होममुकदमेश्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद: लोक अदालत में नहीं पहुंचा मुस्लिम पक्ष, सुलह की कोशिश नाकाम
मुकदमे

श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद: लोक अदालत में नहीं पहुंचा मुस्लिम पक्ष, सुलह की कोशिश नाकाम

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद में समझौते की कोशिश फिलहाल असफल रही. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर विशेष लोक अदालत में दोनों पक्षों को सुलह वार्ता के लिए बुलाया गया था, लेकिन मुस्लिम पक्ष के मौजूद नहीं होने की वजह से बातचीत आगे नहीं बढ़ सकी.

12 जुलाई 2026 को 06:12 pm बजे
श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद: लोक अदालत में नहीं पहुंचा मुस्लिम पक्ष, सुलह की कोशिश नाकाम

सौजन्य से:- AajTak

Sign In

Advertisement

X

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद में समझौते की कोशिश फिलहाल असफल रही. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर विशेष लोक अदालत में दोनों पक्षों को सुलह वार्ता के लिए बुलाया गया था, लेकिन मुस्लिम पक्ष के मौजूद नहीं होने की वजह से बातचीत आगे नहीं बढ़ सकी. इसके बाद अदालत ने सुलह प्रक्रिया विफल होने का आदेश पारित कर दिया.

इस विवाद से जुड़ी सात विशेष अनुमति याचिकाएं (SLP) सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर मथुरा की विशेष लोक अदालत भेजी गई थीं. इन याचिकाओं में मांग की गई थी कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत के जरिए विवाद का समाधान निकालने की कोशिश की जाए.

मुस्लिम पक्ष नहीं पहुंचा कोर्ट

विशेष लोक अदालत में एडीजे-11 सुरेंद्र प्रसाद की अदालत में सुलह वार्ता की प्रक्रिया शुरू हुई. इस दौरान हिंदू पक्ष के वादी अदालत पहुंचे, लेकिन मुस्लिम पक्ष की ओर से कोई भी मौजूद नहीं हुआ. इसी वजह से बातचीत नहीं हो सकी और सुलह की कोशिश अधूरी रह गई. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की रिपोर्ट मिलने के बाद अदालत ने सुलह वार्ता विफल होने का आदेश पारित कर दिया. यानी फिलहाल इस विवाद का समाधान आपसी बातचीत के जरिए नहीं हो सका.

Advertisement

हिंदू पक्षकारों में से एक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर से जुड़े इस पूरे विवाद में अब तक कुल 18 मुकदमे दायर किए जा चुके है. इन सभी मामलों की मुख्य सुनवाई इस वक्त इलाहाबाद हाई कोर्ट में चल रही है. पिछले दिनों सात विशेष अनुमति याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में लगाई गई थीं, जिसके बाद ही कोर्ट ने लोक अदालत के जरिए समझौते का यह प्रयास करने को कहा था. फिलहाल कोर्ट के इस नए आदेश के बाद अब यह साफ हो गया है कि बातचीत के जरिए हल निकालने की इस शुरुआती कोशिश को झटका लगा है.

---- समाप्त ----

TOPICS:

Advertisement

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुपौल में 12 सितंबर को लोक अदालत, 16,600 ट्रैफ़िक‑परिवहन मामलों का त्वरित निपटारा, 90‑दिन पुराने चालानों पर 50% तक राहत
मुकदमे

सुपौल में 12 सितंबर को लोक अदालत, 16,600 ट्रैफ़िक‑परिवहन मामलों का त्वरित निपटारा, 90‑दिन पुराने चालानों पर 50% तक राहत

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शरिया कोर्ट के आदेश को कानूनी मान्यता नहीं दी
मुकदमे

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शरिया कोर्ट के आदेश को कानूनी मान्यता नहीं दी

हरी झंडी दिखाकर शुरू, 12 सितंबर को हमीरपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
मुकदमे

हरी झंडी दिखाकर शुरू, 12 सितंबर को हमीरपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

लखनऊ की पुलिस‑कानूनी सेवा मिलकर लोक अदालत का प्रचार करेंगे गांव-गांव
मुकदमे

लखनऊ की पुलिस‑कानूनी सेवा मिलकर लोक अदालत का प्रचार करेंगे गांव-गांव

सर्वर त्रुटि 500: अस्थायी व्यवधान
मुकदमे

सर्वर त्रुटि 500: अस्थायी व्यवधान

सुप्रीम कोर्ट ने स्कूल एवं कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक लगाई: बिना आरटीई, एनसीटीई, यूजीसी योग्यता के नहीं होंगे
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने स्कूल एवं कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक लगाई: बिना आरटीई, एनसीटीई, यूजीसी योग्यता के नहीं होंगे

सर्वर त्रुटि 500 – पुनः प्रयास करें
मुकदमे

सर्वर त्रुटि 500 – पुनः प्रयास करें

500 सर्वर त्रुटि: अस्थायी समस्या
मुकदमे

500 सर्वर त्रुटि: अस्थायी समस्या

ताज़ा ख़बरें