लोक अदालत की तैयारी शुरू, 12 सितंबर को होगा आयोजन
बेतिया में 12 सितंबर को तीसरी लोक अदालत का आयोजन होगा, जिसमें पक्षकारों को नोटिस देने और वादों का निपटारा सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने अधिकारियों से ग्रामीणों को जागरूक करने की अपील की है।

सौजन्य से:- हिंदुस्तान
नेशनल लोक अदालत की तैयारी को ले बैठक
बेतिया में 12 सितंबर को होने वाली तीसरी लोक अदालत में वादों का निपटारा सुनिश्चित करने के लिए पक्षकारों को नोटिस समय पर देने का निर्देश दिया गया है। जिला विधिक सेवा कार्यालय के सचिव ने अधिकारियों से ग्रामीणों को जागरूक करने और वादों को सुलह के माध्यम से सुलझाने की अपील की है।
बेतिया। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाले इस वर्ष की तीसरी लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निपटारा हो सके इसलिए पक्षकारों को ससमय नोटिस का तामिला हर हाल में सुनिश्चित कराना होगा। उक्त बातें जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव धीरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने गुरुवार को एडीआर भवन में आयोजित बेतिया पुलिस जिले के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कही। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन में आए दिन इसकी समीक्षा की जा रही है। बैठक में उपस्थित सदर डीएसपी अर्चना कुमारी ने सभी नोडल अधिकारियों को नोटिस का तामिला समय पर कराने के साथ-साथ संबंधित थाने अन्तर्गत पड़ने वाले पंचायतों के मुखिया एवं सरपंच के साथ तालमेल स्थापित कर ग्रामीणों के साथ बैठक कर उन्हें अपने छोटे-छोटे वादों को सुलह एवं समझौता के द्वारा इस लोक अदालत के माध्यम से निपटारा कराया जाने के लिए जागरूक करने को कहा।
साथ हीं पक्षकारों को तामिल कराए गए नोटिस का तामिला प्रतिवेदन जिला विधिक सेवा कार्यालय को समर्पित किए जाने को कहा। सचिव ने कहा की इस कार्य को पूरी तत्परता के साथ किया जाना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
लेखक के बारे में
हिंदुस्तान | ब्यूरोहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। वान-इफ्रा के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें
न्याय 247 न्यूज़ द्वारा प्रस्तुत
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
दिल्ली उच्च न्यायालय सहित पांच स्थानों को हिंसक हमले की धमकी

चेहरे की पहचान को चुनौती देने वाले विरोध प्रदर्शन: भारत का सर्वोच्च न्यायालय सुनेगा मामला

गवर्नर हाउस घेराव के एलान पर हाईकोर्ट का कड़वा जवाब, शांति बनाए रखने का निर्देश

वार्निंग लेबल लागू करने में देरी को लेकर अदालत ने एफएसएसएआई को फटकारा

सुप्रीम कोर्ट ने कोरियन रैना जैसे 5 कॉमेडियन के खिलाफ दर्ज मामले रद्द कर दिए

कर विभाग को झटका: ट्रिब्यूनल ने कर विभाग की अपील खारिज कर दी

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायधीश का शीर्ष अदालत में हलफनामा: ट्रिब्यूनल की गतिविधियों पर हाईकोर्ट के आदेश को खारिज करना है

सुप्रीम कोर्ट ने तृणमूल बैंक खातों से प्रतिबंध में नहीं किया हस्तक्षेप
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगाई, सरकारी नौकरी देने के मामले में
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: करूर भगदड़ पीड़ितों के परिजनों को नौकरी देने के हाई कोर्ट के आदेश पर रोक
- कर्नाटक के नए कानून से RSS पर क्या मकसद?
- सुप्रीम कोर्ट की फटकार: पैकेज्ड खाद्य उत्पादों पर स्वास्थ्य चेतावनी क्यों नहीं?
- पैकेट बंद खाद्य पदार्थों पर चआदि।ावनी संबंधी कोर्ट का एफ. एस. एस. ए. आई. को आदेश
- भारत को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए एक राष्ट्रीय ढांचा देगी पर्यावरणीय मुआवजा व्यवस्था
- राहुल गांधी ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट को चुनौती दी
- सुप्रीम कोर्ट के लाइव स्ट्रीमिंग को दुरुपयोग के शक में, सीजेआई ने चिंता व्यक्त की

