होम›अपराध›चंबल में वन चौकी से जब्त सामान लेकर भागे आरोपी, वन कर्मचारियों के सामने दिखा साहस
अपराध

चंबल में वन चौकी से जब्त सामान लेकर भागे आरोपी, वन कर्मचारियों के सामने दिखा साहस

वन विभाग ने अवैध खेती से जुड़े उपकरण जब्त करने के बाद, आरोपियों ने वन चौकी पर मौजूद कर्मियों के सामने ही जब्त सामान जबरन उठाकर ले जाने की कोशिश की और भाग निकले। वन कर्मचारियों को गाली-गलौज और झूठे केस की धमकी देने के बाद पुलिस ने पाँच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया, चार को गिरफ्तार किया और एक अभी फरार है।

4 अक्टूबर 2026 को 01:04 pm बजे
चंबल में वन चौकी से जब्त सामान लेकर भागे आरोपी, वन कर्मचारियों के सामने दिखा साहस

सौजन्य से:- ETV Bharat

चंबल में कानून के खौफ को चुनौती, फॉरेस्ट गार्ड के सामने वन चौकी से जब्त सामान ले गए आरोपी

मुरैना वन विभाग की कार्रवाई के बाद आरोपियों का दुस्साहस, जब्त सामान वनकर्मियों की मौजूदगी में आरोपी वन चौकी से ले गए. रिपोर्ट ओपी गोले.

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : October 4, 2026 at 6:06 PM IST

मुरैना: मध्य प्रदेश के चंबल इलाके के मुरैना जिले में आरोपियों के दुस्साहस की हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है. पहाड़गढ़ थाना क्षेत्र के कन्हार गांव में वन विभाग की कार्रवाई के बाद जब्त सामान को छुड़ाने आरोपी सीधे वन चौकी पहुंच गए. हैरानी की बात यह रही कि वन कर्मियों की मौजूदगी में ही आरोपी चौकी में रखा जब्ती का सामान जबरन उठाकर ले गए और फरार हो गए.

आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने वन कर्मियों से गाली-गलौज की और विरोध करने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी तक दे डाली. घटना के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया. मामले में पहाड़गढ़ पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है.

आरोपी जब्त सामान वन चौकी से उठा ले गये

वन चौकी प्रभारी दीप्ति शांडिल्य के अनुसार, "शैलेंद्र जाटव और नीरज जाटव द्वारा वन भूमि पर खेती किए जाने की जानकारी मिलने के बाद विभागीय टीम ने विगत एक सितंबर को कार्रवाई करते हुए खेती-किसानी से संबंधित उपकरण जब्त किए थे. जब्त सामान कन्हार गांव की वन चौकी में रखा गया था. आरोप है कि शनिवार शाम शैलेंद्र जाटव, नीरज जाटव, नीरज की बहन, संजय जाटव, भरत जाटव पुत्र नत्था जाटव, भरत की पत्नी समेत अन्य लोग कार से वन चौकी पहुंचे.आरोपियों ने चौकी में रखा जब्त सामान जबरन उठाया और वन कर्मियों की मौजूदगी में ही लेकर फरार हो गए."

आरोपियों ने झूठे केस में फंसाने की दी धमकी

आरोपियों पर इस दौरान वन कर्मियों से गाली-गलौज करने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप है. शिकायत पर पहाड़गढ़ पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया. पुलिस ने कन्हार गांव में दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी फरार है. चौकी से जब्त सामान खुलेआम ले जाने की घटना ने कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.

ये भी पढ़ें:

- दिन में गेहूं कटाई, रात में नीलगाय का शिकार, डेढ़ क्विंटल मांस बरामद, मथुरा में करते थे सप्लाई

- चंबल के राजघाट में SAF तैनात, रेत माफियाओं पर नजर रखेगा सशस्त्र बल, 24 घंटे निगरानी

इस मामले में कैलारस एसडीओपी उमेश मिश्रा ने बताया कि "1 सितंबर को वन विभाग की टीम ने कन्हार गांव में कार्रवाई करते हुए खेती-किसानी से संबंधित कुछ सामान जब्त किया था, जिसे वन चौकी में सुरक्षित रखा गया था. शनिवार शाम पांच आरोपी कार से वन चौकी पहुंचे और जबरदस्ती जब्त सामान उठाकर ले गए. मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है. चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी फरार है. पुलिस द्वारा जब्त सामान की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं.

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
तामिलनाडु में महिला मुफ्त बस योजना पर निजी ऑपरेटरों ने हाइकोर्ट में चुनौती दी
अपराध

तामिलनाडु में महिला मुफ्त बस योजना पर निजी ऑपरेटरों ने हाइकोर्ट में चुनौती दी

नरिमन ने चुनाव आयोग की ‘गलत‑काम’ की कड़ी निंदा, मतदान अधिकार की सुरक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट से CEC एक्ट पर त्वरित फैसला मांगा
अपराध

नरिमन ने चुनाव आयोग की ‘गलत‑काम’ की कड़ी निंदा, मतदान अधिकार की सुरक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट से CEC एक्ट पर त्वरित फैसला मांगा

न्यायाधीश नारिमन: चुनाव आयोग के कामकाज पर गंभीर चिंता, सुप्रीम कोर्ट को शीघ्र फैसला चाहिए
अपराध

न्यायाधीश नारिमन: चुनाव आयोग के कामकाज पर गंभीर चिंता, सुप्रीम कोर्ट को शीघ्र फैसला चाहिए

अल्लाहाबाद हाई कोर्ट ने 2021 में पुलिस के हाथों हुई मृत्यु मामले में चार पुलिसकर्मियों की जमानत की याचिका खारिज
अपराध

अल्लाहाबाद हाई कोर्ट ने 2021 में पुलिस के हाथों हुई मृत्यु मामले में चार पुलिसकर्मियों की जमानत की याचिका खारिज

मदरास हाई कोर्ट ने तय किया: ट्रांजिट ट्रीटमेंट कस्टम्स अधिनियम व सुरक्षा प्रतिबंध पर अतिक्रमण नहीं
अपराध

मदरास हाई कोर्ट ने तय किया: ट्रांजिट ट्रीटमेंट कस्टम्स अधिनियम व सुरक्षा प्रतिबंध पर अतिक्रमण नहीं

निवृत्त न्यायाधीशों का पैनल: चुनाव आयोग की विशेष संशोधन पर जाँच
अपराध

निवृत्त न्यायाधीशों का पैनल: चुनाव आयोग की विशेष संशोधन पर जाँच

आऊ में शांति भंग की आशंका को रोकते हुए दो लोगों की गिरफ्तारी
अपराध

आऊ में शांति भंग की आशंका को रोकते हुए दो लोगों की गिरफ्तारी

चुनाव आयोग के कानून पर दो-न्यायाधीशों का विभाजन: कोर्ट की संरचना ने फिर से किया सवाल
अपराध

चुनाव आयोग के कानून पर दो-न्यायाधीशों का विभाजन: कोर्ट की संरचना ने फिर से किया सवाल

ताज़ा ख़बरें