी

हरी झंडी दिखाकर शुरू, 12 सितंबर को हमीरपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
मुकदमे

हरी झंडी दिखाकर शुरू, 12 सितंबर को हमीरपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

लखनऊ की पुलिस‑कानूनी सेवा मिलकर लोक अदालत का प्रचार करेंगे गांव-गांव
मुकदमे

लखनऊ की पुलिस‑कानूनी सेवा मिलकर लोक अदालत का प्रचार करेंगे गांव-गांव

सर्वर त्रुटि 500: अस्थायी व्यवधान
मुकदमे

सर्वर त्रुटि 500: अस्थायी व्यवधान

सुप्रीम कोर्ट ने स्कूल एवं कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक लगाई: बिना आरटीई, एनसीटीई, यूजीसी योग्यता के नहीं होंगे
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने स्कूल एवं कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक लगाई: बिना आरटीई, एनसीटीई, यूजीसी योग्यता के नहीं होंगे

सर्वर त्रुटि 500 – पुनः प्रयास करें
मुकदमे

सर्वर त्रुटि 500 – पुनः प्रयास करें

500 सर्वर त्रुटि: अस्थायी समस्या
मुकदमे

500 सर्वर त्रुटि: अस्थायी समस्या

ताज़ा ख़बरें