राष्ट्रीय लोक अदालत से ट्रैफिक चालानों का त्वरित निपटारा, 90‑दिन से पुरानी फाइलें भी सुलझेंगी
12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में ट्रैफिक चालान और अन्य परिवहन संबंधी मामलों का बड़े पैमाने पर निपटारा होगा। अधिकारियों ने 90 दिन से अधिक पुराने चालानों की सूची तैयार कर चालक‑मालिकों को नोटिस भेजने का निर्देश दिया, जिससे कम लागत में तेज़ न्याय मिल सकेगा। यह कदम वाहन चालकों को अदालत के चक्र से जल्द राहत प्रदान करेगा।

सौजन्य से:- prabhatkhabar.com
12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, ट्रैफिक चालान के लंबित मामलों का होगा निष्पादन
फोटो : परिचय: यातायात डीएसपी व डीटीओ के साथ बैठक करते प्राधिकार सचिव | Prabhat Khabar Network
12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत ट्रैफिक चालान और अन्य परिवहन संबंधी मामलों के निपटारे का एक बड़ा अवसर है. इस लोक अदालत के माध्यम से आम नागरिकों को त्वरित, सुलभ और कम खर्च में न्याय मिलेगा. 90 दिनों से अधिक पुराने चालानों को निपटाने की तैयारी है.
Lok Adalat, traffic challan: आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से ट्रैफिक चालान और अन्य परिवहन संबंधी मामलों का बड़े पैमाने पर निबटारा किया जाएगा. इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सचिन कुमार ने जिला परिवहन पदाधिकारी और यातायात पुलिस अधिकारियों के साथ बुधवार को एक अहम बैठक की. इस उच्चस्तरीय बैठक में लंबित ट्रैफिक चालान मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर रूपरेखा तैयार की गई.
आपके शहर में
Traffic challan News: त्वरित और सुलभ न्याय का प्रभावी माध्यम है लोक अदालत
प्राधिकार सचिव सचिन कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत आम नागरिकों को त्वरित, सुलभ और कम खर्च में न्याय दिलाने का एक बेहद प्रभावी मंच है. इसके जरिए अदालतों में लंबित मामलों का आपसी समझौते के आधार पर सुगमता से समाधान किया जाता है, जिससे आम जनता का समय और पैसा दोनों बचता है.
90 दिन पुराने चालानों की सूची तैयार करने का निर्देश
सचिव ने यातायात विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि वे 90 दिनों से अधिक पुराने सभी लंबित ट्रैफिक चालान मामलों की सूची तैयार करें. इसके साथ ही संबंधित वाहन चालकों और पक्षों को समय पर नोटिस या सूचना भेजी जाए, ताकि वे आगामी लोक अदालत में उपस्थित होकर अपने मामलों का आसानी से निपटारा करा सकें.
वाहन चालकों को मिलेगी बड़ी राहत
लोक अदालत में मामलों के निष्पादन से वाहन चालकों को अदालती चक्करों से शीघ्र राहत मिलेगी. बैठक के दौरान ट्रैफिक चालानों के अलावा अन्य परिवहन से जुड़े विभिन्न लंबित मामलों के निष्पादन की रणनीति पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.
बैठक में मौजूद रहे कई प्रमुख अधिकारी
इस महत्वपूर्ण समन्वय बैठक में यातायात डीएसपी सुजीत कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी राम बाबू और मोटरयान निरीक्षक अजय शंकर समेत कई अन्य अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे. सभी अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से जुड़े मामलों को समयबद्ध तरीके से निबटाने का भरोसा दिलाया है.
यह भी पढ़ें...समस्तीपुर में गैस कनेक्शन के नाम पर साइबर ठगी, खाते से उड़े 2.23 लाख रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
मानगो चौक में राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूकता रथ अभियान

हरियाणा में 12 सितंबर को ट्रैफिक ई‑चालान निपटाने लोक अदालत, कार‑बाइक मालिकों के लिए अवसर

महराजगंज में अवकाशकालीन सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए डीएम‑एसपी ने अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश

लोक अदालत में अधिक मामलों का निपटारा बढ़ाने पर जोर

सत्य निकेतन हादसे के बाद अतिरिक्त मंजिलों को सील करने में सरकारी नियमों की अड़चन

हमारी नदियों की ज़िन्दगी के लिए एक नया दृष्टिकोण

नदियों की संकट स्थिति: जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या दबाव से बढ़ रही चुनौतियाँ

वाराणसी में पेंशनधारकों के लिए 15 दिसंबर को पेंशन अदालत का संचालन
ताज़ा ख़बरें
- जलवायु परिवर्तन और जनसंख्या दबाव से नदियों की बिगड़ती स्थिति—इन्हें इंसान मानना बदल सकता है?
- नदियों को मानवीय दृष्टिकोण से देखें: जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या का बढ़ता दबाव
- नदियाँ भी मनुष्य हैं: उनके संकट पर नया दृष्टिकोण
- कुशीनगर में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंक‑ऋण व पारिवारिक विवाद सुलह‑समझौते से सुलझेंगे
- रक्तरंजित धारा: जलवायु‑परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या दबाव से नदियों की संकटग्रस्त स्थिति
- विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता रैली निकाली
- नदियों को मानवीकृत करें? क्या इससे जल संकट में बदलाव आ सकता है?
- नदियों की दुविधा: जलवायु, प्रदूषण और जनसंख्या के साथ संघर्ष

