किसानों की हर जायज बात सुनी जाएगी, सरकार का काम है समस्याओं का समाधान
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने जनहित और संगठनात्मक प्राथमिकताओं को सामने रखते हुए जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने शक्ति केंद्र बैठकों से संगठन को मजबूत करने और दो सरकारी स्कूलों के भवन निर्माण के लिए अनुमति मिलने की जानकारी दी।

सौजन्य से:- ETV Bharat
"कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार का दायित्व है और प्रशासन इसी जिम्मेदारी का निर्वहन करता है." दिल्ली में लाठी चार्ज पर बोले महिपाल ढांडा
जनता दरबार में शिक्षा मंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनी. मौके पर बोले किसानों की सरकार है, हर बात सुनी जाएगी.
Published : July 21, 2026 at 8:44 PM IST
पानीपत: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने सोमवार को जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए. इस दौरान उन्होंने प्रदेशभर में चल रही भाजपा की शक्ति केंद्र बैठकों, शिक्षा विभाग से जुड़े विकास कार्यों, किसानों के मुद्दे और दिल्ली में हुए लाठीचार्ज को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी.
संगठन की मजबूती के लिए टिफिन बैठकः मीडिया से बातचीत में शिक्षा मंत्री ने बताया कि "प्रदेशभर में शक्ति केंद्र स्तर पर टिफिन बैठकों का आयोजन किया जा रहा है." उन्होंने कहा कि "प्रत्येक शक्ति केंद्र चार से पांच बूथों का समूह होता है, जिसका नेतृत्व शक्ति केंद्र प्रमुख करता है. इन बैठकों का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, सरकार और पार्टी की नीतियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं की जानकारी लेना है."
जमीनी स्तर की वास्तविक रिपोर्ट तक पहुंचनाः उन्होंने कहा कि "सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घर से टिफिन लेकर बैठक में शामिल होंगे और चर्चा करेंगे कि पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए क्या रणनीति अपनाई जाए. साथ ही बूथ स्तर की जनसमस्याओं, संगठनात्मक गतिविधियों और कार्यकर्ताओं के राजनीतिक प्रशिक्षण पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा, ताकि जमीनी स्तर की वास्तविक रिपोर्ट सरकार और संगठन तक पहुंच सके."
जल्द ही नए भवनों का कराया जाएगा निर्माण: शिक्षा मंत्री ने बताया कि "लंबे समय से भवन निर्माण की प्रतीक्षा कर रहे दो सरकारी प्राथमिक विद्यालयों को विशेष अनुमति मिल गई है. इनमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बाबरपुर मंडी और राजकीय प्राथमिक विद्यालय, राजपूताना रामनगर शामिल हैं." उन्होंने कहा कि "दोनों स्कूलों में भूमि संबंधी तकनीकी अड़चनों के कारण वर्षों से भवन निर्माण की स्वीकृति नहीं मिल पा रही थी. अब विशेष अनुमति मिलने के बाद जल्द ही नए भवनों का निर्माण कराया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी."
लाठीचार्ज पर बोले मंत्रीः दिल्ली में छात्रों और युवाओं पर हुए कथित लाठीचार्ज के सवाल पर महिपाल ढांडा ने कहा कि "कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार का दायित्व है और प्रशासन इसी जिम्मेदारी का निर्वहन करता है." किसानों के दिल्ली कूच और आंदोलन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि किसान अपनी बात सरकार के सामने रखें. सरकार उनकी समस्याएं सुनने और समाधान करने के लिए पूरी तरह तैयार है." उन्होंने कहा, "यह किसानों की सरकार है. किसानों की हर जायज बात सुनी जाएगी और उसका समाधान करने का प्रयास किया जाएगा."
जनहित और संगठनात्मक प्राथमिकताओं को भी सामने रखाः शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने जनता दरबार के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुनने के साथ सरकार की जनहित और संगठनात्मक प्राथमिकताओं को भी सामने रखा. उन्होंने शक्ति केंद्र बैठकों के जरिए संगठन को मजबूत करने, दो सरकारी स्कूलों के भवन निर्माण को मिली मंजूरी की जानकारी दी और किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी हर जायज मांग पर सरकार गंभीरता से विचार करेगी। साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी बताया.
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
भूमि अधिग्रहण मुआवजा विवाद का 30 साल पुराना रिश्ता समेटी विशेष लोक अदालत ने दिलाई सहमति

ललित मोदी का लंदन से भारत का आगमन, ट्रिब्यूनल जीतने के बाद आएंगे

विधायक दंपति के वैवाहिक विवाद का एमपी/एमएलए अदालत में होना आवश्यक नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रیم कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई का फैसला किया, दिल्ली हाई कोर्ट ने भी तत्काल सुनवाई से इनकार किया

सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों की याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार किया

गुजरात हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: आप विधायक की पत्नी समेत पांच दोषियों को मिली जमानत

हाईकोर्ट: अर्जी को खारिज कर सबूतों की अनदेखी करना गलत, निचली अदालत में भेजा जाएगा मामला

ललित मोदी को ट्रिब्यूनल से राहत, भारत वापसी की तैयारी
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के मामले से खुद को अलग रखा
- चैतन्य बघेल को मिली बड़ी राहत, जमानत रद्द करने से किया इनकार
- सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों के मामले की तत्काल सुनवाई से इनकार किया
- सोनीपत में 30 साल पुराना भूमि विवाद समाप्त: विशेष लोक अदालत के माध्यम से मुआवजा मिलेगा
- मोदी जल्द ही भारत लौटेंगे, ट्रिब्यूनल से मिली राहत
- ललित मोदी 14 साल बाद भारत लौटेंगे: ट्रिब्यूनल के फैसले के बाद आया बड़ा बयान
- सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों से 61 साल तक सेवा में न्यायिक अधिकारियों को बने रहने की अनुमति देने पर फैसला करने को कहा
- आईपीएल के संस्थापक ललित मोदी 16 साल बाद भारत वापसी की तैयारी में

