होम›अपराध›बच्चों के लिए लैंगिक अपराध रोकथाम और कानूनी अधिकारों की विशेष जागरूकता शिविर
अपराध

बच्चों के लिए लैंगिक अपराध रोकथाम और कानूनी अधिकारों की विशेष जागरूकता शिविर

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने महराजगंज इंटरमीडिएट कॉलेज में छात्रों को पीओसीएसओ एक्ट, बाल अधिकार, बाल विवाह और सुरक्षा से संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में बताया। साथ ही उन्हें समस्या के समय 1098, 112 जैसे हेल्पलाइन नंबर एवं बाल कल्याण समिति से संपर्क करने की जानकारी दी गई। यह अभियान जिले के कई विद्यालयों में जारी है और 2 अक्टूबर तक चलेगा।

30 सितंबर 2026 को 06:04 am बजे
बच्चों के लिए लैंगिक अपराध रोकथाम और कानूनी अधिकारों की विशेष जागरूकता शिविर

सौजन्य से:- Hindustan

स्कूलों में बच्चों को बताया कानून, हेल्पलाइन की दी जानकारी

महराजगंज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बच्चों को लैंगिक अपराधों से बचाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया गया। महराजगंज इंटरमीडिएट कॉलेज में शिविर में विद्यार्थियों को पीओसीएसओ एक्ट और बाल अधिकारों की जानकारी दी गई। अभियान 2 अक्तूबर तक चलेगा।

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बच्चों को लैंगिक अपराधों से बचाने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिले के विभिन्न विद्यालयों में विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत महराजगंज इंटरमीडिएट कॉलेज में जागरूकता शिविर आयोजित कर छात्र-छात्राओं को पीओसीएसओ एक्ट, बाल अधिकार, बाल विवाह और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।शिविर में अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय महेन्द्र कुमार और एलएडीसी आशुतोष पांडेय ने विद्यार्थियों को बताया कि कानून की नजर में 18 वर्ष से कम आयु का प्रत्येक व्यक्ति बालक है। बच्चों के प्रति होने वाले लैंगिक अपराधों के मामलों में पीओसीएसओ एक्ट, 2012 के प्रावधान लागू होते हैं।

विद्यार्थियों को किसी भी तरह की समस्या होने पर सहायता लेने के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस हेल्पलाइन 112, बाल कल्याण समिति और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क करने की जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/सिविल जज सुनील कुमार नागर ने बताया कि जिले की विभिन्न तहसीलों के विद्यालयों में भी पीएलबी और अधिकार मित्रों के माध्यम से जागरूकता शिविर लगाए जा रहे हैं। विशेष अभियान 2 अक्तूबर तक जारी रहेगा। इसके तहत अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों और बाल सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर अधिकार मित्र अवधेश गौतम, रामभवन शर्मा, हेमंत गुप्ता, राम भवन मौर्या, रामनिवास, प्रधानाचार्य डॉ. सुजीत कुमार चौधरी, शिक्षक राजेश कुमार, गोरखनाथ भारती, संदीप कुमार मनोज पांडेय मौजूद रहे।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
रांची अदालत ने JPSC परीक्षा घोटाले के तीन मुख्य आरोपी की जमानत याचिकाएँ खारिज
अपराध

रांची अदालत ने JPSC परीक्षा घोटाले के तीन मुख्य आरोपी की जमानत याचिकाएँ खारिज

ठाणे में शिवसेना‑UBT नेता पर गोली, विपक्ष ने सरकार को ‘कानून व्यवस्था विफल’ का आरोप
अपराध

ठाणे में शिवसेना‑UBT नेता पर गोली, विपक्ष ने सरकार को ‘कानून व्यवस्था विफल’ का आरोप

उमर ख़ालिद‑शरजील इमाम की जमानत की तीसरी याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने फिर इनकार किया
अपराध

उमर ख़ालिद‑शरजील इमाम की जमानत की तीसरी याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने फिर इनकार किया

उमर ख़ालिद व शारजील इमाम की जमानत याचिकाओं को दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज किया
अपराध

उमर ख़ालिद व शारजील इमाम की जमानत याचिकाओं को दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज किया

पश्चिम बंगाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस के नंदिग्राम प्रत्याशी की जमानत रद्दी की मांग की
अपराध

पश्चिम बंगाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस के नंदिग्राम प्रत्याशी की जमानत रद्दी की मांग की

दिल्ली हाई कोर्ट ने उमर खलीद‑शरजील इमाम को 2020 उत्तर‑पूर्व दिल्ली दंगे के यूएपीए केस में जमानत से वंचित किया
अपराध

दिल्ली हाई कोर्ट ने उमर खलीद‑शरजील इमाम को 2020 उत्तर‑पूर्व दिल्ली दंगे के यूएपीए केस में जमानत से वंचित किया

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस की जांच पर कड़ी फटकार देते हुए कहा, 'भंग कर देना चाहिए'
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस की जांच पर कड़ी फटकार देते हुए कहा, 'भंग कर देना चाहिए'

नंदीग्राम उपचुनाव में मिलन प्रधान की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई, 5 अक्टूबर को तय
अपराध

नंदीग्राम उपचुनाव में मिलन प्रधान की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई, 5 अक्टूबर को तय

ताज़ा ख़बरें