थाकुरगंगटी में वंचित वर्गों के लिये लीगल लिटरेसी सत्र आयोजित
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार थाकुरगंगटी प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय और पंचायत भवन में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ ग्रामीणों व छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य वंचित समुदायों को न्याय तक पहुँच सुनिश्चित करना और घरेलू हिंसा, बाल विवाह तथा पॉक्सो एक्ट जैसे मुद्दों पर विशेष जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम में एलएडीसी टीम के सदस्य और स्थानीय अधिकारी सक्रिय रूप से भागीदारी कर रहे थे।

सौजन्य से:- Hindustan
लीगल लिटरेसी कक्षा में पढ़ाया कानून का पाठ
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर ठाकुरगंगटी प्रखंड में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय और पंचायत भवन में ग्रामीणों व छात्राओं को कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य वंचित समुदायों को सचेत करना और न्याय सुलभ करना है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सह प्रधान जिला जज रमेश कुमार एवं सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर ठाकुरगंगटी प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय व बनियाडीह पचायत भवन में जनसंपर्क एवं जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ठाकुरगंगटी प्रखंड के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में आउटरिच एंड अवेयरनेश कार्यक्रम के तहत लीगल लिटरेसी कक्षा का आयोजन किया गया। इस दौरान डालसा की ओर से गठित टीम में शामिल एलएडीसी अजीत कुमार कुमार,अधिकार मित्र नवीन,करण कुमार महतो, रामचंद महतो आदि ने ग्रामीणों व छात्राओं को कानन का पाठ पढ़ाया गया। टीम में शामिल एलएडीसी अजीत कुमार ने कहा कि ग्रामीण, दूरदराज और वंचित क्षेत्रों के आम नागरिकों को काननी रूप से जागरुक बनाना व न्याय सुलभ कराना ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार का प्रमुख उद्देश्य है।
इसके लिए झालसा व नालसा की ओर से अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसके माध्यम से डालसा की ओर गठित टीम जगह-जगह शिविर आयोजित कर समाज के सबसे निचले और पिछड़े स्तर के लोगों तक कानूनी अधिकारों की जानकारी पहुंचाती है। नीचले तबके के लोगों को जागरुक बनने से ही समाज का विकास हो सकेगा और योजनाओं का लाभ पहुंच सकेगा। जन-जन को जागरुक बनाने के लिए जागृति यूनिट बहुत ही कारगर है। इसके सफल क्रियान्वयन को लेकर देशभर के जिला और तालुका स्तर पर 'जागृति इकाइयां' बनाई गई हैं। स्थानीय स्तर पर कानूनी सहायता क्लीनिक स्थापित किए गए हैं। इस का मुख्य फोकस क्षेत्र समाज के संवेदनशील वर्गों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों पर केंद्रित है। घरेलू हिंसा, बाल विवाह और पाक्सो एक्ट से जुड़े कानूनों के प्रति विशेष जागरूकता अभियान चलाना है। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की वार्डेन मृदुला कुमारी में किया जबकि संचालन सरकार मित्र नवीन कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर शिक्षक व छात्र- छात्राएं व ग्रामीण उपस्थित थे।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
IBC: डिफ़ॉल्टर्स पर सख्त पकड़ और कॉर्पोरेट संस्कृति में बदलाव

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने लोहरदगा में खनिज कानून संशोधन पर धरना दिया

कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा: भारत अपनी विदेश नीति में किसी के दबाव में नहीं चलता, अमेरिकी रूसी पाबंदी कानून पर स्पष्ट बयान

झारखंड में जड़-से जड़ धरना: जेम्मो ने 260 प्रखंडों में MMDR कानून को वापस लेने की मांग की

झामुमो ने किया खान एवं खनिज संशोधन अधिनियम 2026 के विरोध में धरना

इंसॉल्वेंसी कोड ने बदला कॉरपोरेट खेल: ज़ी बिज़नेस की विशेष चर्चा

ट्रम्प ने 100% टैरिफ अधिकार वाला नया प्रतिबंध कानून पर हस्ताक्षर, 30 दिनों में प्रभावी

ट्रंप ने रूसी प्रतिबंध विधेयक पर हस्ताक्षर, तेल लेन‑देन महंगे
ताज़ा ख़बरें
- ट्रम्प ने रूसी तेल पर कड़ी सज़ा वाला बिल पर दस्तख़त किया
- ट्रंप ने रूस‑विरोधी कड़ी प्रतिबंध विधेयक पर हस्ताक्षर, तेल की कीमतें बढ़ेंगी
- ट्रम्प के 100% टैरिफ से भारत‑अमेरिका व्यापार में नई चुनौती
- ट्रंप ने रूस और ईरान पर व्यापक प्रतिबंध कानून पर हस्ताक्षर किए
- ट्रंप का नया टैरिफ बम: भारत पर 100% शूल्क का असर
- ट्रंप ने नया कानून हस्ताक्षर किया, भारत पर 100% टैरिफ का खतरा
- ट्रंप के हस्ताक्षर से 100% टैरिफ पर भारत पर पड़ेगा बड़ा असर
- सुप्रीम कोर्ट में दानम नागेंद्र ने हाई कोर्ट के अयोग्यता आदेश को रोकने की याचिका दायर की

